Blog

  • कांग्रेस उम्मीदवार Firoz Khan के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला 

    हैदराबादः तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस के नामपल्ली से उम्मीदवार और विधायक फिरोज खान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने हैदराबाद पुलिस के हवाले से बताया कि कांग्रेस के नामपल्ली विधानसभा से उम्मीदवार फिरोज खान पर एक मतदाता को कथित तौर पर एक लाख रुपये की पेशकश करने का आरोप है। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    हैदराबाद पुलिस ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार फिरोज खान के खिलाफ धारा 171C, 188 और 123 के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवबंर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। इससे पहले देश के चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान हो चुका है। इन राज्यों के नतीजे भी 3 दिसंबर को घोषित होंगे।


  • जालंधरः सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा के मामले में मजीठिया ने घेरी सरकार, SIT को लेकर कही ये बात, देखें Live

    जालंधर, ENS: सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा पर कुछ दिन पहले दो पक्षोें में हुए विवाद को दौरान पुलिस द्वारा गोलियां चलाने के मामले में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने एक बार फिर से सरकार का घेराव किया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वार बनाई गई नई SIT को लेकर सवाल खड़े किए है। जिसमें उस मामले में उन्होंने अपने ही व्यक्तियों को SIT में शामिल करने के आरोप लगाए है। इस दौरान पुलिस द्वारा एफआईआर में दर्ज किए व्यक्तियों के नाम को लेकर मजीठिया ने कहा कि एक व्यक्ति उस समय हुई घटना के दौरान वहां पर मौजूद नहीं थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया है। मजीठिया ने कहा कि उक्त परिवार के सदस्य 21 तारीख को वह हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए गए हुए थे। इसके बावजूद उस पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के गवाह गांव के निवासी भी है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की सजा मिल रही हैकि उनका बेटा बाणे में रहता है। आरोप है कि इसी कारण उनके परिवारिक सदस्य पर मामला दर्ज किया गया। गुरप्रीत सिंह बघेल सिंह और निजात सिंह तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मजीठिया ने कहाकि जबकि उक्त परिवार उस समय घटना स्थल पर मौजूद नहीं था और ना ही वह किसी पार्टी से संबंध नहीं रखते है। उन्होंने कहा कि उनका कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। परिवार का कहना हैकि उन्हें भी पुलिस द्वारा परिवारिक सदस्यों को काबू करने के बारे में बाद में पता चला। परिवार का कहना है कि उनके घर में शादी का समागम चल रहा है। 

    मजीठिया ने कहा कि सीएम भगवंत मान गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने गुरु घर के अंदर गोलियां चलाने के ऑर्डर किए। जिसके बाद पुलिस ने भी बिना डरे गोलियां चलाई। सरकार गुरुद्वारा की जगह का कब्जा अपने जानकारों को दिलवाना चाहती है, जिसके चलते इतना बड़ा खूनी खेल रचा गया। मजीठिया ने सबूत के तौर पर कई फोटो और वीडियो भी दिखाए। वहीं दूसरी ओर ADGP लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी ने गुरुद्वारा फायरिंग मामले में होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में छोड़ेंगे। यदि किसी को गलतफ़हमी है कि वह ऊंची पहुंच के चलते वह सजा भुगतने से बच जाए, तो वह यह गलतफहमी मन से निकाल दें। 

    SSP वत्सला गुप्ता की निगरानी में DSP सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और SHO सुल्तानपुर लोधी आधारित गठित SIT इस पूरे मामले की तफ्तीश करके रिपोर्ट सौपेंगी। सुबूतों के आधार पर तफ्तीश करके आरोपियों सजा तक पहुंचाएंगे। पुलिस की ओर से फायरिंग के बार-बार उठ रहे सवाल पर बोले कि पुलिस ने कोई फायरिंग नहीं की है। पुलिस ने फायरिंग की होती तो दूसरी तरह भी नुकसान होता।

  • जालंधरः विधानसभा में सीएम भगवंत मान की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने किया विरोध, देखें Live

    जालंधर, ENS: विधानसभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, बीते दिन सीएम मान ने विधानसभा में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा थाकि केंद्र सरकार तो पंजाब को अपना नहीं मानती है। सीएम मान ने कहा था कि अगर केंद्र चाहती तो वह जन-गन-मन में से पंजाब नाम को निकाल देती। वहीं इस मामले को लेकर आज जालंधर में भाजपा ने सीएम मान का कड़ा विरोध किया है। 

    इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि कल सीएम मान ने भाजपा के खिलाफ जो टिप्पणी की थी वह उसकी कड़ी निंदा करते है। वहीं उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर सरकार का जमकर घेराव किया। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में केंद्र द्वारा राशि हाल ही में पीएम मोदी के द्वारा डाली गई है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1629 करोड़ रुपए पंजाब को भेजे है। इस समय का 1258 करोड़ रुपए केंद्र ने पंजाब की सेंशन की है। जिसमें से एक किश्त केंद्र द्वारा पंजाब को दे भी दी गई है।

    इस दौरान भाजपा ने चैलेंज करते हुए कहा कि वह पंजाब की जनता पर केंद्र द्वारा जारी किए गए 1258 करोड़ की एक किश्त में से कौन सा पैसा लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना को लेकर केंद्र द्वारा पंजाब सरकार को अदायगी की गई है। इस आयुष्मान योजना का भारी मात्रा में पंजाब के लोगों ने लाभ लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि हर घर में साफ सुथरा पानी मुहैय्या करवाने और लोगों को घर देने के लिए केंद्र ने पंजाब को पैसे दिए है। जिसमें भारी मात्रा में लोग इस स्कीम का लाभ ले चुके है।

  • प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को दी खौफनाक सजा, 6 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : पश्चिमी राजस्थान के सांचौर जिले से एक शादीशुदा आशिक के प्रेम प्रसंग का खौफनाक मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया, तो प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पीट पीटकर हत्या कर दी है पुलिस ने इस मामले में युवती और उसकी मां समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी करने व न्याय दिलाने की मांग कर रहे है। परिजनों ने शव लेने से भी इंकार कर दिया है मामला सांचौर के चितलवाना पुलिस थाना क्षेत्र का है घटना रविवार करीब शाम 7 बजे रणोदर गांव में हुई थी जानकारी के अनुसार सांचौर शहर निवासी नरेंद्र (27) पुत्र रूपचंद धोबी रविवार की शाम रणोदर गांव में अपने दोस्त के साथ एक युवती से मिलने के लिए उसके घर गया था इस दौरान युवती के परिजनों ने नरेंद्र को पकड़कर मारपीट की जिससे नरेंद्र गंभीर घायल हो गया इस घटना के बाद नरेंद्र को उसके परिजन सांचौर के निजी अस्पताल लेकर गए

    लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे गुजरात रेफर किया गया। गुजरात के अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक नरेंद्र की मौत हो गई उसके बाद शव को लेकर परिजन सांचौर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दलित समाज के लोग मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए चितलवाना पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि युवक से मारपीट की सूचना मिली थी नरेंद्र 27 वर्ष पुत्र रूपचंद धोबी की मौत के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैरविवार देर रात से पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबीश देकर युवती उसकी मां व मामा सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है युवती से सांचौर पुलिस थाने में पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

    जानकारी के अनुसार नरेंद्र शादीशुदा था जिसके 2 बच्चे हैं नरेंद्र कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करता था मृतक नरेंद्र का छोटा भाई गोविंदराम ने बताया कि दोस्त के काम से रणोदर गया था भाई ने बताया कि घटना से पहले फोन पर बताया था कि वह दोस्त के काम से उसके साथ रणोदर गांव जा रहा है घटना के बाद सरवाना गांव निवासी ड्राइवर दिलीप राजपूत ने सूचना दी कि उसके भाई नरेंद्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है इसके बाद भाई को सांचौर अस्पताल में भर्ती कराया गयाजहां से उसे पालनपुर (गुजरात) अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने मेरे स्टाफ के लोगों को मारपीट करने वालों का नाम विपुल और रमेश बताया है

  • पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर कांग्रेस में शामिल 

    चंडीगढ़ः चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता अजायब सिंह भट्टी ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं अजायब सिंह भट्टी के साथ उनकी बेटी भी कांग्रेस में शामिल हो गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस का रिटायर्ड डीसीपी राजिंदर सिंह जल्द कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले राजिंदर सिंह की तस्वीर भी कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ वायरल हुई थी। 

  • होशियारपुरः 25 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी काबू

    होशियापुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आज विजिलैंस ब्यूरो द्वारा शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव कंडियाणा तहसील व जिला होशियारपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नरजीत सिंह पटवारी माल हलका शाम चौरासी जिला होशियारपुर को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यूनिट होशियारपुर द्वारा शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नरजीत को गिरफ्तार किया गया।

    गांव कादियाना तहसील व जिला होशियारपुर सिंह पटवारी मॉल हल्का शाम चुरसी जिला होशियारपुर को उक्त वादी बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने गांव कडियाणा में अपनी 5 कनाल जमीन अपने पड़ोसी सेवा सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी गांव कडियाणा के साथ करवाने के लिए दस्तावेज तैयार करके नायब तहसीलदार शाम चौरासी की ओर से हस्ताक्षर करवा कर एक सप्ताह पहले आरोपी नरजीत सिंह पटवारी माल हलका शाम चौरासी जिला होशियारपुर को जमीन ट्रांसफर करके इंतकाल दर्ज करने के लिए दिया था।  

    लेकिन उक्त आरोपी पटवारी नरजीत सिंह ने इस जमीन को ट्रांसफर करने और नामांतरण के बाद इंतकाल दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता बलदेव सिंह पुत्र मनोहर सिंह से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की और मुदईई द्वारा बातचीत के बाद उक्त आरोपी पटवारी नरजीत ने सिंह ने उक्त काम के बदले में 25 हजार रुपए पर काम करने को राजी हो गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ‘ਚ ਸ਼ਰਾਬ ਦਿਆਂ ਪੇਟਿਆਂ ਦੀ ਭਰੀ ਗੱਡੀ ਫੜੀ,ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਰਾਬ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਵਰਤੋਂ ‘ਚ ਲਿਆਂਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੱਬਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਨਾਕੇ ਦੌਰਾਨ ਦਿੱਲੀ ਨੰਬਰ ਗੱਡੀ ਵਿਚੋਂ 45 ਪੇਟੀਆਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ।

    ਦੱਸਣਯੋਗ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਬੇਟੀਆਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਕਿਸੇ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਦੇਣੀਆਂ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਇਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਨੰਬਰ ਗੱਡੀ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਡਰਾਈਵਰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः देसी घी की पिन्नियों के बने पार्सल से विदेश भेजी जा रही अफीम बरामद

    लुधियानाः पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा सख्ती से भले ही कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हकीकत में नशे की पूर्ति अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब तस्करों द्वारा नशे की खेप की सप्लाई करने के लिए अनोखे तरीके अपनाए जा रहे है। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां कोरियर के जरिए अनोखे तरीके से अफीम विदेश भेजी जानी थी। जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

    दरअसल, एक कोरियर कंपनी ने एक्स-रे मशीन के जरिए 208 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी देसी घी की पिन्नियां बनाकर कनाडा के ब्रैंपटन में भेज रहा था। कूरियर कंपनी DHL एक्सप्रेस इंडिया के मैनेजर सलाउदीन खान ने थाना साहनेवाल की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच जांच अधिकारी राम मूर्ति ने मामले की जांच की। जानकारी देते हुए सलाउदीन ने पुलिस को बताया कि DHL एक्सप्रेस इंडिया के वह अधिकारी हैं।

    उनके पास कोरियर नंबर DHL AWB-4067263270 जसवीर सिंह निवासी गांव गिल ने कनाडा के ब्रैंपटन के लिए पार्सल बुक किया था। पार्सल कंपनी द्वारा स्कैन करते समय संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला। पुलिस की मौजूदगी में जब पार्सल खोल कर चेक किया गया को 2 टी-शर्ट, दो जैकेट, एक डिब्बा पिन्नियों का मिला। पिन्नियों को जब तोड़ कर देखा तो उसमें से 208 ग्राम अफीम बरामद हुई। फिलहाल फरार चल रहे आरोपी जसवीर सिंह का पुलिस पिछला रिकॉर्ड भी चेक कर रही है।

  • Air India की फ्लाइट में जब छत से गिरने लगा पानी, यात्री हुए हैरान, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः Air India की फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, Air India की फ्लाइट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें यात्रियों से भरी Air India की फ्लाइट में अचानकर छत लीक हो गई। इस लीकेज दौरान यात्रियों से भरी फ्लाइट में छत से पानी गिरने लगा। बताया जा रहा है कि जब फ्लाइट से पानी रिस्क रहा था, तब फ्लाइट 30 हजार फीट की ऊंचाई पर थी।

    जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कितने तेजी से Air India की फ्लाइट की छत से पानी गिर रहा है। इस दौरान जब फ्लाइट से पानी गिर रहा था तो उस समय यात्री सोए हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि वीडियो को लेकर यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो किस जगह की है। लेकिन इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए खूब मस्ती ले रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : Health workers union ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਸਿਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ। ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਫਿਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਇਆ। ਸਿਹਤ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ 21 ਦਿਨ ਹੋ ਗਏ ਆਪਣੀ ਹੜਤਾਲ ਕੀਤੇ ਹੋਏ। ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਸਾਡੀ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲਿੱਤੀ।

    ਸਾਡੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਸਿਹਤ ਮਹਿਕਮੇ ਵਿੱਚ ਕੱਚੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਪਰੰਤੂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਹਲੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਜੋ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸੀ ਇੱਕ ਵੀ ਵਾਅਦਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ।