जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर दोपहर 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं इस चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने वोटिंग मशीन के दुरुप्रयोग के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर करमजीत कौर ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। कांग्रेस उम्मीदवार ने सुशील रिंकू की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। करमजीत कौर ने आरोप लगाए है कि वोटिंग दौरान अधिकारी मूकदर्शक बनकर बैठे है। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी ने का कहना है कि हार से विपक्ष की बौखलाहट सामने आ रही है।
Blog
-

जालंधरः समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का ईंट से हमला कर फोड़ा सिर, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। वोटिंग का आधा समय हो गया है। लेकिन 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस दौरान भार्गव कैंप में बूथ पर झगड़े का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए समाजवादी कार्याकर्ता दीनानाथ ने बताया कि वह बूथ पर बैठा हुआ था। इस दौरान उनके पास एक वोटर आया जो कि अपने वोट की बात कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तभी वहां पर आप कार्यकर्ता कालू मौजूद था। जोकि उसके पास आया और उससे पैसे लेने की बाते करने लगा। पीड़ित का कहना है कि जिसे उसने पैसे लेने से मना किया तो उसने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना दौरान वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि अभी तक शाहकोट 31.8, जालंधर कैंट 28.2 जालंधर सैंटर 27.9, नॉर्थ 31.4, जालंधर वेस्ट 32.1, नकोदर 32.3, फिल्लौर 33.1 हुई है।
-

जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बन रही हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था पिछले पांच वर्षों से गरीव व जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बन कर सामने आ रही है।जिला ऊना सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस संस्था की टीम सहयोग करने में मदद कर रही है। आपको बता दें कि हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था ने मई 2019 को काम करना शुरू किया था।इस संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में कुछ मुश्किलें जरूर आईं परन्तु हमने हौंसला नहीं हारा। हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स टीम सदस्यों ने कोरोना काल में लाकडाऊन के दौरान लोगों के घर घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की।
नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों में अब तक गरीव व जरूरतमंद परिवारों की 100 वेटियों की शादी में मदद तथा 75 गरीव परिवार की वेटियों की पढ़ाई लिखाई का खर्च वहन कर रहे हैं। 55 गरीव परिवार सदस्यों को स्वास्थ्य सहित अन्य सहायता राशि भेंट की जा चुकी है।नीरज ठाकुर ने जिला ऊना के ओर भी युवाओं को हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था के साथ जुड़ने का आह्वान किया है।
हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर, अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, सचिव रोहित धीमान, कोषाध्यक्ष अनमोल शर्मा सहित अन्य कमेटी सदस्यों में जिला ऊना के अध्यक्ष मनीश भादवा, ज्वाली के ब्लाक अध्यक्ष अनिल कौशल, चिंतपूर्णी के ब्लाक अध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारी सदस्य अंकित मान,अरूण कुमार,कुश भरमौता, बलविंद्र सिंह सहित अन्य युवा हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था से जुड़े हुए हैं तथा जरूरतमंद परिवारिक सदस्यों की मदद कर रहे हैं।
-

ट्रक में लदे पोल से टकराई जोगिंदर नगर से गुड़गांव जा रही एचआरटीसी बस, यात्री सुरक्षित
ऊना/सुशील पंडित : बीती रात जिला ऊना के रक्कड़ में बिजली विभाग के कार्यालय के पास एचआरटीसी बस ट्रक में लदे पोल से टकरा गई। इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है जबकि बस का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी कि बस जोकि जोगिंदर नगर से गुड़गांव जा रही थी। जब यह बस रक्कड़ कालोनी में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पहुंची तो बिजली के पोल से लदा बिजली विभाग का ट्रक स्टोर की तरफ मुड़ रहा था कि एचआरटीसी की बस संख्या (HP29 C 3563) अचानक ही ट्रक से बाहर निकले पोल से टकरा गई।
इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। परन्तु बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। बस चालक शाम लाल ने बताया कि ट्रक में लोड किए गए सभी पोल ट्रक की बॉडी से बाहर निकले हुए थे और ट्रक के पीछे किसी तरह का संकेत या लाइट नहीं लगी हुई थी जिससे पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः भार्गव कैंप में वोटिंग दौरान हुआ झगड़ा, देखें CCTV
जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। जिसमें कुल 16 लाख 21 हजार 759 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दोपहर 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग को चुकी है। पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भी कड़ी सुरक्षा की गई है। लेकिन इसके बावजूद लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला भार्गव कैंप से सामने आया है, जहां वोटिंग दौरान बूथ पर झगड़ा हुआ है। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हुए है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बूथ के बाहर कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
-

