Blog

  • हरियाणा में अनुसंधान तंत्र का होगा विस्तार, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

    हरियाणा में अनुसंधान तंत्र का होगा विस्तार, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

    चंडीगढ़- हरियाणा में नीति आधारित अनुसंधान तथा साक्ष्य-आधारित सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शोध केंद्र के रूप में मान्यता देने की कवायद हो रही है। इस पहल का उद्देश्य राज्य की दीर्घकालिक विकास के विजन तथा ‘विकसित हरियाणा-2047’ के लक्ष्य को बल देने के लिए एक सशक्त अनुसंधान तंत्र विकसित करना है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज यहां हुई एक बैठक में इस आशय के एक प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत एसजेएचआईएफएम को पीएचडी शोध कार्यक्रम संचालित करने तथा नीति अनुसंधान, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक बहु-विषयक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। इस पहल से प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में दीर्घकालिक अनुसंधान को संस्थागत स्वरूप मिलेगा तथा सरकार में साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

    उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने बताया कि एसजेएचआईएफएम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने पर संस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम, विश्वविद्यालय की विधियों तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्धारित मानकों के अनुरूप देश के अन्य प्रतिष्ठित शोध संस्थानों की तर्ज पर पीएच.डी. कार्यक्रम संचालित कर सकेगा। उन्होंने बताया कि एसजेएचआईएफएम पहले से ही परिणाम-आधारित अनुसंधान, लोक नीति अध्ययन, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है और इस संबद्धता से उसकी शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

    बैठक में एसजेएचआईएफएम में टीम लीड तथा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर के स्वीकृत पदों के लिए पात्रता मानदंडों में संशोधन के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। संशोधित मानदंडों का उद्देश्य पीएच.डी. धारकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों तथा विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त संस्थाओं के विशेषज्ञों सहित अधिक योग्य एवं अनुभवी प्रतिभाओं को आकर्षित करना है। इससे प्रस्तावित पीएचडी. कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त मात्रा में पात्र शोध पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) भी उपलब्ध हो सकेंगे।

  • Punjab News: नहर से मिला 21 वर्षीय नौजवान का शव, परिवार ने जताया हत्या का शक

    Punjab News: नहर से मिला 21 वर्षीय नौजवान का शव, परिवार ने जताया हत्या का शक

    बटालाः डेरा बाबा नानाक के गांव उदुवाली कलां से 21 वर्षीय युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। मृतक के परिवार द्वारा हत्या का शक जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटे की हत्या हमारे ही पड़ोसी रहने वाले एक युवक ने की है। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का शव अमृतसर के सुल्तानविंद के पास नहर से काफी बुरी हालत में मिला।

    मृतक युवक गुलाब सिंह के पिता हरजिंदर सिंह और माता निर्मल कौर ने बताया कि पिछले जुलाई में हमारे ही गांव का एक युवक हमारे लड़के को घर से बुलाकर कहा था कि वह कलानौर के पास राज गिरी का काम करने जा रहे हैं, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। उक्त युवक ने हमारे लड़के को अपनी बहन के गांव धर्मपुरा ले जाकर वहीं पर अपने जीजा की मोटरसाइकिल लेकर अमृतसर की ओर चल दिया। इसके बाद उस युवक ने हमें फोन कर कहा कि आपके लड़के की नहर में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई है।

    उन्होंने बताया कि जब हम वहां जाकर काफी तलाश की तो उस स्थान पर शव नहीं मिला और अगले दिन नहर की किसी दूसरी जगह से शव बरामद हुआ। इससे लगता है कि किसी ने आज ही उसे मारकर शव नहर में फेंक दिया होगा। इस मौके पर मृतक गुलाब सिंह की पत्नी और परिजन पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की बारीकी से जांच कर इंसाफ़ दिया जाए। वहीं इस संबंध में थाना सुल्तानविंद ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े युवक का गोलियां मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े युवक का गोलियां मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कला में दिन दहाड़े गोली मारकर युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा निवासी गांव ढामुड़ा (आदमपुर) निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोस्त के घर आए युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के एसएसपी हरविंदर, एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर उर्फ बाजा सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने उसके घर गांव डरौली कला आया था। उसके कुछ समय के बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर मनप्रीत सिंह के घर पहुचे और वह अंदर चलेंगे। इसी सभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।हमले के दौरान 7 से 8 गोलियां चलाई गईं। इनमें से चार गोलियां दविंदर को लगीं, जो उसकी टांग, पेट और सिर में लगीं। गंभीर रूप से घायल दविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    हालांकि वारदात और आरोपी के भागने की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी तथा डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Jalandhar-Jammu Highway के पास झूमता दिखा व्यक्ति, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar-Jammu Highway के पास झूमता दिखा व्यक्ति, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा स्थित व्यस्त जालंधर-जम्मू हाईवे के जाजा बाईपास चौक पर व्यक्ति सड़क पर झूमता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में व्यक्ति पूरी तरह लड़खड़ाता रहा और खड़े-खड़े ही सोने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। लोग इसे “ज़ॉम्बी ड्रग” के साथ जोड़ रहे है। राहगीरों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में व्यक्ति की हालत देख “ज़ॉम्बी ड्रग” की आशंका जता रहे है। लोगों का कहना है कि दिन-रात ट्रकों और बसों की आवाजाही वाले इस व्यस्त चौक पर, जहां अक्सर पुलिस की गाड़ी भी तैनात रहती है, युवक की ऐसी हालत देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गहरी चिंता और हैरानी जताई है।

    इस वायरल वीडियो के संबंध में जब सिविल हॉस्पिटल टांडा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. करण सैनी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मेडिकल नशे की ओवरडोज़ और ‘चिट्टे’ का प्रभाव लगभग एक जैसा होता है। इसमें व्यक्ति का शरीर सुन्न हो जाता है और वह अजीब हरकतें करने लगता है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जो कई बार नशेड़ियों की मौत का कारण भी बनती है। डॉ. सैनी ने लोगों से अपील की कि केवल वीडियो बनाने के बजाय युवक की जान बचाने का प्रयास करें। ऐसे मामलों में तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन करें या मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

    थाना टांडा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशा विरोधी अभियान मुस्तैदी से चलाया जा रहा है और तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने एक व्यावहारिक चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि कई आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा नशा बेचने के धंधे में संलिप्त हो जाते हैं। इंस्पेक्टर नागरा के मुताबिक, अकेले पिछले एक वर्ष के दौरान टांडा पुलिस ने लगभग 250 से 300 नशा करने वाले युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया है।

     

  • Jalandhar News: किसानों ने BJP खिलाफ खोला मोर्चा, जल्द केवल ढिल्लों के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar News: किसानों ने BJP खिलाफ खोला मोर्चा, जल्द केवल ढिल्लों के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान किसानों ने कहा कि 13 जुलाई कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा कॉल दी गई है। एसकेएम गैर गैर सियासी जत्थेबंदियों द्वारा हाल ही में सरहिंद में रेलवे ट्रैक 3 घंटे के लिए जाम किया गया था। वहीं पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला घर के बाहर एसकेएम गैर गैर सियासी जत्थेबंदियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि किसानों की बकाया राशि जल्द उनके खातों में डाला जाए।

    वहीं किसान नेता वचित्र सिंह कोटला ने कहा कि पिछले लंबे समय से एसकेएम गैर गैर सियासी जत्थेबंदियों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। अमेरिका के साथ भारत की ढील को लेकर यह विरोध किया जा रहा है। इसका गांवों में जमकर विरोध किया जा रहा है। वचित्र सिंह ने कहा कि बड़े स्तर पर नकली दूध, दही और पनीर बिक रहा है और उससे लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे है, इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

    वहीं उन्होंने केंद्र से स्वामीनाथन रिपोर्ट के तहत अन्य मांगों की ओर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीड की हड्डी है और किसानों को कर्ज मुक्त किया जाना चाहिए। गुरसेवक सिंह धालीवाल ने कहा कि हाल ही में लैंड पुलिंग केस वापिस करवाई थी। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को तरनतारन में किसानों द्वारा एक क्नवेशन रखी गई है, जिसमें सभी किसान जत्थेबंदियां पहुंचेगी। इस दौरान भारत अमेरिका डील के मुद्दे को रखा जाएगा। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर अहम फैसले लिए जाएगे और जल्द संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया

    मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया

    शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ से मंडी-चंडीगढ़ तथा कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच रोज़ाना चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी, जबकि गैर-आरसीएस (बाजार आधारित) मॉडल के तहत कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के लिए हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस सेवा का संचालन किया जाएगा। कुल्लू से हेलीकॉप्टर की उड़ान प्रातः 9.00 बजे संचालित होगी और 9.10 पर मंडी पहुंचेगी। इसके बाद मंडी से 9.15 पर रवाना होकर हेलीकॉप्टर 9.45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी की उड़ान चंडीगढ़ से सुबह 10.00 बजे होगी व 10.30 पर हेलीकॉप्टर मंडी पहुंचेगा तथा मंडी से 10.35 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे कुल्लू पहुंचेगा। ये सेवाएं नव निर्मित कांगनीधार (मंडी) हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। आरसीएस-उड़ान योजना के तहत मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर के लिए किराया 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर के लिए किराया 8,500 रुपये तय किया गया है. आधुनिक यात्री सुविधाओं और आवश्यक अवसंरचना से सुसज्जित कांगनीधार हेलीपोर्ट हवाई सेवाओं के महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।

