Blog

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर चुके 200 से अधिक जेल वार्डन की परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में डिजिटल जेल बनाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां खतरनाक अपराधियों को रखा जाएगा और उसी जेल में उनकी पेशी के लिए अदालत बनेगी। जज खुद इस जेल जाएंगे और अपराधियों की पेशी इसी डिजिटल जेल में बने कोर्ट में होगी। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

    वहीं चौकियों को नए वाहन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गूगल के साथ बातचीत चल रही है। मैं बैंगलोर में गूगल के अधिकारियों से मिला। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इमरजेंसी कॉल करेगा, सबसे नजदीकी वाहन उसके पास मदद के लिए पहुंचेगा। सीएम मान ने कहा कि हम जेलों से होने वाले अपराध को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। मैंने जेलों का दौरा किया, जहां मुझे ऐसे कैदी मिले जो अदालत में पेश नहीं हो सके। क्योंकि पंजाब पुलिस के पास नफरी नहीं थी और वे उन्हें अदालत नहीं ले जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूर करवाए गए 100 करोड़ रुपये से हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनेगी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर कोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि जो हार्डकोर अपराधी हैं उन्हें वहीं रखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि जज वहां आएंगे और हार्डकोर कैदी वहां पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल जैमिंग तकनीक पर काम चल रहा है और इसे बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा।

  • अस्पताल में लगी भीषण आग, 20 नवजात बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर

    अस्पताल में लगी भीषण आग, 20 नवजात बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर

    नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लग गई। इस घटना के बाद अस्पताल में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 20 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया। ये अस्पताल वैशाली कॉलोनी में है। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य अस्पतालों में भेजा गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात 1.35 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर 9 गाड़ियों को भेज गया। अस्पताल के बेसमेंट में रखे कुछ फर्नीचर में आग लग गई थी। रात 2.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

    20 नवजात शिशुओं को पास के अस्पतालों में भेजा गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गली संकरी होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई है। हम समय पर वहां पहुंच गए और आग बुझ गई। रेस्क्यू कर सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। कोई घायल नहीं हुआ। उनके पास फायर एनओसी नहीं थी, अस्पताल सिर्फ एक मंजिल का था। आगे की जांच की जाएगी। 4 दिन पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लगी गई थी।

    वहीं, 28 मार्च को दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर इलाके में भीषण आग लगी थी। आग ने एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। आग इतनी भीषण थी कि इसमें दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई। दमकल की 18 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग की लपटों से बिल्डिंग इतनी जर्जर हो गई कि वो गिरने लगी थी। इसकी भयावयता को देखते हुए फिलहाल मोलरबैंड इलाके की बिजली काट दी गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर जुटी हुई थीं। हालांकि आग किस वजह से लगी है, अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा आग में किसी तरह के जानमाल के नुकसान को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है।

  • आनंद कारज एक्ट लागू, यहां करें आवेदन

    आनंद कारज एक्ट लागू, यहां करें आवेदन

    चंडीगढ़ः सिख समुदाय के लोगों के लिए खुशखबरी है। यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ में आनंद मैरिज एक्ट-1909 को लागू कर दिया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है। बता दें कि पंजाब में अब तक आनंद मैरिज एक्ट लागू नहीं किया जा सका है लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे लागू कर दिया है। उपायुक्त चंडीगढ़ ने यूटी प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत आनंद मैरिज एक्ट-1909 में पंजीकरण के लिए चंडीगढ़ आनंद विवाह पंजीकरण नियम 2018 को 15 मार्च 2023 से लागू किया है। बता दें कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरिया ने 22 फरवरी 2023 को चंडीगढ़ का दौरा किया था। 

    इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ आनंद मैरिज एक्ट 2018 के संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया था, जिसमें आनंद मैरिज एक्ट को लागू करने में सहमति बनी थी। अब तक हिंदू मैरिज एक्ट के तहत ही चंडीगढ़ में सिखों का विवाह पंजीकरण होता रहा है। अब चंडीगढ़ में सिख समुदाय से जुड़े लोग रीति-रिवाजों के अनुसार की गई शादी को आनंद मैरिज एक्ट-1909 के तहत पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के अन्य निवासी भी इस अधिनियम के तहत आवेदन कर सकते हैं, जिनका विवाह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया हो।

    आवेदक मैरिज ब्रांच (विंडो नंबर 5), ग्राउंड फ्लोर, उपायुक्त कार्यालय, सेक्टर-17, चंडीगढ़ से आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आनंद विवाह अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। वहीं, चंडीगढ़ अनिवार्य विवाह पंजीकरण नियम 2012 के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को विवाह प्रमाणपत्र देने के लिए पहले से ही लागू ऑनलाइन पोर्टल को संशोधित किया जाएगा ताकि आनंद विवाह अधिनियम के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सके।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    नई दिल्लीः असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में भूकंप का झटका लगा है। इसकी गहराई 10 किमी थी।  बता दें कि इससे पहले 29 मई को भी असम में भूकंप आया था। सोनितपुर में भूकंप के झटके लगे थे। सोमवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

    उधर, वीरवार रात केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर आया था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। भूकंप की गहराई 10 किमी थी।

