Blog

  • ਹਿਮਾਚਲ ‘ਚ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋ ਲੰਗਰ ਲੈ ਕੇ ਜੱਥਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹਿਮਾਚਲ ‘ਚ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋ ਲੰਗਰ ਲੈ ਕੇ ਜੱਥਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਬੀਤੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਬਰਖਾ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਹੜ੍ਹ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਬੁਰਾਹਾਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਜਾਣ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਵੀ ਟੁੱਟ ਚੁਕੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਵਾਜਾਈ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਜੱਥਾ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸੱਤ ਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਲੰਗਰ ਲੈ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਲੰਗਰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਜੱਥਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਲੰਗਰ ਵੰਡਣ ਲਈ ਨਾਲ ਗਏ ਹਨ।

  • पंजाब: ऑटो चालक का ऑफर, 5 बार सफर करने पर एक किलो टमाटर मुफ्त 

    पंजाब: ऑटो चालक का ऑफर, 5 बार सफर करने पर एक किलो टमाटर मुफ्त 

    मोहाली: देशभर में टमाटर के दामों में रिकार्ड बढ़ौतरी हुई है। वहीं पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी टमाटर का दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके बीच ट्राईसिटी (मोहाली-पंचकूला और चंडीगढ़) में आटो चलाने वाले चंडीगढ़ में रहने वाले अनिल कुमार ने सवारियों को टमाटर मुफ्त देने के एलान किया है।

    इसके लिए उनकी एक शर्त है कि सवारी को उनकी आटो में पांच बार सफर करना होगा। इसका बाकायदा पोस्टर आटो पर लगाकर घूम रहे है। अनिल कुमार आटो यूनियन के प्रधान है। इंटरनेट मीडिया पर भी इस पोस्टर को पोस्ट कर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले भी इस तरह के मुफ्त सफर का आफर देकर अनिल कुमार सुर्खियां बटोर चुके है।

  • प्रोटेस्ट दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

    प्रोटेस्ट दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

    पटनाः बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट निकाल रहे बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेंपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। पुलिस लाठीचार्ज में विजय घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश सरकार को घेरा है।

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है। नड्डा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

    बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दरअसल, बीजेपी ने वीरवार को नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च बुलाया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बर्खास्तगी की मांग जोर पकड़ गई। बीजेपी ने भ्रष्टाचार, रोजगार और शिक्षक नियुक्ति पर सवाल उठाए और सदन के वेल में पहुंच गए।

  • जालंधरः चेन छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधरः चेन छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े मंडी रोड स्थित स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां खाबड़े जा रहे परिवार में महिला की चेनी छीनकर स्नेचर भाग गया। जिसके बाद लोगों ने स्नेचर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया तो वह ऑटो से टकराकर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने स्नेचर को काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह ई रिक्शा पर अपने परिवार के साथ सवार होकर खांबड़ा जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आए और ई-रिक्शा में बैठी महिला से चेन छीनकर भाग गया। इस दौरान एक को काबू कर लिया है। जबकि दूसरा स्नेचर फरार हो गया। स्नेचर एकता विहार का रहने वाला है। स्नेचर ने बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देता है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। 

  • बड़ी राहतः केंद्र ने पंजाब को लेकर किया ये बड़ा ऐलान 

    बड़ी राहतः केंद्र ने पंजाब को लेकर किया ये बड़ा ऐलान 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ के कारण कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को बड़ी राहत दी है। केंद्र ने पंजाब के लिए 218.40 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है। जिसमें 22 राज्य सरकारों को 7,532 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। भारी बारिश के मद्देनजर पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को प्रदान की गई राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना राज्यों को तत्काल सहायता के रूप में राशि जारी की गई है।

    आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 48 (1) (ए) के तहत प्रत्येक राज्य में SDRF का गठन किया गया है। केंद्र सरकार सामान्य राज्यों में SDRF में 75% और उत्तर-पूर्व और हिमालय राज्यों में 90% योगदान देती है। वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वार्षिक केंद्रीय योगदान दो समान किश्तों में जारी किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार, पिछली किस्त में जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने और एसडीआरएफ से की गई गतिविधियों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट प्राप्त होने पर धनराशि जारी की जाती है।

