Blog

  • नशा उन्मूलन के लिए कारगर सिद्ध होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – विश्व मोहन देव चैहान 

    नशा उन्मूलन के लिए कारगर सिद्ध होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – विश्व मोहन देव चैहान 

    ऊना/सुशील पंडित : क्षेत्रवासियों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान एक वरदान साबित होगा तथा जन सहभागिता से इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने जिला मुख्यालय ऊना में इस संबंध में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान दी। चिकित्सा खंड ऊना तथा बसदेहड़ा की आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला में करीब 150 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी के अलावा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण योगदान बारे उन्हें विस्तार से समझाया गया।
    इस अवसर पर विश्व मोहन देव चैहान ने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे का बढ़ता प्रचलन आज शहरों, कस्बों तथा गांवों में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर चलना होगा तभी देश का भविष्य – युवा पीढ़ी को इस गर्त से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के बारे में प्रेरित करने के साथ-साथ भविष्य में होने वाले नशे के दुष्प्रभावों के वारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा नशे की गर्त में फंस चुके लोगों को नशा मुक्त केंद्रों के माध्यम से उनका उपचार व मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष ओपीडी शुरू की जाएंगी जहां पर केवल नशे से ग्रस्त रोगियों का ही उपचार किया जाएगा।
    एसडीएम ऊना ने बैठक में उपस्थित सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे भविष्य में अपने अपने कार्य क्षेत्रों में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों के अलावा महिला मंडलों तथा युवक मंडलों की बैठकों में जाकर लोगों को नशे के बारे में जागरूक करें ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके।इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, खंड चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रामपाल, नशा मुक्त ऊना अभियान के तकनीकी विशेषज्ञ विजय कुमार, मीडिया समन्वयक समाक्षी तथा समन्वयक साहिल सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे ।
  • एसडीएम ऊना ने प्रभावित परिवार को मौके पर प्रदान की राहत राशि 

    एसडीएम ऊना ने प्रभावित परिवार को मौके पर प्रदान की राहत राशि 

    ऊना/सुशील पंडित :  गतदिनों भारी बारिश होने के कारण जिला ऊना के चड़तगढ़ गांव के वार्ड नम्बर 6 में लता देवी पत्नी स्वर्गीय शाम लाल का रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संबंध में एसडीएम विश्व मोहन देव चैहान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल  उसी दिन 10 हज़ार रूपये राहत राशि के रूप में प्रदान किए। एसडीएम ऊना ने स्वयं मौके पर पहंुच कर प्रभावित परिवार को हुए नुक्सान का जायजा लिया।
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 

    ऊना/सुशील पंडित : आज कर्मचारी महासंघ इकाई बंगाणा में नवनिर्वाचित प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इस कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रेस सचिव मनजीत सिंह, लेखाकार सतीश कुमार , राजकुमारी  ब अमिता को सदस्य तथा अन्य को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में जिला परिषद में कार्य कर रहे पंचायत सचिव ,तकनीकी सहायक , सहायक अभियंता को 6 वेतन आयोग लागू न होने ब पुरानी पेंशन स्कीम न मिलने पर चर्चा हुई। पिछले 11 वर्षों से जो डेली बेसिस पर फोर्थ क्लास के जो कर्मचारी लगे हुए हैं उनको रेगुलर करने हेतु चर्चा हुई।इस मौके पर महा सचिव कमल देव,वरिष्ठ उप प्रधान जीवन कुमार, ,उप प्रधान सचिन शर्मा व चमन लाल, वरिष्ठ सलाहकार श्री जोगिंदर सिंह, जिला प्रतिनिधि श्री विनय शर्मा श्री संजीव  कुमार व अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे i
  • पंजाबः कैप्टन अमरिंदर की बेटी और केबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः कैप्टन अमरिंदर की बेटी और केबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के कई जिले इस वक्त बाढ़ के प्रभाव में हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। पंजाब सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। राज्य का बड़ा हिस्सा जलमग्न हुआ पड़ा है। अधिकांश पानी पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से आया है, जहां भारी बारिश हुई है।