  • जालंधरः लुटेरों ने दातर से किया व्यक्ति पर हमला

    जालंधरः लुटेरों ने दातर से किया व्यक्ति पर हमला

    जालंधर,वरुण/हर्षः काला संघिया और आसपास के गांवों में चोरी व लूटपाट की घटना से लोग दहशत में हैं। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना कुहाला से सुखानी वाली सड़क पर हुई। लुटेरों ने लूट की नीयत से काम से लौट रहे व्यक्ति पर दातर से हमला कर दिया जिससे उसकी बाजू की हड्डी तीन जगह से टूट गई। केसरपुर निवासी सेवा सिंह जालंधर में फैक्ट्री में काम करता है। वह शाम छह बजे साइकिल पर सवार होकर कुहाला से सुखानी वाली सड़क आ रहा था तो मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने लूटपाट की नीयत से उसको रोका और दातर से उसके सिर पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने बचाव के लिए बाजू आगे कर दी जिससे उसकी बाजू की हड्डी तीन जगह से टूट गई। लुटेरे व्यक्ति से मोबाइल और तीन हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित काला संघिया पुलिस चौकी में लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाने गया तो कर्मचारियों ने कहा कि यह एरिया थाना लांबड़ा के अधीन आता है। इस घटना संबंधी जब लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी से बातचीत की तो उन्होंने कहा हमारे पास कोई भी सूचना नहीं हैं अगर हमारे पास मामला आएगा कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर : आज ढाई घंटे तक बिजली रहेगी बंद 

    जालंधर : आज ढाई घंटे तक बिजली रहेगी बंद 

    जालंधर,वरुण/हर्ष: 66 केवी बशीरपुरा से चलते 11केवी फीडरों की मरम्मत नौ जून को की जाएगी। इसको लेकर शहर के कई इलाकों में ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बिजली गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, सूर्या एन्क्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू, बशीरपुरा, कमल विहार, नीतीश्री फ्लैट, रायल एन्क्लेव, काजी मंडी, संतोषी नगर और न्यू कमल विहार में दोपहर 12 से 2.30 बजे तक बंद रहेगी। इससे लोगों को परेशानी होगी

  • पंजाबी सिंगर शैरी मान छोड़ रहे गायकी !

    पंजाबी सिंगर शैरी मान छोड़ रहे गायकी !

    पंजाब: पंजाबी गायक शैरी मान ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया है। जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस के दिलों में हड़कंप मचा दिया है। दर्शन शैरी मान के म्यूजिक को छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। शैरी मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘यार अनमुल्ले’ एल्बम को अभी तक प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। आगे उन्होंने अपनी आने वाली एल्बम को लेकर लिखा कि यह एल्बम आप सबके लिए आखिरी और अच्छी एलब्म होगी।

    आगे उन्होंने लिखा कि आज तक उन्हें जो भी अपने फैंस से उसका शुक्रिया। आने वाली 15 से 20 जून के बीच में उनकी अगली एल्बम रिलीज हो जाएगी। अंत में उन्होंने लिा कि इससे पहले हम हर एक गाने की आखिरी झलक को बांटेंगे। इस स्टोरी के बाद ये चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि अब शैरी मान ने सिंगिंग को छोड़ने का फैसला कर लिया है, जिनका इशारा उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी डाल कर दिया है।

  • आज का राशिफल 9 जून 2023

    आज का राशिफल 9 जून 2023

    आज का राशिफल, 9 जून 2023

    वृष: धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
    मिथुन: जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।

    कर्क: संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
    कन्या: मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    तुला: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
    वृश्चिक: अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें।
    धनु: कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
    मकर: रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी।
    कुंभ: धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।
    मीन: प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे।
  • जालंधर : इस इलाके में बच्चा हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    जालंधर : इस इलाके में बच्चा हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुण : शहर में बच्चों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में सेठ हुक्म चंद स्कूल का 12 साल का बच्चा लापता हो गया था। जोकि 3 दिन के बाद रेलवे स्टेशन के पास से मिला। इसके बाद दूसरा मामला मकसूदा से सामने आया था। जहां माता के बच्चे को मारने के बाद बच्चा घर से कहीं चला गया। वहीं अब ताजा मामला बस्ती  बावा खेल से एक बच्चे के लापता होने का सामने आया है।

    मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। बच्चे की पहचान अविनाश राज पुत्र अर्जुन राम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पढ़ते इलाके बस्ती बावा खेल डॉक्टर जोहरी लाल वाली गली नजदीक कपूरथला रोड से 2 दिन पहले एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया।

    अविनाश एक प्रवासी परिवार का बच्चा है। बच्चे के लापता होने के 24 घंटे बाद थाना बस्ती बावा खेल में परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखवा दी गई है। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है।

  • पंजाब : इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: जिले के गांव मनवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहांबुजुर्ग दम्पति का कत्ल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय दम्पति घर में अकेले थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने तेज हथियार से दंपत्ति का कत्ल कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक हत्या गुरुवार शाम को ही कर दी गई थी लेकिन इस वारदात का पता देर रात 11 बजे लगा। 

    मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए। प्रथम दृष्टया मामला लूट का दिखाई देता है। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति के 2 बेटे इंग्लैंड में काम करते हैं और बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। वह घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी हर कमलप्रीत सिंह खख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे डीएसपी धारकला रजिंदर मन्हास ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद पूरा मामला उजागर किया जाएगा।