Blog

  • IOCL रिफाइनरी में भीषण विस्फोट, लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, आसपास के लोग सहमे

    IOCL रिफाइनरी में भीषण विस्फोट, लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, आसपास के लोग सहमे

    वडोदरा। गुजरात के वडोदरा के कोयली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) रिफाइनरी में दोपहर बड़ा धमाका हो गया। विस्फोट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 2 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है।

    बताया जा रहा है कि IOCL रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक में ये विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

    आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल
    आग लगने के बाद आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    कंपनी के स्थानीय अधिकारी मौके पर
    वडोदरा के जिला कलेक्टर बिजल शाह ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 3.50 बजे हुआ है। वडोदरा के कोयली इलाके में स्थित IOCL रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन भारत सरकार का उपक्रम है। आग लगने के घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।

  • Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में आए दिन फायरिंग और मुठभेड़ के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। गांव क्लेयर में अमृतसर ग्रामीण पुलिस और गैंगस्टर डोनी के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई है।

    जानकारी के अनुसार ग्रामीण थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव कलेर में पुलिस ने डैनी गैंग के पांच बदमाशों को घेरा है। जिसके बाद डोनी गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग करने लगे और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गैगस्टर को गोली लगी है।

  • पंडोगा में उत्तर प्रदेश के मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

    पंडोगा में उत्तर प्रदेश के मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की पुलिस चौकी पंडोगा में स्थानीय निवासी ने सूचना दी की ,पंडोगा में एक युवक की लाश पेड़ के साथ लटकी हुई है। जो पिछले कल से अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था । सूचना मिलते ही चौकी प्रभार गुरु ध्यान शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत मौका पर पहुंचे तथा पुलिस थाना से थाना प्रभारी सुनील कुमार ने भी मौका पर पहुंचकर जानकारी और साक्ष्य जुटाये । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है तथा पिछले 7 दिनों से ही अपने परिवार सहित आलू का काम करने आया था जो पिछले कल सुबह घर से बिना बताए टॉयलेट के बहाने घर से बाहर गया था जिसका शब आज एक पेड़ के साथ लटका हुआ मिला है। मृतक के सिर पर कोई चोट मारपीट या किसी प्रकार का कोई निशान न पाया गया है मृतक का नाम पता

    परवीन कुमार(24) पुत्र चरण सिंह, गांव दयूरी डाकखाना ब  तह दातागंज, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।मृतक पिछले एक हफ्ते से पंडोगा में वार्ड नंबर 10 में लोकल निवासी देशराज के पास रहता था जो खेतों में आलू बीजने और निकालने का काम कर रहा था। पिछले कल सुबह 9:00 बजे के आसपास से टॉयलेट करने घर से निकला था जो आज इसकी लाश पेड़ के साथ लटकी हुई मिली है जिसने परने के साथ अपने गले को बांध रखा था, मृतक के शरीर किसी पर कोई मारपीट या चोट का निशान नहीं है । पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बजाज कैप्टिल इंशोयरेंस ब्रॉकिंग में भरे जाएंगे 30 पद

    बजाज कैप्टिल इंशोयरेंस ब्रॉकिंग में भरे जाएंगे 30 पद

    ऊनासुशील पंडित: बजाज कैप्टिल इंशोयरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड ऊना द्वारा लिपिक में 15 पद तथा सेल्ज़ और मार्किटिंग में 15 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के साक्षात्कार 16 नवम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और वेतन 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
    उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 97369-12969 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • बद्दी ट्रक यूनियन के समीप मिले बेहोश युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

    बद्दी ट्रक यूनियन के समीप मिले बेहोश युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

    मृतक व्यक्ति की नहीं हो पाई शिनाख्त

    शव को चंडीगढ़ डेढ हाउस में रखा शिनाख्त के लिए

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप सड़क पर बेहशी की हालत में मिले व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अभी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद किया जाएगा। अभी तक शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।

    27 अक्तूबर को ट्रक यूनियन के समीप सड़क के किनारे एक युवक बेहोश की हालत में पड़ा था। युवक का कद पांच फीट दो इंच है और छरहरा शरीर  है। वहां उसे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को बद्दी सीएचसी पहुंचाया गया।  जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। युवक की कोई तामीरदार न होने से उसे पुलिस ने भी पीजीआई पुहंचायाऔर वहां पर एक निजी संस्था उक्त व्यक्ति की पीजीआई में देखरेख कर रही थी। उपचार के बाद भी व्यक्ति होश में नहीं आया। जिससे उसकी नाम व पते का पता नहीं चल पाया। पिछले पंद्रह दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूझते हुए व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया है।

