Blog

  • तलमेहड़ा: निर्जला एकादशी पर विशाल भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील 

    तलमेहड़ा: निर्जला एकादशी पर विशाल भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा बाजार चौंक में हर वर्ष निर्जला एकादशी के दिन चने भटूरे,ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान वितरण किया जाता है। गांव बडोआ के समाजसेवी- योगराज शर्मा,देवी लाल शर्मा, विनोद शर्मा ,राजीव शर्मा,लेखराज शर्मा,  अनिल शर्मा,तिलक राज शर्मा,अशोक शर्मा,सतीश शर्मा, रवि शर्मा,सोनू बाबा,राकेश धीमान, रधुवीर सिंह,सारांश शर्मा, नरेश शर्मा, राहुल,हनी शर्मा,गोपू शर्मा,अमन शर्मा, मोहित शर्मा, सुखदेव शर्मा,सक्षम सहित अन्य युवाओं ने इस भंडारे में अपना अपना योगदान दिया। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों ने भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान सहित फ्रूटों का आनंद लिया।इस इलावा तलमेहड़ा बाजार में राज कुमार शर्मा ने गने के रस की छबील लगाई तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बहीं पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर निर्जला एकादशी के दिन भंडारों का आयोजन किया गया। बहीं पर अलग अलग स्थानों पर ठंडे मीठे पानी की छबीलें भी लगाई गई थी।
     
  •  बददी: खाई में गिरी कार ,घायलों को किया पीजीआई रेफर

     बददी: खाई में गिरी कार ,घायलों को किया पीजीआई रेफर

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी साई मार्ग पर मलगन के समीप  एक गाडी के पचास फीट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार साई स्कूल की चार अध्यापिकाएं बुरी तरह से घायल हो गई है। घायलों को लोगों को मदद से बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह साढ़े 8 बजे हुआ। हरियाणा राज्य के जिला पंचकूला के पिंजौर निवासी बर्फीला शारदा (54), न्यू चंडीगढ़ के ओमक्स निवासी अंजू गुप्ता (50), बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आशा (52) तथा हरियाणा के जिला पंचकूला के कालका निवासी निशा (53) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साई में शिक्षक तैनात है। यह चारों अध्यापकों एक गाड़ी एचआर 70 डी-3277 को हायर करके रोज स्कूल पहुंचती है।
    बुधवार को जैसे ही इनकी गाड़ी मलगन गांव के समीप पहुंची तो तेज बारिश के दौरान चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पचास फीट गहरी खाई में गिर गयी। गाड़ी के गिरने के बाद शिक्षक आशा और निशा तो गाड़ी से निकाल गई लेकिन बर्फीला और अंजु गुप्ता गाड़ी में ही फंस गई। शौर सुन कर गांव के लोग जमा हो गए है। गाड़ी को सीधा करने के बाद दोनों अध्यापकों को किसी तरह से बाहर निकाला। इस कार को चालक हरीश चला रहा था जिसे मामुली चोटे आई। घायलों को निजी वाहनों से बद्दी अस्पताल पहुंचा गया जहां से बर्फीला शारदा और अंजु के सिर में चोट अधिक होने से उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया जबकि आशा और निशा सिटी स्कैन कराने के लिए रैफर कर दिया गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
  • निर्जला एकादशी को पानी पिलाना पुण्य का काम – मदन चौधरी

    निर्जला एकादशी को पानी पिलाना पुण्य का काम – मदन चौधरी

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी साईं रोड पर भारद्वाज अस्पताल के सामने बुधवार को निर्जला एकादशी के उपलक्ष में हलवे व ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को पानी पिलाया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मदन लाल चौधरी भी मौजूद रहे। मदन लाल चौधरी ने कहा कि निर्जला एकादशी को किया जाने वाला दान सर्वोपरि माना गया है। इसी उपलक्ष में देशभर में जगह-जगह लोग पानी, हलवे व अन्य तरह के भंडारे और छबीलो का आयोजन करते हैं ।उसी उपलक्ष में साईं रोड पर आज इस छबील का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आने जाने वाले सैकड़ों लोगों व स्थानीय दुकानदारों ने यह प्रसाद ग्रहण किया है ।इस मौके पर हरपाल सिंह ,नरेश कुमार, पार्षद कुलदीप सिंह, राज कुमार, निरंजन दास, संजीव कुमार, विक्की ,रोहित कुमार और राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
  • पंजाबः सीएम मान की काफ्रेंस का जवाब देने के लिए चन्नी करेंगे प्रेस वार्ता

