Blog

  • जालंधरः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल आईएएस ने आज जिले के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया है। सारंगल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला आदि के रूप में कार्य किया था। डिप्टी कमिशनर ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि “पंजाब के विरासत शहर में लोगों की सेवा करना गर्व की बात है”।

    उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सही भावना और तरीके से लागू किया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और समयबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। कार्यभार संभालने से पहले पंजाब पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

  • पंजाबः 2 कारों की हुई भीष्ण टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    पंजाबः 2 कारों की हुई भीष्ण टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    अमृतसरः शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी हो गई है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानविंड नहर से सामने आया है। जहां एक कुत्ते को बचाते हुए दो कारों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक कार का अगला हिस्सा तो दूसरी की डिक्की को नुकसान पहुंचा है। बीच में बैठे पैसेंजर्स कार सेफ्टी फीचर्स के कारण बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों कारों को पुलिस स्टेशन लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार देर रात यहां दो कारों की टक्कर हो गई।

    एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की बुरी तरह से पिचक गई है, जबकि पीछे आ रही I-20 का बम्पर व बोनेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों कारों के चालकों को मामुली चोटें आई हैं।स्विफ्ट कार चालक के अनुसार वह टाहली साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने के लिए जा रहे थे। वह सुल्तानविंड नहर के पास थे कि अचानक कुत्ता कार के आगे आ गया। जिसके बाद उन्हें अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। उनकी गाड़ी तो रुक गई, लेकिन पीछे आ रही I-20 कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    सुल्तानविंड थाने से एएसआई राज कुमार मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। एएसआई राज कुमार ने कहा कि दोनों गाड़ियों के कागज चेक किए गए हैं। ड्राइवरों की भी जांच की है, दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने किसी भी तरह का नशा नहीं किया हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने व जांच के बाद जिसकी भी गलती हुई, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः ADGP दफ्तर के सामने सुविधा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख लेकर हुए फरार

    पंजाबः ADGP दफ्तर के सामने सुविधा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख लेकर हुए फरार

    बठिंडाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब ताजा मामला शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मिनी सचिवालय के अंदर सुविधा केंद्र से सामने आया है। जहां चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गए है। एडीजीपी कार्यालय के सामने स्थित सुविधा केंद्र के ताले तोड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली है। हैरानी की बात यह है कि चोर पैसे रखने वाले लॉकर को भी साथ ले गए।

    जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा प्रंबंध की पोल खुलती नजर आ रही है, क्योंकि मिनी सचिवालय में पुलिस और जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के कार्यालय हैं। पुलिस प्रशासन घटना स्थल का जायजा ले रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के द्वारा सबूत इकट्ठे किए जा रहे है। 

    चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को अपने साथ ले गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना के बारे में शनिवार को तब पता चला जब सुविधा केंद्र कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा कि किसी जानकार ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूरे स्टाफ को एक जगह इकट्ठा कर लिया है। डीएसपी सिटी टू गुरप्रीत सिंह सभी से पूछताछ कर रहे हैं। एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना था कि पुलिस उक्त पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट, पेड़ से टकराई कार

    भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट, पेड़ से टकराई कार

    चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की गाड़ी का शनिवार सुबह पंजाब के मूनक क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मगर विकास बराला बाल-बाल बच गए। विकास बराला ने गाड़ी से बाहर निकल कर हादसे की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उनके चचेरे भाई जयदीप बराला उन्हें लेने के लिए मूनक रवाना हुए।

    सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में रहते हैं। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना आवास पर आने के लिए अपनी गाड़ी से अकेले रवाना हुए थे। इसी बीच मूनक क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। टक्कर में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मगर विकास बराला को खरोच भी नहीं आई।

    इसी दौरान कुला क्षेत्र से कुछ लोग पंजाब में जा रहे थे। उन्होंने टोहाना नंबर की गाड़ी देखकर अपनी गाड़ी वहां रोकी और विकास बराला का हालचाल जाना। विकास बराला ने उन्हें बताया कि वह ठीक है और परिवार को सूचना दी गई है। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए। मामले की सूचना पंजाब की स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। विकास बराला के पिता सुभाष बराला इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

  • युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला

    युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला

    अंबिकापुर: देवान तालाब मोहल्ले में देर रात कथित रूप से गांजा खरीदने पहुंचे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए रायपुर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांजा कारोबारियों के द्वारा ही उसके ऊपर हमला किया गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि यह गांजा के खरीद बिक्री से जुड़ा मामला है। युवक के ऊपर गांजा बेचने वालों ने हमला किया।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे उक्त वारदात हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि करीब 10 साल पहले पुलिस ने कई दिनों तक अभियान चला इन इलाकों की सूची बनाते हुए नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी, उस दौरान अवैध कारोबारियों के मन में पुलिस का खौफ भी था, मगर लंबे समय से ऐसी कार्रवाई दोबारा नहीं हुई है। नागरिकों के द्वारा पुलिस से इस ओर नियमित कार्रवाई की मांग की है।

    सत्तीपारा देवान तालाब मोहल्ले के रहवासियों का कहना है कि शहर के इस इलाके में लंबे समय से गांजा, ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है। यहां दिन भर घर के सामने बैठे अधिकांश लोग जिसमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं जो नशीला पदार्थ बेचते हैं। देर रात तक बदमाशों, नशेडिय़ों का आना-जाना बना रहता है। यहां आए दिन विवाद और हुल्लड़ की स्तिथि बन रही है। आधा दर्जन नशे के कारण पूरे मोहल्ले के लोगों को न सिर्फ फजीहतों का सामना करना पड़ता है बल्कि महिलाएं, युवतियां गंभीर घटना की आशंका से डरी रहती हैं।

    वहीं इस संबंध में सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि देवान तालाब मोहल्ले में नशा के कारोबार के संबंध में उन्हें जानकारी मिली है। उनके द्वारा पूर्व में इस मोहल्ले का निरीक्षण भी किया गया था। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चाकू से हमला किए जाने के मामले में संदिग्धों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाब : विदेशी नंबर से कॉल कर व्यक्ति से मांगी 30 लाख रुपए की फिरौती, मामला दर्ज

    पंजाब : विदेशी नंबर से कॉल कर व्यक्ति से मांगी 30 लाख रुपए की फिरौती, मामला दर्ज

    फिरोजपुर: थाना मल्लांवाला के अधीन गांव जौड़ा में एक व्यक्ति को विदेशी नंबर से काल आई जिसमें उक्त व्यक्ति ने 30 लाख की फिरौती मांगी और पैसे ना देने की सूरत में पीडि़त व्यक्ति के बेटे को मारने की धमकियां दी। इस संबंध में थाना मल्लांवाला की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मल्लांवाला के एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता शविंदर सिंह निवासी गांव जौड़ा ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से धमकी भरी काल आई और आरोपी ने उससे 30 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो हम तेरे बेटे को मार देंगे।

    पीडित शविंदर ने बताया कि उनका खेतीबाड़ी का काम है । उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समय भी उनका काफी नुकसान हुआ था। उस समय बीएसएफ की चौकी थी तो उस समय भी आतंकवादियों ने उनके पांच आदमी मार दिए थे। अब जब वह थोडा सा फिर से स्टेंड हुए है तो यह सब शुुरु हो गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार फिरौती के लिए फोन आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि फिरौती मांगने वालों के अर्श डल्ला गैंग से संबंध है। पुलिस ने जिस आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

    फिरौती मांगने वालों ने पैसे उसे देने के लिए कहा था। अब इसके उन से क्या है संबंध है यह तो पुलिस पता लगाएगी। मामले की जांच कर रहे सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपित हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी निवासी जोगेवाला के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • आज का राशिफल,17 जून 2023

    आज का राशिफल,17 जून 2023

    आज का राशिफल,17 जून 2023

    वृष: स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रहेगी।
    मिथुन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सभी कार्य समय पर होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
    कर्क: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी व्यस्तता रहेगी। कोई आनंददायक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रमाद न करें।
    कन्या: निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। श‍त्रुओं से सावधानी आवश्यक है।
    तुला: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
    मकर: घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
    कुंभ: रोजगार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
    मीन: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। थकान रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
  • दर्दनाक हादसा : 8वें फ्लोर से गिरने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    दर्दनाक हादसा : 8वें फ्लोर से गिरने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    हाइड पार्क: नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मामला सेक्टर-78 से जुड़ा है जहां के हाइड पार्क सोसायटी में बच्चा आठवें फ्लोर की बालकनी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। घटना के समय बच्चे के पिता, मां और बहन सो रहे थे। बच्चे के गिरने के बाद भी परिवार को नहीं पता चला। सुबह सैर सपाटा और सिक्योरिटी वाले बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है। घटना थाना सेक्टर 113 क्षेत्र की है।

    पीड़ित परिवार हाइड पार्क सोसायटी के क्यू टावर के आठवें फ्लोर पर रहता था। उनका एक बेटा 4 साल ओर बेटी 8 साल की है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनका बेटा अचानक बालकनी में चला गया। वहां लगी रेलिंग से वो नीचे गिर गया। बच्चा बालकनी तक कैसे गया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। बच्चे को जब डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तो गार्ड ने एक-एक फ्लोर पर जाकर पूछना शुरू किया, जिसके बाद पता चला कि परिवार 8 वें फ्लोर पर रहने वाला है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

    जमीन पर गिरने की आवाज आने पर ग्राउंड फ्लोर के लोग बाहर आए। इसके बाद सोसायटी के अन्य लोग और सिक्योरिटी वहां पहुंची। करीब आधे घंटे बाद परिवार का पता चल सका। इसके बाद बच्चे को पहले मरदलैंड अस्पताल लेकर गए। वहां से कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

  • Wine Shop में चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, देखें तस्वीरें

    Wine Shop में चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, देखें तस्वीरें

    गुरुग्राम: हरियाणा में  शुक्रवार देर रात गुरुग्राम की एक वाइन शॉप पर दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दुकान पर मौजूद ग्राहकों में एक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मानेसर पुलिस स्टेशन के SHO अवित कुमार ने बताया, हरियाणा पुलिस को पचगांव के ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद CCTV फुटेज खंगाला।

    एसएचओ अवित कुमार के अनुसार, सीसीटीवी की जांच से पता चला कि दो अज्ञात अपराधियों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान वाइन शॉप के बाहर और अंदर काफी संख्या में आम लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध गोलीबारी में वाइनशॉप के कांच टूटने के अलावा वहां मौजूद ग्राहकों को भी गोलियां लगीं। पुलिस के अनुसार गोली लगने के कारण एक ग्राहक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

    हरियाणा पुलिस के अनुसार गुरुग्राम वाइन शॉप फायरिंग कांड में पुलिस अपराधियों की पहचान के प्रयास कर रही है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं लगा है। आपसी रंजिश जैसे तमाम पहलुओं पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।”

  • चलती यात्री बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरातफरी

    चलती यात्री बस में लगी आग, सवारियों में मची अफरातफरी

    बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चलती बस में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से बस में सवार यात्रियों में अपरातफरी मच गई और सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्रियों को अब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

    दरअसल, यह घटना टुंडरी गांव के मुख्यमार्ग में घटी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। हालांकि कुछ सवारियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई तो वहीं अन्य साथियों को सूझबूझ से बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।