जालंधरः चेन छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

जालंधर, ENS: दिन दहाड़े मंडी रोड स्थित स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां खाबड़े जा रहे परिवार में महिला की चेनी छीनकर स्नेचर भाग गया। जिसके बाद लोगों ने स्नेचर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया तो वह ऑटो से टकराकर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने स्नेचर को काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह ई रिक्शा पर अपने परिवार के साथ सवार होकर खांबड़ा जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आए और ई-रिक्शा में बैठी महिला से चेन छीनकर भाग गया। इस दौरान एक को काबू कर लिया है। जबकि दूसरा स्नेचर फरार हो गया। स्नेचर एकता विहार का रहने वाला है। स्नेचर ने बताया कि वह नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देता है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *