Blog

  • किक्रेटर Virender Sehwag के भाई समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज, SHO लाइन हाजिर

    किक्रेटर Virender Sehwag के भाई समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज, SHO लाइन हाजिर

    चंडीगढ़ः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 174-ए (1974 के अधिनियम 2) धारा 82 के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है। चंडीगढ़ की जिला अदालत तीनों को इस मामले में भगोड़ा घोषित कर चुकी है। वहीं कहा जा रहा है कि केस दर्ज करने में आनाकानी करने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    रोहतक में गांव बहादुरगढ़ के पास जाल्टा फूड एंड बिवरेजिस फैक्टरी है। यहां प्लास्टिक की बोतलों में जलजीरा, कोल्ड ड्रिंक्स भरने का काम किया जाता है। इस फैक्टरी में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग, हैवेंट सुधीर मल्होत्रा और विष्णु मित्तल पार्टनर हैं। यह फैक्टरी बद्दी स्थित नैना प्लास्टिक फैक्टरी से बोतल खरीदती थी। आरोपी कंपनी जाल्टा फूड ने शिकायतकर्ता नैना प्लास्टिक के मालिक को चेक दिया लेकिन जब उन्होंने उस चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोपी कंपनी के संचालकों के खिलाफ चेक बाउंस का केस दायर किया। इस पर अदालत आरोपियों को भगोड़ा करार दे चुकी है। 

    पंचकूला के सेक्टर 12 के रहने वाले कृष्ण मोहन ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआई) अधिनियम की धारा 138 के तहत अदालत में शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसकी बद्दी स्थित नैना प्लास्टिक फैक्टरी से प्लास्टिक की बोतल खरीदते थे। इसके चलते आरोपियों की कंपनी और उनके बीच पैसों का लेनदेन होता था। आरोपियों की कंपनी जाल्टा फैक्टरी ने उनकी नैना प्लास्टिक को पैसे का भुगतान चेक से किया। मगर जब चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद नैना प्लास्टिक के मालिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

    सुनवाई के दौरान आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद जुलाई 2022 में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं नैना प्लास्टिक के मालिक ने हाईकोर्ट की शरण ली। इसके बाद पुलिस को हाईकोर्ट में जवाब देना है। इस बीच सीनियर अफसरों ने आठ दिन पहले मनीमाजरा थाना प्रभारी को तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 174-ए के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद चंडीगढ़ की एसएसपी ने मनीमाजरा के थाना प्रभारी नीरज सरना को लाइन हाजिर कर दिया। बाद में मनीमाजरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रखी ये मांग

    पंजाबः शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रखी ये मांग

    नवांशहरः खटकड़ कलां शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल नेतृत्व बसपा पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी, विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी, विधायक नछत्तर पाल की ओर से धरना लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें और उनके समूह नेताओं को पुलिस प्रशासन ने शहीद स्मारक पर माथा टेकने से रोक दिया गया। जिस पर समूह के नेताओं ने खटकड़ कलां में धरना लगाकर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    धरने के दौरान विधायक नछत्तर पाल ने कहा कि वह एक शर्त पर धरना उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जाने से रोकने वाले उक्त पुलिसकर्मी/अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए और उसका पत्र सरकार को भेजा जाए। विधायक डाॅ. सुखी ने उक्त मुद्दे को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति में उठाने की घोषणा की। पुलिस प्रशासन ने उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर नेताओं द्वारा धरना उठाया गया और शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाये गये।

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर बेटे और प्रधान राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर बेटे और प्रधान राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को 2015 के एनडीपीसी एक्ट के एक मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आज सुबह उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग और उनके बेटे का बयान सामने आया है। इस दौरान सुखपाल खैहरा ने कहा कि सियासी बदलाखोरी के तहत उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह किसी मामले में दोषी है तो पुलिस या एसआईटी जो भी उन्हें सुप्रीम कोर्ट के ऊपर से जाने का क्या जरूरत पड़ गई।

    उन्होंने कहा कि अगर हम किसी में दोषी है तो हमें नोटिस भेजा जा सकता था और हम उस नोटिस के बाद कोर्ट में पेश होते। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैहरा ने हमेशा पंजाब के हक में बात की गई। बेटे ने कहा कि अगला कार्रवाई उनकी रिमांड पोस्ट करेंगे और बेल लगाएंगे। वहीं सुखपाल खैहरा के मामले को कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने निदंनीय बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के साथ-साथ चंडीगढ़ की पुलिस भी इस मामले में मिली हुई है।

