Blog

  • 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार

    8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार

    एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे

    चंडीगढ़ : विदेशों में बसे पंजाबियों के मसलों का पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से समाधान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में बुधवार, 8 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित की जाएगी।

    इस संबंध में विवरण साझा करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ विदेशों में बसे पंजाबियों को सीधे तौर पर उनसे बातचीत करने तथा अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं साझा करने के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विचार किया जाएगा, जिससे उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएंगे।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मिलनी में भाग लेने के इच्छुक एन.आर.आई. अपनी शिकायतें पहले ही minister.pa0@punjab.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ के लिए https://forms.gle/PZjpvKu512iPR”649 लिंक के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं। डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि पंजीकृत एन.आर.आई. निर्धारित तिथि और समय पर https://new.bharatvc.nic.in/join/6978389091 लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आई.डी.: 6978389091 तथा पासवर्ड: 968369 होगा।

    दुनिया भर में बसे पंजाबियों से बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने की अपील करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी शिकायतों का निपटारा निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जाए।

  • प्रधानमंत्री का सपना, हर गरीब परिवार का हो पक्का मकान- मनोहर लाल

    प्रधानमंत्री का सपना, हर गरीब परिवार का हो पक्का मकान- मनोहर लाल

    चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो। करनाल में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह योजना हर पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि घर केवल चारदीवारी नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार होता है। इस अवसर पर उन्होंने 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

    केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितंबर 2024 से शुरू किया गया है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। लाभार्थियों के चयन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है, ताकि बिना किसी भेदभाव के वास्तविक पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंच सके।

    मनोहर लाल ने लाभार्थियों से सरकार द्वारा दी जा रही सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए निर्धारित समय में मकान निर्माण पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के प्रथम चरण में हरियाणा के 2,174 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें करनाल जिले के शहरी क्षेत्र के 509 लाभार्थी शामिल हैं, जबकि नगर निगम करनाल क्षेत्र के 80 पात्र लाभार्थियों को भी योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने ‘सेफ स्कूल वाहन’ अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर

    हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने ‘सेफ स्कूल वाहन’ अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़ : स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा और कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ‘सेफ स्कूल वाहन नीति’ को पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ लागू कर रही है, ताकि बच्चों का स्कूल आना-जाना पूरी तरह सुरक्षित, भरोसेमंद और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

    डॉ. बलजीत कौर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारंभिक दो महीनों (अप्रैल और मई) के दौरान राज्यभर में 1,842 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इस व्यापक जांच अभियान का उद्देश्य हजारों स्कूली बच्चों की दैनिक यात्रा को सुरक्षित बनाना था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली 526 बसों के चालान किए गए, जबकि नियमों की गंभीर अनदेखी करने वाली 3 बसों को मौके पर ही जब्त (इंपाउंड) कर लिया गया।

    मंत्री ने कहा कि ‘सेफ स्कूल वाहन नीति’ के तहत जिला प्रशासन द्वारा स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। जून माह की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूल पुनः खुलने के मद्देनज़र सभी जिला अधिकारियों को इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले सभी वाहन तकनीकी रूप से फिट हों तथा उनमें निर्धारित सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ उपलब्ध हों।

    डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को पंजाब सरकार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है और सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि ‘सेफ स्कूल वाहन नीति’ का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान को और अधिक सघन बनाया जाए।

    उन्होंने स्कूल प्रबंधन, परिवहन संचालकों तथा अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि स्कूल परिवहन के लिए केवल वही वाहन उपयोग में लाए जाएँ जो सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “हमारे बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। प्रत्येक बच्चे का अधिकार है कि वह सुरक्षित रूप से स्कूल पहुँचे और सुरक्षित घर लौटे। पंजाब सरकार ‘सेफ स्कूल वाहन नीति’ को पूरी सख्ती से लागू कर इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

  • हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी से जारी, 14 जुलाई से पहले सभी मतदाता अपना SIR फ़ॉर्म BLO के पास जमा करवायें

    हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी से जारी, 14 जुलाई से पहले सभी मतदाता अपना SIR फ़ॉर्म BLO के पास जमा करवायें

    चंडीगढ़- हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब तक कुल 1,99,18,634 (96.43%) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,22,08,806 (59.11%) गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाता एक प्रति में आवश्यक विवरण भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को वापस सौंपें तथा दूसरी प्रति पर बीएलओ के हस्ताक्षर प्राप्त कर उसे रसीद के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें। 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    ऐसे में सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे समय रहते सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करें तथा प्राप्ति रसीद अवश्य लें। मतदाता चाहें तो अपना गणना प्रपत्र voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भर सकते हैं।गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।