    लेकिन इस बार हालातों को देखते हुए यह पैकेज जारी करते समय इन आवश्यकताओं को माफ कर दिया गया है। एसडीआरएफ का उपयोग केवल चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, कीट हमले और ठंढ और शीत लहर जैसी अधिसूचित आपदाओं के पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के खर्च को पूरा करने के लिए किया जाता है। राज्यों को एसडीआरएफ फंड का आवंटन पिछले व्यय, क्षेत्र, जनसंख्या और आपदा जोखिम सूचकांक जैसे कई कारकों पर आधारित है।

  • Galaxy Plaza में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो

    Galaxy Plaza में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई है जिसके बाद लोग प्लाजा से कूदने लगे। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ। गौर सिटी 1 के एवेन्यू 1 के तीसरी मंजिल में यह आग लगी है और यह बिसरख थाना क्षेत्र का मामला है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटके हैं। मौके पर फायर टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Galaxy Plaza में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, देखें वीडियो

  • जालंधरः परिवार को बेहोश कर नकदी और 15 तोले सोना लेकर चोर फरार

    जालंधरः परिवार को बेहोश कर नकदी और 15 तोले सोना लेकर चोर फरार

    जालंधर,ENS: शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला गोराया थाना क्षेत्र के गांव संग ढ़ेसियां ​​से सामने आया है, जहां चोरों ने घर में सो रहे एक परिवार को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद घर से नकदी और सोने के आभूषण चुराकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अमरप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव संग ढेसियां ​​ने बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर के कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए। जिसके बाद सो रहे परिवार को कुछ सुंघा कर घर पर रखे साढ़े 4 लाख रुपए की नकदी, 600 पाउंड और 15 तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

    उन्होंने कहा कि यह चोरी नहीं बल्कि उनके घर में डकैती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए। मौके पर पहुंचे गोराया थाने के पुलिस अधिकारी एएसआई हरभजन गिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गांव के सरपंच महेंद्र चंद ने कहा कि गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को पकड़ा जाए।

  • GT रोड पर दर्दनाक हादसाः 2 गाड़ियों की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

    GT रोड पर दर्दनाक हादसाः 2 गाड़ियों की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

    नई दिल्लीः दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। बीती रात हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

    पुलिस के मुताबिक ये दुर्घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सिरसपुर के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक अलीपुर की तरफ से आ रहा था जिसने कांवरियों से भरा दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

    चश्मदीदों के मुताबिक दो गाड़ियों की ये टक्कर इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग दहल गये। मौके पर फौरन पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया और घायलों को नरेला के सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के शिकार 4 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के मुताबिक ट्रक पर करीब 25 कांवड़िये सवार थे।

    पिछले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली-एनसीआर में ये दूसरा बड़ा हादसा है जिसमें कांवड़ियों की मौत हो गई है। अलीपुर के पास हुए इस हादसे से दो दिन पहले ही गाजियाबाद में भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में भी 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई घायल हो गये थे।


    दिल्ली की तरह ही उधर उत्तराखंड के कनखल इलाके में भी दुर्घटना में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। शंकराचार्य चौक के पास कांवरियों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा का कहना है बुधवार को हुई इस घटना में सभी मारे गये लोग और कांवड़िए थे और दिल्ली जा रहे थे। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों की पहचान बिजनौर के फीना गांव निवासी रोहित कुमार (30), मुरादाबाद के नगला छजलेट निवासी नोनी उर्फ ​​पुष्पेंद्र (30) और एक साल की माही के रूप में हुई है।

  • जालंधरः गांव सहित श्मशानघाट में भरा पानी, स्वास्थ्य सेवाएं ना मिलने से रिटायर्ड टीचर ने तोड़ा दम, देखें वीडियो