    राजा वड़िंग ने कहा कि उनकी पार्टी के जितने भी नेता पर केस हुए, उसको लेकर हमने डटकर मुकाबले किए है। उन्होंने कहा् कि मैं डीजीपी गौरव यादव को काफी समझदार समझता था, लेकिन पता नहीं उन्हें क्या हो गया। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि आप पार्टी का विधायक खुद एसएसपी की निंदा कर रहा है और 25 लाख रुपए का आरोप लगाया जा रहा है। राजा वड़िंग ने कहा कि वकील को पकड़ लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जगंलराज बन गया है। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब पुलिस अपनी मर्यादा से बिल्कुल घिर चुकी है। 

  • पृथ्वी पर लौटे 3 अंतरिक्षयात्री, नासा के रूबियो ने बनाया रिकॉर्ड

    पृथ्वी पर लौटे 3 अंतरिक्षयात्री, नासा के रूबियो ने बनाया रिकॉर्ड

    नई दिल्ली : नासा के एक फ्रैंक रूबियो और 2 रूसी अंतरिक्ष यात्री एक साल से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी नागरिक फ्रैंक रूबियो ने सबसे लंबी अमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। तीनों अंतरिक्षयात्री कजाकिस्तान के एक दूरदराज के इलाके में एक सोयुज कैप्सूल से उतरे उनका मूल अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष के मलबे की चपेट में आ गया था और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उसका सारा कूलेंट खत्म हो गया था जिसके बाद सोयुज कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया। जो मिशन 180 दिन का होना चाहिए था वह 371 दिन के प्रवास में बदल गया। रुबियो ने एक अंतरिक्ष उड़ान के सबसे अधिक समय तक रहने के नासा के पिछले रिकॉर्ड को रखने वाले मार्क वंदे हेई की तुलना में अंतरिक्ष में दो सप्ताह अधिक समय बिताया।

    रूस का 1990 के दशक के मध्य का 437 दिन अंतरिक्ष प्रवास का विश्व रिकॉर्ड है।रूबियो और अंतरिक्ष यात्रियों सर्गेई प्रोकोपयेव और दमित्री पेतेलिन को वापस धरती पर लाने वाले सोयुज कैप्सूल को प्रतिस्थापन के रूप में फरवरी में भेजा गया था। रूसी इंजीनियरों को पिछले साल के आखिर में संदेह हुआ था कि अंतरिक्ष के मलबे से उनके मूल यान का रेडियेटर क्षतिग्रस्त हो गया है। इंजीनियरों को फिक्र हुई कि कूलिंग नहीं होने पर कैप्सूल के इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य संसाधन खतरनाक स्तर तक गर्म हो सकते हैं और इस वजह से यह यान खाली वापस आया।

  • जालंधरः पंजाबी सिंगर के नाम से हो रही ठगी को लेकर रोशन प्रिंस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    जालंधरः पंजाबी सिंगर के नाम से हो रही ठगी को लेकर रोशन प्रिंस का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर रोशन प्रिस का राधे राधे भजन का टिजर आज आ गया है। जहां रोशन प्रिंस ने इस टिजर को लेकर सभी लोगों का धन्यावाद किया, वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ऑफिस से एक मैसेज आया है। जिसमें रोशन प्रिंस ने कहा कि हाल ही में फेर मामला गड़बड़ गड़बड़ है को लेकर एक सौरव नामक लड़का जालंधर का रहने वाला है। जिसका नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। वह भोले-भाले लोगों को सोशल मीडिया पर यह कह रहा है कि हमारी इस फिल्म की कास्टिंग चल रही है और उसमें लोगों को फंसा रहा है।

    रोशन प्रिंस ने कहा कि वह लोगों पैसे भी ठग सकता है, उन्होंने कहा मुझे नहीं पता वह आगे क्या चाहता है। इस दौरान रोशन प्रिंस ने अपने प्रशंसकों और आम जनता से इस मामले को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान रोशन प्रिंस ने बताया कि उनकी कोई इस नाम से फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक डेढ़ साल तक भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। रोशन प्रिंस ने कहा कि उनकी 8 से 10 फिल्में बनी हुई है जो कि रिलीज होनी बाकी है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी किसी भी फिल्म कोई कास्टिंग नहीं चल रही और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो रही है। इस दौरान रोशन प्रिंस ने कहा उक्त व्यक्ति ने उनके नाम की फेक कोई आईडी भी बनाई हुई है। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए रोशन प्रिंस ने कहा कि अगर आपकों भी कोई इस तरह का मैसेज आता है या जाल में फंसाकर या कोई मीठी बाते करके उनसे पैसों की ठगी मारता है। तो ऐसे में आप लोग हमारे ऑफिशियल नंबर पर जरूर फोन करके पूछताछ कर सकते है। इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिस के लड़के राजिंदर का नंबर 7043855555 भी जारी किया है, जहां पर लोग पूछताछ कर सकते है। 

