पंजाबः SP, CIA इंचार्ज और सीनियर कांस्टेबल गिरफ्तार, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब के मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस हिरासत में वकील वरिंदर सिंह संधू के साथ अमानवीय अत्याचार के आरोपी एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआइए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को गिरफ्तार जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पुष्टि मुक्तसर के एक डीएसपी ने की है। मुक्तसर के थाना सिटी व सदर में वकील व पुलिस अधिकारियों पर दर्ज मामले की जांच के लिए 4 अधिकारियों पर आधारित एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

लुधियाना के सीपी मनदीप सिंह सिद्धू को सीट का प्रभारी लगाया गया है। जबकि हरमीत सिंह हुंदल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन लुधियाना,सोहेल कासिम मीर एडीसीपी -2 कमिश्नरेट लुधियाना व संगरूर के एसपी इन्वेस्टीगेशन पलविंदर सिंह चीमा टीम में सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा 26 सितंबर 2023 को पूरे पंजाब में हड़ताल की घोषणा के बाद पुलिस हरकत में आई थी। यहां यह भी बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में कहा गया था कि सीआईए स्टाफ प्रभारी रमन कुमार कंबोज वकील वरिंदर सिंह संधू और उनके साथी शलिंदर सिंह को थाना सदर मुक्तसर में लाए और उन पर थर्ड डिग्री टार्च से प्रताड़ित किया गया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *