Blog

  • आसाराम को तीसरी बार मिली इतने दिन की पैरोल, Air Ambulance से इलाज करवाने जाएंगे इस अस्पताल

    आसाराम को तीसरी बार मिली इतने दिन की पैरोल, Air Ambulance से इलाज करवाने जाएंगे इस अस्पताल

    राजस्थानः रेप केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे काट रहे आसाराम को इलाज के लिए राजस्थान हाई कोर्ट से एक बार फिर 17 दिन की पैरोल मिल गई है। आसाराम 10 नवंबर से 30 दिन की पैरोल पर जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में करवा रहा था। मंगलवार को उसकी पैरोल अवधि खत्म हो गई। आसाराम के अधिवक्ता ने राजस्थान हाई कोर्ट में महाराष्ट्र के पुणे स्थित अस्पताल में उपचार के लिए याचिका पेश की थी।

    उसमें आसाराम को अपने उपचार के लिए पैरोल की मांग की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई के बाद आसाराम को पैरोल दी गई है। जिसमें 15 दिन उपचार के लिए और दो दिन ट्रैवलिंग के लिए दिए गए हैं। न्यायालय को ओर से पुलिस- प्रशासन को पूर्व में दी गई पैरोल की शर्तें लागू करने के लिए कहा गया है। एयर एंबुलेंस से आसाराम को महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल ले जाया जाएगा।

  • Punjab News : नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवारों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News : नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवारों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बे बाघापुराना की नगर परिषद का चुनाव लड़ने वाले आज अपना नामांकन पत्र भरने के लिए ब्लॉक बाघापुराना पहुंचे। इसी दौरान उम्मीदवारों के साथ आए समर्थकों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद समर्थकों में हाथापाई शुरु हो गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवारों के कागज दाखिल नहीं किए जा रहे है।

    इस मौके पर हलका बाघापुराना के शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला और उनके बेटे सुखजीत सिंह माहला की अगुवाही में ब्लॉक कार्यालय के सामने धरने लगा दिया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विरोधी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके उम्मीदवार ब्लॉक में बैठे है कागजात जमा नहीं किए जा रहे है और बहाने बना रहे है।

    इस संबंध में आम आदमी पार्टी नेता रणजीत सिंह टीटू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिनके पास एनओसी है, उनकी फाइलें जमा की जा रही है। इस मौके पर इंस्पेक्टर जसवरिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त लोगों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया है।

  • Punjab News : हाईवे पर धान से भरा कैंटर पलटा

    Punjab News : हाईवे पर धान से भरा कैंटर पलटा

    फाजिल्का : फ्लाईओवर से उतर रहे धान से भरे कैंटर के पीछे का एक्सल टूट गया। जिस वजह से बेकाबू कैंटर सड़क पर पलट गया और धान हाईवे पर बिखर गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी ने बताया कि फिरोजपुर का रहने वाला जिंद्रपाल सिंह कैंटर में धान लोड कर फाजिल्का से फिरोजपुर जा रहा था।

    फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर फ्लाईओवर क्रॉस कर जब फिरोजपुर साइड कैंटर उतर रहा था और इसी दौरान कैंटर के पीछे का अचानक ​​​​​​​एक्सल टूट गया। जिस वजह से कैंटर बेकाबू हो गया और हाईवे पर पलट गया और धान की बोरियां हाईवे पर बिखर गई।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी ने बताया उन्हें हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करते हुए कैंटर को सड़क से हटाया। उन्होंने बताया कि करीब 1 घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया।
  • Punjab News: Dibrugarh jail में बंद Amritpal Singh के साथी को मिली पैरोल, देखें वीडियो

    Punjab News: Dibrugarh jail में बंद Amritpal Singh के साथी को मिली पैरोल, देखें वीडियो