    वहीं, दूसरी ओर पटियाला से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयिंदर कौर में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों आपस में बहस करते नजर आए। जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर की बेटी ट्रैक्टर पर चढ़ गई और कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा को खरी खोटी सुनाने लगी। दरअसल, हर कोई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। एक गांव में लोगों को बचाने के दौरान मंत्री जोड़ामाजरा और बीबा जयिंदर कौर एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए।
    कैप्टन अमरिंदर की बेटी ने कहा कि हमने लोगों की मदद के लिए यहां पर सबको फोन किया है। इसके जवाब में जब कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने पूछा कि आपने किसे फोन किया तो कैप्टन अमिरंदर की बेटी जयिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने डीसी सहित अन्य अधिकारियों को फोन की किया लेकिन कोई भी अभी तक यहां नहीं पहुंचा है। इस दौरान जयिंदर कौर ने ट्रैक्टर को रोक लिया। जिसके बाद जयिंदर कौर और कैबिनेट मंत्री में तीखी नोकझोक देखने को भी मिली।

  • जालंधरः लव मैरिज को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति लगाए अगवा करने के आरोप, देखें Live

    जालंधरः लव मैरिज को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति लगाए अगवा करने के आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: किशन पुरा में 3 दिन पहले लड़का-लड़की ने लव मैरिज करवा ली। जिसके बाद लड़की परिजनों पर लड़के से मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं लड़की ने पति को अगवा करने के आरोप लड़के की मामी पर लगाए है। इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। लड़की का कहना है कि उसने 3 दिन पहले अपनी मर्जी से लड़के से शादी की थी।

    जिसके बाद आज लड़के के घरवालों ने बहला फुसला कर फोन करके घर बुला लिया। जहां लड़की के घरवाले भी मौजूद थे। इस दौरान लड़की के घरवालों पर लड़के से मारपीट के आरोप लगाए गए। वहीं अब लड़की ने अपने पति को अगवा करने के आरोप लड़के की मामी पर लगाए है।

  • बड़ी खबरः पानी के तेज बहाव के कारण नदी पर बना पुल टूटा, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः पानी के तेज बहाव के कारण नदी पर बना पुल टूटा, देखें वीडियो

    उत्तराखंडः उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की वजह से काफी तबाही हुई है। खासकर पहाड़ी राज्यों में तो बारिश की वजह से हालात और बुरे हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मालन नदी पर बना पुल तेज बहाव के कारण बीच से टूट गया। पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है और कोटद्वार सिगड़ी लालढांग हरिद्वार जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो चुका है।

    बेतहासा हुए खनन को भी पुल टूटने के मुख्य कारकों में से एक बताया जा रहा है। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही और इस दौरान तीन व्यक्तियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं जिससे जन-जीवन के साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली और जोशीमठ के बीच पांच जगहों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद हो गया है।

    चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग में सुरक्षित स्थानों पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह सभी जिलों में सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहे हैं और सभी जगह जिला प्रशासन एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  • पंजाब: मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर मे नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब: मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर मे नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः फगवाड़ा होशियारपुर रोड रावलपिंडी के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानकमलप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गांव भूगरनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मानकमलप्रीत मोटरसाइकिल पर भूगरनी से फगवाड़ा की ओर आ रहा था। इस दौरान रावलपिंडी पुली के ऊपर ट्रक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया।

    जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हालत में 108 एंबुलेंस से फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • कपूरथलाः जेल में हुई गैंगवार में 4 जख्मी, 40 कैदी भिड़े

    कपूरथलाः जेल में हुई गैंगवार में 4 जख्मी, 40 कैदी भिड़े

    कपूरथलाः माडर्न जेल में सुबह के समय 40-50 कैदी-हवालातियों में गैंगवार हो गई। इसमें चार कैदी जख्मी हो गए। इन्हें जेल प्रशासन तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजेंसी में लेकर आया। जहां से एक गंभीर जख्मी हवालाती की नाजुक हालत देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार गंभीर जख्मी हवालाती की मौत हो गई है। जबकि जेल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप कौर व डा. विवेक ने बताया कि माडर्न जेल कपूरथला से सुबह के वक्त जेल स्टाफ चार हवालातियों सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह को जख्मी हालत में लेकर आए।