    जालंधरः गांव सहित श्मशानघाट में भरा पानी, स्वास्थ्य सेवाएं ना मिलने से रिटायर्ड टीचर ने तोड़ा दम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब में बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए है। वहीं शाहकोट उप-मंडल के गांव गिद्दड़पिंडी (लोहियां) में हालात भी बद से बदतर बने हुए हैं। हाल यह हो गया है कि न गांव में संपर्क के लिए मोबाइल नेटवर्क आ रहा है और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं गांव से एक और ताजा मामला सामने आया है, जहां रिटायर टीचर मास्टर सोहन सिंह को स्वास्थ्य सेवाएं न मिल पाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं गांव में पानी भरने से श्मशान घाट डूबे होने से उनका अंतिम संस्कार भी सड़क किनारे करना पड़ा।

    मास्टर सोहन सिंह का अंतिम संस्कार करने वाले उनके दोहते ने बताया कि उनके नाना जो कि 85 साल के थे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लेकिन गांव में भारी भरने के बाद उन्हें कुछ तनाव हो गया। इसके बाद उनकी सेहत एकदम खराब हो गई। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क और किसी से संपर्क न होने के कारण वह अपने नाना को अस्पताल तक भी नहीं पहुंचा पाए।

    स्वर्गीय मास्टर सोहन सिंह के दोहते ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों तक मदद के लिए हाथ पांव मारते रहे, लेकिन उनके गांव में कोई नहीं आया। यहां तक गांव पानी से घिरा होने के कारण प्रशासन का भी कोई अधिकारी या फिर नेता नहीं पहुंचा। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण रिश्तेदार भी मास्टर सोहन सिंह का हाल जानने या फिर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के कारण नहीं पहुंच सके।

    मास्टर सोहन सिंह के दोहते से जब पूछा गया कि प्रशासन ने क्या गांव में कोई मदद नहीं की है। तो उनका जवाब था कि हमें तो प्रशासन गांव में कहीं दिख नहीं रहा है।  अगर आपको दिख रहा है तो आप ही बता दो। उन्होंने आपदा के समय अपनी गहरी नाराजगी प्रकट की और कहा कि सब तमाशा देखने के लिए आते हैं।

  • मेट्रो स्टेशन पर “प्रवेश” और “निकासी” सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

    मेट्रो स्टेशन पर “प्रवेश” और “निकासी” सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली इस समय बाढ़ की चपेट में है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया। लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ता ही जा रहा है। आज बाढ़ का असर दिल्ली मेट्रो पर भी पड़ा है। आज सुबह बाढ़ के कारण रेड लाइन यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड कम कर दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ट्वीट किया, “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।”

    यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनें चार यमुना पुलों को 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से पार कर रही हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया, “यमुना के बढ़ते जल स्त क्यूर के कारण एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं। सभी गलियारों पर सेवाएं सामान्य।” उफनती नदी 1978 के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे तटों के पास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

    इससे कुछ देर पहले डीएमआरसी ने यह भी ट्वीट किया था, “यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क वर्तमान में दुर्गम है… हालाँकि, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। वहीं तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं जिससे कई इलाकों में 2-3 दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित होगी। उधर, दिल्ली के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर 3 से 4 फीट पानी भरा है। बाढ़ के चलते निगम बोध घाट बंद कर दिया गया है। ‘लोहा पुल’ इलाके में लोग घरों और मंदिर की छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। कल दोपहर 1 बजे यमुना नदी बाढ़ के उच्चतम रेकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई थी। आज यमुना का पानी बढ़ने के चलते जीटी करनाल रोड पर पानी आ गया, जिससे ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ। कश्मीरी गेट पास निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। सड़क पर कई जगहों पर घुटने तक पानी है। दिल्ली के कई इलाकों में आज ट्रैफिक स्लो है।

    उधर, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है। धारा 144 के तहत 4 या उससे ज्यादा लोगों के गैर-कानूनी जमावड़े और समूहों में सार्वजनिक आवाजाही पर रोक लग जाती है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है और निचले इलाकों में आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। लोगों से कहा गया है कि चूंकि यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, इसलिए बिजली लाइन से दूर रहें और किसी भी जरूरत की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें।