Home National तेज रफ्तार Truck की चपेट में आई स्कूटी सवार छात्रा, मौत

तेज रफ्तार Truck की चपेट में आई स्कूटी सवार छात्रा, मौत

0
तेज रफ्तार Truck की चपेट में आई स्कूटी सवार छात्रा, मौत

नई दिल्ली : गुजरात के वडोदरा में एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान केया पटेल के तौर पर हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि चौराहे पर मुड़ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में स्कूटी सवार छात्राएं आ गईं और उनमें से एक के सिर में गंभीर चोट आ जाने की वजह से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक केया पटेल छात्रा स्कूटी चला रहा था, जबकि जानसी पीछे वाली सीट पर बैठी थी। एक चौराहे पर जब वो टर्न ले रही थीं, इसी दौरान वहां से गुजर एक ट्रक ने टर्न लेते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

जिसमें छात्रा केया रोड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here