जालंधरः विधायक परगट आप पार्टी ने बूथ पर बाहरी कार्यकर्ताओं के बैठने के लगाए आरोप, तस्वीरें की जारी
जालंधर/वरुणः पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। जिसमें कुल 16 लाख 21 हजार 759 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दोपहर 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग को चुकी है। पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भी कड़ी सुरक्षा की गई है। लेकिन इसके बावजूद लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहे है। वहीं विपक्ष ने आप पार्टी पर बाहरी कार्यकर्ताओं के बैठने के आरोप लगाए है। इस दौरान कैंट से कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी करके आरोप लगाए है कि आदमपुर पर आप पार्टी के डेरा बस्सी के कार्यकर्ता को बूथ पर बिठाया गया है। जबकि उन्होंने दूसरी तस्वीर जारी करते हुए आरोप लगाए है कि पटियाले के आशीष पर जालंधर के सेंटल हलके में बैठने के आरोप लगाए है।

-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः वोटिंग दौरान इस बूथ पर हुआ झगड़ा, देखें वीडियो
जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वहीं कई जगहों पर झगड़ों के मामले सामने आ रहे है। अब नजातम नगर से झगड़े का मामला सामने आया है। जहां बूथ पर वोटिंग के लिए आए व्यक्ति से कार्यकर्ताओं द्वारा झगड़ा करने के आरोप लगे है। लड़के का आरोप है कि मैं अपनी गली में बैठा था। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि उसके पास एक व्यक्ति ने आकर पूछा कि वह किसे वोट डाले। पीड़ित ने कहा कि मैं उक्त व्यक्ति को कहा कि जिस मर्जी वोट डालना पर नोटा को ना वोट डालना। इतनी बात को लेकर बूथ पर बैठे व्यक्ति ने कार्यकर्ताओं को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत करवाने में लगी हुई है।
-

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : आप के बाहरी कार्यकर्ताओं को वोटिंग बूथ पर कांग्रेसियों ने किया काबू, देखें वीडियो
जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। 11 बजे तक 17.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है। फिल्लौर से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वोटिंग बूथ के आप पार्टी के बाहरी कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने काबू किया है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला है। कार्यकर्ता का आरोप है कि आप पार्टी बाहरी कार्यकर्ताओं को वोटिंग भूत पर भेज रही है। हालांकि काबू किए गए आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह बीज लेने के लिए जालंधर आए हुए थे। जबकि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह वोटिंग बूथ पर घूम रहे थे और वोटिंग डलवाने के लिए यहां आए हुए थे।
-

पंजाबः इस जिले में गुटका साहिब की बेअदबी, लोगों में रोष
गुरदासपुरः पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलो में बेअदबी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब गुरदासपुर के बटाला के अधीन आते गांव वडाला से बेअदबी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात आरोपी ने 3 पोथियों एवं कुछ गुरु साहिबानों की फोटो को आग लगा सड़क किनारे फेंक दिया गया। गनीमत रही कि तेज हवा के कारण आग बुझ गई व बचाव हो गया। घटना से पूरे गांव वासियों में भारी रोष है। जानकारी देते हुए ग्रामीण करणबीर सिंह एवं इंद्रपाल सिंह बैंस ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से सुबह-सुबह गुटका साहब की बेअदबी करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह किसी की सोची समझी साजिश है, जो लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह जिला गुरदासपुर में तकरीबन एक सप्ताह में तीसरी बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया है, जोकि बेहद ही चिंताजनक है। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे दोषियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। अथवा 302 का पर्चा दर्ज कर सीधा फांसी पर लटका देना चाहिए। ताकि ऐसी घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। वहीं, दूसरी तरफ चौकी वडाला ग्रंथियां के चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः वोटिंग दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता से मारपीट
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। 11 बजे से 17.7 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं वोटिंग दौरान कुछ जगह पर झगड़े होने के मामले सामने आ रहे है। इसी दौरान अब बाग करम बख्श बूथ पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस हंगामें में कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आय़ा है। इस झगड़े में कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के वहां पर मौजूद रहने के बावजूद इस मामले पर हंगामा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।