    मंडी और कुल्लू जिलों के लोगों को हेलीकॉप्टर सेवाओं के शुभारंभ पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूर दराज और पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत के साथ हवाई संपर्क के क्षेत्र में एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इन सेवाओं से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन सेवाओं की क्षमता मजबूत होगी तथा स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हेलीपोर्ट के विकास, क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार तथा भारत सरकार एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से आरसीएस-उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विमानन अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पर्यटन को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की पहल को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के जसकोट, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा के हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इन हेलीपोर्ट के बनने से उच्च श्रेणी के पर्यटकों का हिमाचल प्रदेश में आगमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि ऊना में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ने धनराशि का प्रावधान किया है तथा नाहन और सोलन में भी हेलीपोर्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के रंगरीक में सेना के सहयोग से एक हेलीपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है।

  • छह माह में 14 हजार से अधिक अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाई, 3,947 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    छह माह में 14 हजार से अधिक अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाई, 3,947 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    चंडीगढ़- हरियाणा ने साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) के माध्यम से साइबर ठगी के मामलों में 31 प्रतिशत धन वापसी (फंड रेस्टोरेशन) सुनिश्चित की है। यह राष्ट्रीय औसत 3.85 प्रतिशत से आठ गुना अधिक है। इसके साथ ही वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में 14,000 से अधिक अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाई गई और 3,947 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पिछले डेढ़ साल में साइबर हॉटस्पॉट नूंह से 927 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच 9,100 पुलिस कर्मियों को साइबर जांच का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई प्रगति समीक्षा बैठक में दी गई।

    बैठक में मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र के लिए आवश्यक मानव संसाधन की स्वीकृति में तेजी लाने, प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित साइबर निगरानी तथा संस्थागत क्षमता को और सुदृढ़ करने के साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा अभियोजन और पीड़ित सहायता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि बदलते डिजिटल खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके। बैठक में बताया गया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा विकसित मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के तहत हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जहां देशभर में 1,79,203 मामलों में 6,906 रेस्टोरेशन आदेश जारी हुए और रिफंड रेट 3.85 प्रतिशत रहा, वहीं हरियाणा में 7,316 मामलों में 2,241 रिस्टोरेशन आदेश जारी कर 31 प्रतिशत धन वापसी सुनिश्चित की गई।

    पुलिस अधीक्षक (साइबर) मयंक गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में पंचकूला में स्थापित राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र (एस4सी) की क्षमताओं का वर्ष 2026 में व्यापक विस्तार किया गया है। साइबर धोखाधड़ी शिकायत प्रबंधन, बैंक समन्वय, म्यूल अकाउंट, जांच निगरानी, मोबाइल एवं यूआरएल ब्लॉकिंग जैसी मौजूदा इकाइयों के अलावा अब एआई इंटीग्रेशन सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट, ओसीडब्ल्यूसी यूनिट, क्रिएटिव अवेयरनेस यूनिट तथा सीक्रेट सेल भी स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण, नीति, अनुसंधान एवं विकास, डार्क वेब जांच तथा वर्चुअल डिजिटल एसेट से संबंधित विशेष प्रकोष्ठ स्थापित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 जून, 2026 से हरियाणा में ई-जीरो एफआईआर सुविधा लागू कर दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त एक लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें स्वतः इलेक्ट्रॉनिक जीरो एफआईआर में परिवर्तित होकर संबंधित साइबर पुलिस थानों को चली जाती हैं, जिससे ऐसे मामलों में त्वरित पंजीकरण और जांच सुनिश्चित हो रही है।

    बैठक में बताया गया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से जनवरी से जून 2026 के दौरान 14,139 अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाई गई, जबकि पूरे वर्ष 2025 में यह संख्या 5,169 थी। हटाई गई सामग्री में फिशिंग वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन, धोखाधड़ी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट, फिशिंग गूगल विज्ञापन तथा बिना सहमति साझा की गई निजी आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शिकायत निवारण मॉड्यूल (जीआरएम) की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध जांच के दौरान फ्रीज किए गए बैंक खातों से संबंधित 533 शिकायतों में से 410 का निपटान किया जा चुका है तथा समर्पित मॉनिटरिंग टीमों के माध्यम से सभी मामलों का 15 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