  • फगवाड़ा : नहर में तैरता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नहर में तैरता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : पासटा नहर में तैरती हुई एक युवक की लाश बरामद हुई है। इस लाश की खबर मिलते ही पूरे इलाके मेंं सनसनी फैल गई। तैरती हुई लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शव को देखने से युवक की उम्र तकरीबन 30 से 35 वर्ष के करीब है। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ASI दलविंदरवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने आसपास के गांव वालों से पूछताछ की। लेकिन शव की पहचान नही हो पाई। पुलिस जांच में जुटी है यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखवा दिया है।

  • इस गेट के पास खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में FIR दर्ज

    इस गेट के पास खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में FIR दर्ज

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाईओवर पर खालिस्तान से संबंधित नारे लिखे गए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर पर बीती रात को आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्प्रे पेंट से नारों मिटा दिया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो-तीन संदिग्ध दिखे हैं। वह कार से आए थे, हालांकि फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक फ्लाईओवर के नीचे ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे गए थे। एक राहगीर की नजर इन नारों पर पड़ी। उसने फोन कर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के सिपाही पहुंचे। फिर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की तैयारी के लिए टीम बनाई गई। खालिस्तानी समर्थकों ने फ्लाईओवर के दोनों तरफ नारे लिखे थे। माना जा रहा है कि मंगलवार देर रात दिल्ली में खालिस्तानी नारे लिखे जाने की ये घटना हुई। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी दिल्ली में खालिस्तानी नारे लिखे जाने की बात कही थी।

    दिल्ली में खालिस्तानी नारे लिखे जाने की ये एक महीने में दूसरी घटना है। इससे पहले 27 अगस्त को दिल्ली के 5 मेट्रो स्टेशनों के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लिखे थे। उस मामले में 2 लोगों को पंजाब से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। जी-20 सम्मेलन से पहले खालिस्तानी नारे लिखे जाने की वो घटना हुई थी। तब भी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था कि दिल्ली में नारे लिखवाए हैं। अमेरिका और कनाडा में रहने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का प्रमुख है और आए दिन भारत को धमकी देता रहता है।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव!

    पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव!

    चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूल का समय 1 अक्तूबर से बदल जाएगा। सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य भर के सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह  8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक हो सकता है। जबकि मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक हो सकता है। 

  • पंजाबः हेराफेरी के आरोप में DFSC, पनग्रेन के 2 इंस्पेक्टर और 3 आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज  

    पंजाबः हेराफेरी के आरोप में DFSC, पनग्रेन के 2 इंस्पेक्टर और 3 आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज  

    फिऱोज़पुर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के अंतर्गत फिऱोज़पुर जिले में आने वाले 4 गोदामों में साल 2018-19 के खरीद सीजन के दौरान गेहूं के स्टॉक में हेराफेरी के लिए समकालीन जि़ला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कंट्रोलर (डीएफएससी), पनग्रेन के दो इंस्पेक्टरों और तीन कमिशन एजेंटों (आढ़तियों) के खि़लाफ़ केस दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जिन व्यक्तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज किया गया, उनमें डीएफएससी फिरोजपुर बलराज सिंह (अब सेवामुक्त), इंस्पेक्टर पनग्रेन सुरेश कुमार इंचार्ज खरीद केंद्र फिरोजशाह, इंस्पेक्टर बलराज सिंह गोदाम इंचार्ज गांव लल्ले, हराज और तलवंडी भाई, हैप्पी कमिशन एजैंट्स के मालिक हरदेव सिंह, धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक पवन कुमार और गिल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक इकबाल सिंह शामिल हैं।

    इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) ( ए) और 13 (2) और आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नम्बर 25 तारीख़ 26-09-2023 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसी ‘पनग्रेन’ द्वारा साल 2018-19 के खरीद सीजन के दौरान तलवंडी भाई, वाड़ा भाई घल्ल खुर्द जि़ला फिऱोज़पुर के खरीद केन्द्रों से गेहूं खरीद कर गांव लल्ले, हराज और तलवंडी भाई स्थित पनग्रेन के गोदामों में स्टोर की गई थी, जहाँ इसकी देख-रेख का जिम्मा इंस्पेक्टर बलराज सिंह के पास था।  