    भारी सुरक्षा में पहुंचे बसंत सिंह

    मोगाः खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के साथी बसंत सिंह की मां का निधन हो गया। जिसके अंतिम संस्कार के लिए बसंत सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से पैरोल पर मोगा लाया गया। इस दौरान गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में अमृतपाल के साथी बसंत सिंह को किसी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। 3 दिनों पहले अमृतपाल के साथी बसंत सिंह की मां का निधन हो गया था। जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बसंत सिंह को 3 दिनों की पैरोल पर उनके गांव दौलतपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। जहां उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया। आज सुबह से ही गांव में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। किसी को भी बसंत सिंह के साथ मुलाकात करने नहीं दिया जा रहा है। बसंत सिंह की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने कहा कि मै पिछले दिनों डिब्रूगढ़ ​​​​​​​जेल में अमृतपाल सिंह से मिलने गया था। मै वहीं था, जब बसंत सिंह की मां का देहांत हुआ था। जेल में सभी ठीक है। आज हम बसंत सिंह की माता के अंतिम संस्कार में पहुंचे है। बसंत सिंह की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची सांसद सरबजीत सिंह खालसा की पत्नी ने कहा के सरकार की ओर से बेकसूरों को जेल में बंद किया गया है। हम इसका मुद्दा उठाएंगे और बेकसूरों को जेल से रहा करने की मांग रखेंगे।
  • Punjab News : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    अमृतसर : दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। लॉरेंस रोड पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक्टिवा सवार युवक और सैंट्रो कार सवार युवकों में मामूली बात को लेकर मारपीट शुरु हो गई। दोनों पक्षों में हाथापाई शुरु हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष आपस में हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले।

    सेंट्रो कार सवार युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक्टिवा सवार युवक ने हेडफोन लगाए हुए थे और उसने कार में एक्टिवा मारने की कोशिश की। जिसको लेकर विवाद हुआ। दूसरी तरफ एक्टिवा सवार ने कार सवारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार का साइड का शीशा न होने के कारण, कार चालक ने उसे साइड मारने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों में बहसबाजी शुरु हो गई और बात हाथापाई पर आ गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Congress के बाद BJP ने की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

    Punjab News: Congress के बाद BJP ने की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

    पटियाला: नगर निगम चुनावों को लेकर हाल ही में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। वहीं उसके कुछ देर बाद भारतीय जनता पार्टी ने पटियाला से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जारी सूची में भाजपा पार्टी ने 60 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

     

  • सड़क हादसे में 3 की मौत, एक गंभीर घायल

    सड़क हादसे में 3 की मौत, एक गंभीर घायल

    नई दिल्ली : झारखंड के देवघर जिले में गत रात शादी की खुशियां, मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार हादसा देवघर जिले के पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य  पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 महिलाओं और एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    मृतकों की पहचान बसंती देवी(55) निवासी गांव दुबराजपुर, पुनकु देवी(65) और मुकेश कोल(20) निवासी गांव आसना के तौर पर हुई है। वहीं संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिलाएं शादी में नाचते-गाते पोखरा जा रही थी।

    इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

  • दिल्ली कूच को लेकर सरवन सिंह पंढेर ने किया ऐलान, फिल्मी सितारों, गायकों से की ये अपील

    दिल्ली कूच को लेकर सरवन सिंह पंढेर ने किया ऐलान, फिल्मी सितारों, गायकों से की ये अपील

    पटियालाः शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अब हम लोग 14 दिसंबर को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। हमारे प्रदर्शन को 303 दिन पूरे हो चुके हैं और किसानों का आमरण अनशन भी 15वें दिन पर पहुंच गया है। हमने हमेशा बातचीत का स्वागत किया है। सरकार की ओर से किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया।

    उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों ने तय किया है कि हम 14 दिसंबर को 101 किसानों का जत्था भेजेंगेन कल (बुधवार) हम किसान आंदोलन की सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे। हम उन किसानों की रिहाई की मांग करते हैं जिन्हें विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। मैं अपने फिल्मी सितारों, गायकों और धार्मिक नेताओं से भी अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया प्रदर्शन करते हुए हमारे विरोध का प्रचार करें।

  • Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    लुधियनाः नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रधान व सांसद अमरिदंर सिंह राजा वडिंग ने 63 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कल टिब्बा रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।

    इस बैठक में सभी हलकों से दावेदार शामिल हुए और जहां कमेटी पदाधिकारियों के सवालों के जवाब दिए, वहीं आवेदकों का पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया गया। आवेदनों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भेजी गई। जिसके बाद यह पहली सूची जारी की गई है। कांग्रेस अपने पुराने चेहरों पर दांव लगा रही है। कांग्रेस छोड़कर दूसरे राजनीतिक दलों में शामिल हुए पार्षदों की जगह नए चेहरे उतारे जा रहे हैं।

  • Punjab News : भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News : भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : भारती किसान यूनियन लाखोवाल ने आज लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जहां राज्य सरकार पर धान खरीद की उचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं केंद्र सरकार पर किसानों की मांगें नहीं मानने का भी आरोप लगाया है। इस बीच उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी भी दी है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा कि देश के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों की मांगें मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार बार-बार वादे से मुकर रही है।