    बैठक में साइबर जांच क्षमता सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी गई। वर्तमान में प्रदेश भर में 675 पुलिस कर्मी साइबर अपराध जांच में कार्यरत हैं। इसके अलावा, 3,742 अधिकारियों ने साइट्रेन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि जनवरी 2025 से मई 2026 के बीच हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में 5,390 पुलिस कर्मियों को विशेष ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया। हरियाणा पुलिस के दो अधिकारी साइबर कमांडो के रूप में प्रशिक्षित किए गए हैं तथा 12 अन्य अधिकारी साइबर कमांडो प्रशिक्षण के अगले चरण के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

  • हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे अव्वल, प्रदेश के खिलाड़ी कर रहे हैं खेल क्षेत्र में देश का नाम रोशन

    हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे अव्वल, प्रदेश के खिलाड़ी कर रहे हैं खेल क्षेत्र में देश का नाम रोशन

    चंडीगढ़ – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। राज्य की खेल नीति आज पूरे देश के लिए एक आदर्श बन चुकी है। खिलाड़ियों को सम्मान, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं तथा पारदर्शी प्रोत्साहन देने की दिशा में सरकार ने अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मंत्री रविवार देर सांय जींद के गोसांई खेड़ा गांव में आयोजित सीजन वन कोर्पोरेट लिग के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोंधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने खेल कमेटी को 7 लाख 21 हजार रूपये की धन राशि देने की घोषणा भी की।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल संरचना को मजबूत करने, खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति, डाइट मनी, बीमा योजना तथा खेल उत्कृष्टता केंद्रों जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्हों कहा कि सरकार का उद्देश्य हरियाणा को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाए रखना और भविष्य के ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में केवल खेल ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास सहित प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर निरन्तर उपलब्ध करवा रही है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रदेश के समग्र विकास में सहभागी बनें।

    मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो युवा नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़े रहते हैं, वे अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हैं तथा नशे जैसी आदतों से स्वयं को दूर रखते हैं। राज्य सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चला रही है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, आधुनिक खेल सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सरकार का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है।

     

  • Punjab दौरे पर पहुंचे प्रभारी भूपेश बघेल, MP Channi ग्रुप दिखा गायब, देखें वीडियो

    Punjab दौरे पर पहुंचे प्रभारी भूपेश बघेल, MP Channi ग्रुप दिखा गायब, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा भले ही कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन दूसरी ओर जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जारी की गई वीडियो कुछ ओर ही बयां कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अभी भी जारी है। दरअसल, आज पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 5 दिन के पंजाब दौरे पर आए। इस दौरान मोहाली एयरपोर्ट पर प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित अन्य नेताओं ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया, लेकिन इसी बीच पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाला गुट AICC के पंजाब प्रभारी के साथ नहीं दिखा।

    सूत्रों के मुताबिक, इस गुट के प्रतिनिधि पार्टी हाईकमान से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो गए। वहीं आज सुबह केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लौटे गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के हक में उतर आए। उन्होंने मोहाली में नेताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह व नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी पहली बार चन्नी के साथ नजर आए। रंधावा और चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर इनके फोटो व वीडियो जारी किए हैं।

    इनमें चन्नी के साथ सांसद रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक प्रगट सिंह, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। कैप्शन में ‘यूनिटी इज स्ट्रेंथ’ लिखा है। इस फोटो में पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वड़िंग नहीं है। वहीं पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को बिना नाम लिए नसीहत दी है।

    डॉ. गांधी ने कहा- लोकतंत्र, संवधान, पंजाब व देश के हित में पंजाब के कांग्रेसी वर्कर्स लीडरों से त्याग व कुर्बानी की आस करते हैं। चन्नी राजा वड़िंग को प्रधान की कुर्सी से हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मोरिंडा में अपने घर पर करीब 50 कांग्रेस नेताओं से मीटिंग की। हालांकि चन्नी को काउंटर करने के लिए प्रधान वड़िंग भी घर-घर जाकर नेताओं से मिल रहे हैं। रविवार को नवजोत सिद्धू गुट से पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा ने भी हाईकमान को ओपन लेटर लिख मजबूत नेता को प्रधान बनाने की सलाह दी।

  • मुख्यमंत्री ने परमपावन दलाई लामा को जन्म दिवस पर दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने परमपावन दलाई लामा को जन्म दिवस पर दी शुभकामनाएं

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तिब्बतियन सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरू परमपावन दलाई लामा को उनके 91वें जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दलाई लामा करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों के प्रतीक हैं तथा उनका पूरा जीवन, मानवता को प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की उपस्थिति ने हिमाचल प्रदेश को विश्व के आध्यात्मिक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की ताकि उनके विचार और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करती रहें।