    पंजाबः सीएम मान की काफ्रेंस का जवाब देने के लिए चन्नी करेंगे प्रेस वार्ता

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म होने के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम मान ने खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस मामले को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 4 बजे प्रेस वार्ता करेंगे और मामले को लेकर खुलासा करेंगे।

    बता दें कि सीएम मान और पूर्व सीएम चन्नी के बीच यह मामला काफी गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में सीएम मान ने प्रेस वार्ता की थी जिसमें उन्होने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी को और उसके पिता साथ मीडिया समक्ष लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि जसइंदर सिंह से नौकरी दिलवाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्वी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। 

  • पंजाबः खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगने के मामले में CM मान ने पूर्व CM चन्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    पंजाबः खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगने के मामले में CM मान ने पूर्व CM चन्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म होने के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता की। सीएम मान ने खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सीएम मान ने बताया कि उक्त खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब का खिलाड़ी है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उसका नाम नहीं आया। लेकिन उक्त खिलाड़ी से नौकरी दिलवाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्वी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। सीएम मान ने कहा कि सीएम मान ने इस दौरान खिलाड़ी जसइंदर सिंह का रिकॉर्ड भी पेश किया।

    जिसके बाद उन्होंने रिश्वत को लेकर आज खुलासा किया। मान ने बताया कि जशन ने उक्त खिलाड़ी के कागज देखे थे। जिसके खिलाड़ी को नौकरी दिलवाने के लिए अगले दिन बुलाया और गाड़ी में बैठने को कहा। उक्त खिलाड़ी के पिता ने जशन पर पैसे मांगने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उनसे अपशब्द भी कहे गए। हालांकि इससे पहले सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को 31 मई तक का समय दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे से बात करके खुद ही बता दें कि उन्होंने नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने खिलाड़ी को खुद पेश करने की बात कही थी।

    सीएम ने कहा कि वह जो भी कहते हैं, तथ्यों के आधार पर कहते हैं। अब चन्नी को सामने आकर जवाब देना चाहिए। मान ने मीडिया को क्रिकेटर जस इंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाते हुए कहा कि अब चन्नी खुद फैसला कर लें कि ये वही हैं या कोई और है? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहली बार जब ये मामला उठाया तो चन्नी ने गुरुद्वारे जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सफाई दी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि वह कभी किसी खिलाड़ी या उसके परिवार से नहीं मिले। इन फोटोज ने चन्नी के झूठ की पोल खोल दी है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद क्रिकेटर जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मोहाली में 9 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से 10 मिनट मुलाकात हुई थी। तब चन्नी के साथ तत्कालीन डिप्टी सीएम ओपी सोनी और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी थे। भगवंत मान ने मनजिंदर सिंह और चन्नी की मुलाकात की फोटो के अलावा उस दिन के प्रोग्राम का इन्विटेशन लेटर भी मीडिया को दिखाया।

  • दर्दनाक हादसाः कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो

    हरदाः मध्य प्रदेश में हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बेकाबू कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। कार में बैठे चारों लोग जिंदा जल गए। घटना नौसर गांव के नजदीक बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतकों में पति-पत्‍नी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। सभी मृतक 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार कार में बैठे लोग हरदा जिले के बरकला चारखेड़ा गांव के निवासी थे। वे बुधवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

  • जालंधरः इस बाजार में पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम, देखें वीडियो