    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने बीएलए-2 के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करें तथा अधिक से अधिक गणना प्रपत्र भरवाकर बीएलओ के पास समय पर जमा करवाने में सहयोग करें।

     

  • Champat Rai और Anil Mishra का इस्तीफा मंजूर, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

    Champat Rai और Anil Mishra का इस्तीफा मंजूर, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

    अयोध्याः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। जहां, माम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।  मामला सामने आने के बाद से चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद एसआईटी जांच शुरू होने के बाद दोनों ने इस्तीफा दे दिया था जिसे आज स्वीकार कर लिया गया।

    चंपत राय के करीबियों का दावा है की प्रभु की सेवा के लिए किसी पद की अनिवार्यता ज़रूरी नहीं है। प्रभु की सेवा करते रहेंगे। महंत नृत्य गोपाल दास,स्वामी गोविंद गिरि महाराज़, स्वामी विश्वप्रशन्न तीर्थ, कृष्ण मोहन समेत तमाम सदस्य इस मीटिंग में शामिल हुए।

    देशभर में हो रही बदनामी
    आज हुई ट्रस्ट की बैठक में चर्चा हुई है कि चढ़ावा चोरी की वजह से देशभर में बदनामी हो रही है। बैठक में दीनेन्द्र दास से कहा गया गया कि पहले चर्चा महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर हो बाद में आप अपना विषय रखें, उस पर भी चर्चा होगी. इस मीटिंग में गोपाल राव भी शामिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सदस्यों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया।

    नियुक्तियों में चंपत राय की अहम भूमिका
    ट्रस्ट की मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि फिलहाल चंपत राय और अनिल मिश्रा को जिम्मेदारी लेनी होगी. चंपत राय की भूमिका ट्रस्ट में महासचिव की थी. ट्रस्ट में यह बात भी रखी गई कि ट्रस्ट में जितनी भी नई नियुक्तियां हुईं वो चंपत राय और अनिल मिश्रा के द्वारा ही की गई थी।

    दोनों लोग बैठक से रहे बाहर
    ट्रस्ट की हुई बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सर्वसम्मित से फैसला लिया गया। ये दोनों इन बैठक में शामिल नहीं हुए थे। दोनों को बाहर ही रोक दिया गया था। अब देखना है कि इन दोनों के इस्तीफे के बाद इन पर क्या एक्शन होता है?

  • Punjab News: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर चालक ने की भाई पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर चालक ने की भाई पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर-68 में निजी सोसायटी में युवक पर चालक द्वारा सफेद रंग की स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई। आरोप है कि गाड़ी में बैठे लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की, जिसके विरोध में चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर श्री गुरु हरसहाय सोसाइटी के निवासी पीड़ित मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया है कि बाजार से ही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसका और उसकी बहन का पीछा किया। गाड़ी में पुलिस की एक वर्दी लटकी हुई थी। जब गाड़ी के नंबर से पड़ताल की तो यह बठिंडा के एक राजनेता की बताई गई।
    पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मनप्रीत ने बताया- इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वहां से बच निकलने के लिए हम दोनों अपनी वरना कार में बैठ गए और मोहाली स्थित अपनी निजी सोसाइटी श्री गुरु हरसहाय पहुंच गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर यहां भी उनका पीछा करते हुए गाड़ी लेकर पहुंच गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे स्कॉर्पियो ड्राइवर से बचने के लिए अपनी कार में जा रहे थे, तब स्कॉर्पियो उनका पीछा कर रही थी और पीछे से लगातार लाइट और हॉर्न देकर उनकी वर्ना कार को रुकवाने की कोशिश की जा रही थी। डर की वजह से उन्होंने रास्ते में गाड़ी नहीं रोकी। जब वे सोसाइटी में पहुंचे तो उनके दो कजिन ब्रदर वहां टहल रहे थे। उन्होंने इशारा देकर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो ड्राइवर दूसरी गली से गाड़ी घुमाकर तेज रफ्तार में आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान सोसाइटी में काफी लोग जमा हो गए। उन्होंने जब शोर-शराबा किया तो स्कॉर्पियो सवार लोग वहां से भाग गए।
  • Punjab News: NRI के घर पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI के घर पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीकी गांव हरदोझंडे में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर पर फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। दरअसल, जिस घर पर फायरिंग हुई थी, उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है और उसी से फिरौती मांगी जा रही थी। पैसे ना देने पर अनजान लोग उसके घर के बाहर आकर फायरिंग करके हमलावर फरार हो गए ते। इस मामले की शिकायत थाना सदर में दर्ज करवाई गई थी।

    डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है और ये सामान्य परिवार से हैं।

    जांच की जा रही है कि इनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि एक आरोपी युवराज सिंह को जब रिकार्वरी के दौरान कस्टडी में लाया गया तो उसने सरकारी वाहन से छलांग लगाने की कोशिश की, जिससे उस पर हथकड़ी लगाई गई और वह भाग नहीं सका; इस दौरान उसकी टांग में चोट आई, उसे बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन तीनों का पुलिस रिमांड लेकर अगली जांच जारी है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े सैलून के बाहर नौजवान पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े सैलून के बाहर नौजवान पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    घटना स्थल पर तेजधार हथियार बरामद

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप हेयर सैलून पर दाड़ी सेट करवाने आए नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। परिवार के अनुसार मामूली बात को लेकर युवक पर नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि थाने से कुछ दूरी पर स्थित बुड्डा मल की ग्राउंड के पास यह हमला हुआ है। पीड़ित नीलम ने कहाकि वह घटना स्थल से गुजर रही थी। इस दौरान भतीजे को 5 नौजवानों ने घेरा हुआ था और उस पर हमला किया गया। भतीजे के सिर से खून निकलने से उसका चेहरा भी पहचाना नहीं जा रहा था। इस दौरान वह भतीजे को बचाने के लिए भागी तो हमलावारों ने उसको धक्का दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। इस दौरान नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान सैलून के अंदर भी खून के निशान देखे जा सकते है। महिला ने कहा कि घटना की असल वजह सामने नहीं आई है। हादसे के बाद भाभी को घटना की सूचना दी। भतीजे के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित नीलम ने उन्हें बताया कि वह अपने मायके घर आई हुई थी। इस दौरान भतीजे पर कुछ नौजवानों द्वारा हमला किया गया। घटना में भतीजे के सिर पर गंभीर चोटे लगी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना स्थल पर बाइक और तेजधार हथियार बरामद किया गया। वहीं घटना स्थल पर पहुंची जांच अधिकारी राकेश कुमार ने महिला के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बाइक और तेजधार हथियार जब्त करके थाने ले जाया जा रहा है। घटना को लेकर जांच अधिकारी ने कहाकि सैलून के बाहर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनेगा अंबाला साइंस सेंटर, सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनेगा अंबाला साइंस सेंटर, सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रतीक है। अंबाला में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 स्मरण पक्ष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंबाला साइंस सेंटर का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा, जबकि निर्माणाधीन शहीद स्मारक के निकट उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से जुलाई 2027 तक उनका दो वर्षीय जयंती समारोह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के शिक्षा, राजनीति और राष्ट्र निर्माण में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता से अधिक राष्ट्रहित को महत्व दिया और भारत की एकता एवं अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के “एक राष्ट्र में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” के संकल्प को साकार किया गया।

    केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के प्रणेता थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी विचारधारा को विभिन्न राष्ट्रीय नीतियों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति, आत्मनिर्भर भारत, रक्षा विनिर्माण और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे कदम डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले निर्णय हैं। उन्होंने हरियाणा की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और किसानों के हित में किए गए कार्य विकास को नई गति दे रहे हैं।

  • Jalandhar News: नौजवान के मर्डर को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नौजवान के मर्डर को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कला में दिन दहाड़े गोली मारकर युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा निवासी गांव ढामुड़ा (आदमपुर) निवासी के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को करीब दोपहर 12:30 बजे गांव डरोली कलां, थाना आदमपुर के निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ बाजा का मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आईपीएस विनीत अहलावत, डीएसपी राजीव कुमार, इंस्पेक्टर पुष्प बाली और थाना आदमपुर की पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे गांव की घेराबंदी करके सभी आने-जाने वाले रास्ते तुरंत सील कर दिया।

    प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया कि वारदात के समय मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर कुल 5 व्यक्ति मौजूद थे। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हरमन, वरुण और आकाश की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह घटना घर के एक कमरे के अंदर हुई, जहां कथित तौर पर ग्लॉक 9 एम.एम. पिस्टल से करीब 10 से 12 राउंड फायर किए गए। वारदात में प्रयुक्त ग्लॉक 9 एम.एम. पिस्टल पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मौके की जांच के दौरान कमरे को गोलीबारी के कारण काफी नुकसान पहुंचा हुआ पाया गया।

    एसएसपी ने बताया कि मृतक देवेंद्र सिंह उर्फ बाजा एक अपराधी था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ 3 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह पहले एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान भी गिरफ्तार हो चुका था। प्रारंभिक जांच से यह भी सामने आया है कि यह हत्या पुरानी व्यक्तिगत रंजिश के कारण की गई प्रतीत होती है। इस संबंध में थाना आदमपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।