    इनमें से एक कैदी सिमरनजीत सिंह की हालत नाजुक थी, उसे तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया। बाकी तीनों जख्मियों का सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती जख्मी कैदियों ने बताया कि वह अपनी बैरकों में सो रहे थे कि अचानक कुछ कैदियों ने उन पर लोहे की राडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सुबह-सुबह जेल की बैरकों में सो रहे उक्त कैदियों पर 40-50 कैदी-हवालातियों ने रंजिशन हमला कर दिया। थाना कोतवाली की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो गंभीर रूप से जख्मी कैदी की मौत हो गई है, इसके बारे में जानने के लिए एसपी-जेल इकबाल सिंह धालीवाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने काल रिसीव नही की।

  • पंजाबः इस इलाके में पानी में तैरता मिला 17 वर्षीय बच्चे का शव बरामद 

    पंजाबः इस इलाके में पानी में तैरता मिला 17 वर्षीय बच्चे का शव बरामद 

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में प्राकृतिक आपदा से एक और मौत हो गई है। दो दिन पहले फतेहगढ़ साहिब की विश्वकर्मा कॉलोनी में पानी में डूबे युवक का शव बरामद हुआ है। 17 वर्षीय गुड्डु का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे का शव देखकर मां के आंसू नहीं रुक रहे। दुख की इस घड़ी में गुड्डु की मां देवी ने कहा कि वह कमाने के लिए पंजाब आई थीं, लेकिन बाढ़ में उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया। किसी को बचाने के लिए उनका बेटा पानी में कूदा था लेकिन वह खुद बह गया। गुड्डु अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।

    गुड्डु के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिवार के जवान बेटे की मौत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए आगे आए और मृतक के अंतिम संस्कार में सहायता की। एडवोकेट राजवीर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रशासन को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए।

  • पंजाबः पानी में बहे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद 

    पंजाबः पानी में बहे 16 वर्षीय युवक का शव बरामद 

    माछीवाड़ा साहिब: नजदीकी गांव मानेवाल में बुड्ढा नदी की बाढ़ के पानी में बह गए नाबालिग लड़के सुखप्रीत सुखी (16) का शव आज कुछ दूरी पर खेतों में मिला। जिससे उसका पालन-पोषण कर रहे बुजुर्ग दादा-दादी पर दुखों का कहर टूट पड़ा। 10 जुलाई को सुखप्रीत बुड्ढे दरिया के पास मोटरसाइकिल चलाकर सड़क पर बह रहे पानी के बीच से गुजर रहा था।

    जिस कारण उसका पैर फिसल गया और वह पैन के तेज बहाव में बह गया। हालांकि उस समय गोताखोरों ने भी उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह गोपी ने बताया कि आज जब खेतों में पानी का स्तर कम हुआ तो एक व्यक्ति ने इस लड़के का शव देखा, जिस पर उसे तुरंत बाहर निकाला गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पोते का शव देख उसके दादा चरण दास और दादी रो-रोकर बेहाल हैं। दोनों बुजुर्ग उस बुरे वक्त को कोस रहे थे कि उनका पोता तेज बहाव वाले पानी में क्यों चला गया था। दादा चरण दास ने बताया कि उनके पोते सुखप्रीत सुखी के पिता की 4 महीने पहले मौत हो गई थी और वह अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि अब उनका आखिरी सहारा भी बाकी रह गया है। 

    चरण दास ने बताया कि पोता सुखप्रीत माछीवाड़ा में एक दुकान पर काम करता था, जिससे परिवार का गुजारा चलता था, लेकिन उसकी मौत से सब कुछ खत्म हो गया है। बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें भगवान और सरकार पर भरोसा है कि इस कठिन समय में वे उनकी यथासंभव मदद करेंगे। मृतक सुखप्रीत सुखी 2 बहनों का इकलौता भाई था। जबकि एक बहन उसके साथ और दूसरी उसकी मां के साथ रहती है जो परिवार से अलग हो चुकी है।