    एसडीपीओ  अभिषेक ने बताया कि मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद से ही वह बेहोशी की हालत में ही रहा। व्यक्ति को पास कोई भी नाम व पते का सुबूत नहीं मिल पाया। मृतक की आयु 30 साल के आसपास है। मृतक को चंडीगढ़ पीजीआई में डेड हाउस में रखा है। इस बीच अगर शिनाख्त हो जाती है तो उसकी पोस्टमार्टम कराया जाएगा अन्यथा 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

  • Punjab News : फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News : फायरिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और इसी कड़ी के तहत अमृतसर के छेहरटा इलाके में फायरिंग की घटना हुई। दो युवकों द्वारा एक घर के बाहर फायरिंग की गई। इस घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर घर के बाहर एक्टिवा खड़ी कर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया ओर वहां से फरार हो गए।

    आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र सुखदेव और निखिल पुत्र पवन कुमार निवासी भल्ला कालोनी के तौर पर हुई है।हालांकि पहले इन्हें गैंगस्टर के तौर पर पेश किया गया था। पुलिस अधिकारी शिवदर्शन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर के छेहर्टा इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी और सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संगठनों ने इन आरोपियों क गैंगस्टर बताया।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ये दोनों आरोपी गैंगस्टर नहीं है। दोनों आरोपियों की देश कुमार पुत्र ओम प्रकाश के साथ पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते इन्होंने घर के बाहर फायरिंग की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार बरामद कर लिया जाएगा।

  • मानपुरा स्कूल में सात दिवसीय शिविर हुआ समाप्त

    मानपुरा स्कूल में सात दिवसीय शिविर हुआ समाप्त

    शिव कुमार व ममता बेस्ट स्वयं सेवी चुने 

    बद्दीसचिन बैंसल: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर समाप्त हो गया है। शिव कुमार व ममता बेस्ट स्वयं सेवी चुने।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य  आदित्य कंसल, समाज सेवक  ट्रांसपोर्टर जितेंद्र ठाकुर व उनके साथ उद्यमी कृष्ण कुमार रहे।  इस शिविर में 16 छात्र व 14 छात्राओं को मिलाकर कुल 30 में स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारी देशराज व गीतांजलि ने भाग लिया।

    एनएसएस स्वयंसेवियों को पांच अलग-अलग समूह में बांटा गया। इन समूहों के नेतृत्व शिव कुमार व हरप्रीत कौर ने किया। कार्यक्रम के समापन समारोह पर खुशी पटेल ,डिंपल, कोमल, मनीषा, सिमरन, मानसी, हरमन, इकरा, आफरीन, ममता, प्रणव भाटिया व खुशी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया छात्र वर्ग में शिव कुमार व छात्रा वर्ग में ममता को बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवी चुना गया। इस कैंप के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने अलग-अलग क्षेत्रों राजकीय माध्यमिक पाठशाला मानपुरा, राजकीय सामुदायिक केंद्र मानपुरा, स्थानीय पटवार खाना, मानपुरा व इच्छाधारी मंदिर परिसर की साफ सफाई की।  बौद्धिक सत्र के दौरान विभिन्न रिसोर्स पर्सन, एस एच ओ मानपुरा श्यामलाल, डॉक्टर शिखा, राणा, अदित कंसल व शिक्षा कंसल ,विजय कुमार आदि  ने बच्चों का मार्गदर्शन व प्रेरित किया।

    मुख्य अतिथि जितेंद्र ठाकुर ने  स्वयंसेवियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बच्चों के कार्यों से खुश होकर 11 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की प्रधानाचार्य   अदित कंसल ने इस 7 दिवसीय कैंप के सफलतापूर्वक संचालन के लिए कार्यक्रम अधिकारी देशराज व गीतांजलि और एनएसएस स्वयंसेवियों को बधाई दी। इस मौके पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।

  • Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए आदेश

    Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए आदेश

    इतने दिनों में जारी करना होगा नोटिफकेशन

    चंडीगढ़ः नगर निगम चुनाव को लेकर पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद सरकार ने कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख किया था। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट से सरकार को राहत मिली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम चुनावों के लिए चुनाव प्रक्रिया को अधिसूचित करने के पंजाब राज्य को हाईकोर्ट के निर्देश को बरकरार रखा, लेकिन कुछ राहत देते हुए सरकार को निर्देश दिए कि चुनावों को 2 सप्ताह के भीतर नोटिफिकेशन जारी किया जाए और उसके बाद 8 सप्ताह के भीतर मुक्कमल करवाए जाएं। ऐसे में उम्मीद है कि जनवरी में सरकार की तरफ से चुनाव करवाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती थी। उस आदेश में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए दस दिन में चुनाव की नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए गए थे। गौर हो कि फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना नगर निगमों और 42 नगर परिषदों का 5 साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस समय को पूरा हुए काफी समय बीत गया है। लेकिन सरकार ने अभी तक चुनाव नहीं करवाए हैं। चुनाव की मांग को लेकर यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। गत 14 अक्टूबर को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश दिए थे कि चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन बिना वार्डबंदी से 15 दिनों में जारी की जाए। लेकिन तय समय में यह प्रक्रिया नहीं हुई। इस दौरान बीच में सरकारी छुटि्टयां भी आ गई। इसके बाद इसी मामले लेकर अवमानना याचिका दाखिल हुई थी। जिस पर सुनवाई देते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अवमानना का नोटिस जारी किया था। साथ ही दस दिन में चुनाव की नोटिफिकेशन जारी करने को कहा था। साथ ही साफ किया था कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो 50 हजार जुर्माना लगाया जाएगा और अवनमानना का केस चलेगा। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 8 सप्ताह का समय दे दिया है।
  • जनता पर टैक्स का बोझ डालकर आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करना बेमानी : वीरेन्द्र कंवर

    जनता पर टैक्स का बोझ डालकर आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करना बेमानी : वीरेन्द्र कंवर

    जनता को हिमकेयर भी नहीं और सरकार खुद “समोसे” के लिए चिंतित – भाजपा उपाध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: जनता पर कई प्रकार के टैक्स का बोझ डालकर आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करना कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन को दर्शाता है। ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की जनता बेहतर सुविधाओं के लिए तरस रही है तो दूसरी तरफ सरकार टैक्स पर टैक्स बढ़ाए जाए जा रही है।

    वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि जनता पर टैक्स बढ़ाने से हिमाचल आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के सलाहकार शायद उन्हें यह समझाने में नाकाम हुए हैं कि प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए नए उपक्रम और नए स्रोत सृजित करने की आवश्यकता होती है। जबकि सरकार केवल जनता पर बोझ डालने का काम कर रही है।

    कंवर ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकारों के समय प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए कई कार्य किये गए थे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव तक सड़कें बिछाने का काम किया गया और प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज स्वीकृत करवाया गया जिससे राज्य में उद्योग स्थापित हो सके और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए। लेकिन आज प्रदेश की हालत कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण इतनी दयनीय हो गई है कि लोककल्याण की योजनाएं तक हांफ चुकी हैं। प्रदेश पर प्रतिदिन कर्ज बढ़ता जा रहा है और जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ाकर सरकार “समोसा” खाने में व्यस्त है।

    भाजपा उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु को नसीहत देते हुए कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में नई सम्भावनाएं  तलाशने के साथ-साथ, पर्यटन, उद्योग, विद्युत परियोजनाओं आदि पर काम कर आय के स्रोत सृजित करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को हिमकेयर जैसी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित करना, बिजली-पानी महंगा करना व अतिरिक्त टैक्स बढ़ाने से हिमाचल कभी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक के कुचलने के मामले में घायल महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक के कुचलने के मामले में घायल महिला की मौत, देखें वीडियो

    गाड़ी के खुले एयरबैग, पुलिस कर्मी पर नशे में धुत्त होने के लगे आरोप

    बटालाः गुरदासपुर रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की टांग शरीर से अलग हो गई थी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की 50 वर्षीय रंजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि कार चालक पुलिस अधिकारी इतने नशे में थे कि जब कोई हादसा हुआ तो गाड़ी के एयर बैग तक खुल गए। मृतक के पति गुरमीत सिंह और बेटे अमनदीप सिंह ने बताया कि वह अचलेश्वर मंदिर से नवमी दसवीं का मेला देखकर वापस अपने घर आ रही थी और घर के बाहर गली के मोड़ पर जब ट्रॉली रुकी तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उसमें टक्कर मार दी। कार चालक पंजाब पुलिस का कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारी इतना नशे में था कि उसने अपना मोबाइल फोन और बेल्ट गाड़ी में ही छोड़ दिया, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात हादसे के दौरान 50 वर्षीय रणजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि वह मेला देखकर अपने घर के बाहर ट्रॉली से उतर रही थी। इस दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार चालक ने महिला में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतिक के परिवार के सदस्यों द्वारा बयान दर्ज किए गए हैं। परिवारिक सदस्यों के बयानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि कार चालक बटाला बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर काम करता है, उसका ब्लड सैंपल लिया गया है, अगर रिपोर्ट में नशे का सेवन पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।