    जालंधरः इस बाजार में पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः नगर निगम की तहबाजारी टीम ने वाल्मीकी चौक (ज्योति चौक) के पास रैनक बाजार में रूटीन चैकिंग की। इस दौरान तहबाजारी टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने पहले ही दुकानों के बाहर रखा सामान उठाकर अंदर करना शुरू कर दिया। निगम की ओर से कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया व कईयो को चेतावनी दी गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। दुकानदार अपना सामान फटाफट समेटते नजर आए। राकेश हंस तहबाजारी अधिकारी ने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। तहबाजारी विभाग के अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं फड़ी वालों द्वारा सड़कों पर लगाई गई मार्केट को लेकर हटवाने की चेतावनी दी।

    इस दौरान पुलिस टीम भी साथ रही। निगम के अधिकारियों ने बताया कि ज्योति चौक के आसपास के इलाके में लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली थीं। जिसके कारण वह वह रूटीन चैकिंग करने के लिए वहां पहुंचे। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का सामान जब्त नहीं किया। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान रखने को लेकर चेतावनी दी है। 

  • पंजाबः कैबिनेट में फेरदबल, इन 5 मंत्रियों को सौंपे नए विभाग, देखें लिस्ट

    पंजाबः कैबिनेट में फेरदबल, इन 5 मंत्रियों को सौंपे नए विभाग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में आज 2 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। जिनमें गुरमीत खुडियां और बलकार सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान उनके विभागों का भी बटवारा कर दिया गया। 2 नए मंत्रियों के शपथ दौरान 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस दौरान कुल 5 मंत्रियों को नए विभाग सौंपे गए है। जिनमें इन दोनों के साथ 3 पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से दो अहम खेतीबाड़ी व पंचायती विभाग वापिसले लिए गए हैं और उन्हें अब एनआरआई अफेयर और प्रशासिक सुधार विभाग सौंपा गया है। 

    इसके साथ ही बलकार सिंह को लोकल बॉडी विभाग, गुरमीत सिंह खुडियां को खेतीबाड़ी विभाग और लालजीत सिंह भुल्लर को ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जल संसाधन, स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस, कन्सेर्वटिव ऑफ लैंड एंड वाटर, माइनिंग व जियोलॉजी, विभाग सौंपा गया है। विभागों का बटवारा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह लोगों की उम्मीदों के मुताबिक अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाएंगे।

  • जालंधरः अवतार नगर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर और टायर उताकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः अवतार नगर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर और टायर उताकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, वरुण/ हर्षः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं अवतार नगर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोरों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद गाड़ियों के टायर लेकर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित का कहना है कि गाड़ी के अंदर से म्यूजिक सिस्टम और बूफर भी साथ ले गए। लोगों का कहना है कि अवतार नगर के पार्क के पास अक्सर नशेड़ी घूमते रहते है और यहां पर आए दिन वारदातों के मामले भी सामने आते रहते है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उक्त पार्क के पास पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि इस घटना के बाद उक्त कार के मालिक ने आज दोबारा से गाड़ी को रिपेयर करवाया है। लेकिन इस घटना के चलते उनका काफी नुकसान हो गया है। 

  • दर्दनाक हादसाः 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटकर ले गया स्कॉर्पियो चालक, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    दर्दनाक हादसाः 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटकर ले गया स्कॉर्पियो चालक, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    लखनऊः राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात विकास नगर स्थित गुलचीन मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को पहले तो टक्कर मारी फिर, 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। खंभे से टकराने के बाद स्कॉर्पियो रुकी। इस हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई।

    हादसे के बाद सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला और उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त किया। मृतक स्कूटी चालक की पहचान सीतापुर निवासी राम सिंह, उनकी पत्नी और दो बच्चों के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने गुलचीन मंदिर से 100 मीटर तक पहले स्कूटी सवार को घसीटता ले गया। जिसके बाद खंभे में गाड़ी लगने से स्कूटी समेत सभी स्कॉर्पियो के नीचे फंस गए। ड्राइवर ने गाड़ी रोकनी की वजाय और तेजी से भगा दिया। करीब 100 मीटर घसीटने के बाद खंभे से टकराकर स्कॉर्पियो रुकी। इस दौरान स्कूटी के घसीटने से चिंगारी निकल रही थी। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।