    तारीख़ 30- 05- 2018 और 31- 05- 2018 को किये गए अचानक साझे निरिक्षणों के दौरान यह पाया गया कि वहां रजिस्टर्ड स्टॉक में से 50 किलो वजऩ वाली 10,716 बोरियाँ गायब थीं, जबकि 30 किलो वजऩ वाली 60 बोरियाँ वहीं पाई गईं। इसके अलावा गोदाम में गेहूं की ज्यादातर बोरियों का वजऩ निर्धारित मात्रा से कम पाया गया। इसी तरह साझी जांच के दौरान गांव फिरोजशाह के एक गोदाम में पाया गया कि हैप्पी कमिशन एजेंट, धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी और गिल ट्रेडिंग कंपनी के मालिकों ने गाँव लल्ले में शिवम् एंटरप्राईज़ फर्म में पनग्रेन के गोदाम के निगरानी इंस्पेक्टर बलराज सिंह के साथ मिलीभगत करके गेहूं की 13,134 बोरियों की खरीद संबंधी झूठी रिपोर्ट तैयार की।  

    इस फर्जी खरीद से सम्बन्धित अदायगियां उपरोक्त आढ़तियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दीं। इसके बाद जैसे ही यह घोटाला सामने आया तो धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी ने बिना किसी गेट पास के 25 से 27 मई, 2018 के दरमियान गेहूं की 2200 बोरियाँ उक्त शिवम् एंटरप्राईजिज़ में बनाए गोदाम में जमा करवा दीं। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इससे 4 दिन पहले जब तारीख़ 21- 05- 2018 को सहायक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अफ़सर ने गांव फिरोजशाह की अनाज मंडी का निरीक्षण किया था तो उस समय उस मंडी में गेहूं की कोई बोरी ही नहीं थी।

    इस जांच से पता लगा है कि फिरोजशाह स्थित खरीद केंद्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने हैप्पी कमिशन एजैंट्स, धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी और गिल ट्रेडिंग कंपनी के साथ मिलकर गेहूं की 13,134 बोरियां, जिनकी कीमत 1,13,93,745 रुपए बनती थी, जिसमें कहा जा रहा है कि खरीद संबंधी झूठी रिपोर्ट तैयार करने की साजिश रची थी। इस गलत कार्यवाही के नतीजे के तौर पर सरकारी खजाने को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ, क्योंकि यह भुगतान सीधे उक्त आढ़तियों को किया गया था।

    इसके साथ ही समकालीन डीएफएससी बलराज सिंह को घोटाले के बारे में पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इंचार्ज इंस्पेक्टर बलराज सिंह और उक्त आढ़तियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की, बल्कि उक्त कसूरवार इंस्पेक्टर और आढ़तियों के साथ मिलीभगत करते हुए गेहूं की कुल बोरियां और उनकी बनती रकम वापस वसूल ली। इसके निष्कर्ष के तौर पर उक्त सरकारी कर्मचारियों ने इस खरीद से सम्बन्धित अनिवार्य 3 प्रतिशत मार्केट फीस और 3 प्रतिशत ग्रामीण विकास फंड एकत्रित नहीं किया, जोकि सरकारी खजाने में जमा होना था, जिससे राज्य सरकार को सीधे तौर पर वित्तीय नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि इन खुलासों को ध्यान में रखते हुए इस सम्बन्धी केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः SP, CIA इंचार्ज और सीनियर कांस्टेबल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः SP, CIA इंचार्ज और सीनियर कांस्टेबल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब के मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस हिरासत में वकील वरिंदर सिंह संधू के साथ अमानवीय अत्याचार के आरोपी एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआइए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को गिरफ्तार जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पुष्टि मुक्तसर के एक डीएसपी ने की है। मुक्तसर के थाना सिटी व सदर में वकील व पुलिस अधिकारियों पर दर्ज मामले की जांच के लिए 4 अधिकारियों पर आधारित एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

    लुधियाना के सीपी मनदीप सिंह सिद्धू को सीट का प्रभारी लगाया गया है। जबकि हरमीत सिंह हुंदल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन लुधियाना,सोहेल कासिम मीर एडीसीपी -2 कमिश्नरेट लुधियाना व संगरूर के एसपी इन्वेस्टीगेशन पलविंदर सिंह चीमा टीम में सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा 26 सितंबर 2023 को पूरे पंजाब में हड़ताल की घोषणा के बाद पुलिस हरकत में आई थी। यहां यह भी बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में कहा गया था कि सीआईए स्टाफ प्रभारी रमन कुमार कंबोज वकील वरिंदर सिंह संधू और उनके साथी शलिंदर सिंह को थाना सदर मुक्तसर में लाए और उन पर थर्ड डिग्री टार्च से प्रताड़ित किया गया था।