प्रोटेस्ट दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत

पटनाः बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट निकाल रहे बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेंपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। पुलिस लाठीचार्ज में विजय घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश सरकार को घेरा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है। नड्डा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए। तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दरअसल, बीजेपी ने वीरवार को नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च बुलाया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बर्खास्तगी की मांग जोर पकड़ गई। बीजेपी ने भ्रष्टाचार, रोजगार और शिक्षक नियुक्ति पर सवाल उठाए और सदन के वेल में पहुंच गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *