Blog
-

ARTO की कार्रवाईः ओवरलोडिंग पर काटे 2.50 लाख के चालान, देखें वीडियो
फगवाड़ाः फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पंजाब परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। इस तरह की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना होता है।
फगवाड़ा में सुबह से लेकर शाम तक पंजाब परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर टिप्परों के 2.50 लाख रुपए से ज्यादा चालान काटे है। टीम ने चालान ज्यादातर ओवरलोडिंग को लेकर किए है। जिसमें एक ट्रक का करीब 24 हजार का चालान किया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी।
-

WIPRO Employee की गई 5 साल पुरानी नौकरी, लोगों ने बढ़ाया हौंसला, बोले – ‘सब अच्छा होगा’
नई दिल्ली: दिल्ली की आईटी प्रोफेशनल कंपनी WIPRO की एक इंपलॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने बताया कि एक नॉर्मल मीटिंग समझकर उसने एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी लेकिन कुछ ही मिनट में उनको पता चला है कि उनकी साढ़े 5 साल की पुरानी नौकरी चली गई है। <iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1591468915871688%2F&show_text=false&width=267&t=0″ width=”267″ height=”476″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>अनुकृति की गई साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी
विप्रो एआई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रुप में काम करने वाले अनुकृति को अचानक से एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी परंतु कुछ ही मिनट में उन्हें पता चला कि उनकी साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी चली गई है। विप्रो एलाई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रुप में काम करने वाले अनुकृति को अचानक से एचआर ने नौकरी से निकल जाने को लेकर कॉल किया है। इसके बाद वह इमोशनल हो गई है। उन्होंने अपनी इन भावनाओं का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में भी उन्होंने हार मानने की जगह इसको भगवान का इशारा बताते हुए नई शुरुआत की बात कही। इसके बाद उनकी इस वीडियो से खुद को कनेक्ट कर रहे हैं और उन्हें इमोशनल रुप से मजबूत रहने को लेकर कमेंट कर रहे हैं।साढ़े 5 साल की नौकरी गई
वायरल वीडियो में जो महिला दिख रही है उसका नाम अनुकृति विद्यार्थी है। अनुकृति दिल्ली में विप्रो एआई सॉल्यूशन में मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन कोऑर्डिनेटर के पद पर काम कर रही थी। अनुकृति के अनुसार, 29 जून को उन्हें अपने मैनेजर और एचआर के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया था। उन्हें लगा कि यह एक नॉर्मल ऑफिस कॉल होगी लेकिन मीटिंग में उनको बताया गया कि उनका रोल अब कंपनी में नहीं रहेगा और उन्हें नौकरी छोड़नी होगी। वीडियो में इमोशनल होकर अनुकृति ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि साढ़े 5 साल तक जिस कंपनी में काम किया है। वहां से इस तरह अचानक निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा नई नौकरी मिलेगी या फिर वह अपना कोई काम शुरु करेगी। अनुकृति ने यह भी कहा कि अब हर महीने मिलने वाली तय सैलरी नहीं होगी और फ्यूचर पूरी तरह से अनिश्चित है हालांकि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पॉजिटिव नजरिए से भी देखने की कोशिश की है। वीडियो में यह आगे करती है कि शायद यह भगवान का इशारा है क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि मैं खुद कभी यह नौकरी छोड़ पाती शायद भगवान कह रहे हैं कि अब यहां से निकलो बहुत हो गया है। अनुकृति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद हजारों लोगों ने उन्हें हिम्मत बधाई है और अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किया है।यूजर ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
अनुकृति का यह इमोशनल वीडियो देखकर कई यूजर्स अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करने लगे हैं। एक ने एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘मेरी भी एक महीने पहले ऐसी ही सिचुएशन थी इसमें कोई शक नहीं कि भगवान यह आपके भले के लिए कर रहा है। आपको शुभकामनाएं’।
अन्य ने लिखा कि – ‘आपके साथ सब अच्छा होगा’।
एक ने लिखा कि – ‘अगर भगवान एक रास्ता बंद करता है तो भगवान हजार रास्ता खोलता है। टेंशन मत लो और हिम्मत मत हारो’।
-

मारपीट के मामले में वकीलों ने की हड़ताल, देखें वीडियो
पंचकूलाः कालका में वकील के साथ मारपीट के मामले को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, इस मामले को लेकर पंचकूला में वकीलों द्वारा रोष पाया जा रहा है। वकीलों ने पीड़ित वकील के साथ की गई मारपीट को लेकर निंदा की है और उसे इंसाफ दिलाने के लिए आज हड़ताल का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार वकील सौरभ शर्मा के साथ मारपीट की गई थी।
इस मामले को लेकर पंचकूला में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा है। ऐसे में वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट की कार्रवाई पर खासा असर देखने को मिला है। दरअसल, वकीलों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला बार एसोसिएशन के द्वारा वकील के साथ मारपीट को लेकर कहा गया है कि अगर आरोपियों के खिलाफ करवाई नहीं की गई तो संघर्ष को तीखा किया जाएगा।
-

राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा : CM Nayab Singh Saini
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राखीगढ़ी में विकसित किए जा रहे विश्वस्तरीय साइट म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर की प्रगति तथा डिजाइन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को देर सायं आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि राखीगढ़ी केवल एक पुरातात्विक स्थल ही नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा का वैश्विक केंद्र बनकर उभरे। बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल, हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र परमार भी मौजूद थे।
राखीगढ़ी को लेकर आगामी योजानाओं के बारे में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि विकसित किए जा रहे इंटरप्रिटेशन सेंटर और साइट म्यूजियम में पारंपरिक संग्रहालय की अवधारणा से आगे बढ़ते हुए अत्याधुनिक डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, ऑडियो-विजुअल का उपयोग किया जाएगा। पर्यटक केवल पुराने अवशेषों को देखेंगे ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से उस काल की जीवनशैली, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था का अनुभव भी कर सकेंगे।
लगभग 1 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में यह विकसित किया जा रहा है। इसके ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर पांच-पांच विषय आधारित गैलरियां बनाई जाएंगी, जिनमें सरस्वती-सिंधु सभ्यता के विभिन्न आयामों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इन गैलरियों में राखीगढ़ी के सातों टीलों का विस्तृत परिचय, विभिन्न चरणों में हुए पुरातात्विक उत्खनन, प्राप्त महत्वपूर्ण अवशेष, नगर नियोजन, आवास व्यवस्था, गलियां, जल निकासी प्रणाली, जल प्रबंधन, अन्न भंडारण, व्यापारिक गतिविधियां, आजीविका, सामाजिक जीवन तथा उस समय की तकनीकी और सांस्कृतिक उपलब्धियों को आकर्षक एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।
ओरिएंटेशन गैलरी में सप्त नदियों की सभ्यता तथा सरस्वती-सिंधु सभ्यता के विकास की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लघु फिल्मों, डिजिटल प्रोजेक्शन, 3-डी प्रस्तुतीकरण और अन्य आधुनिक माध्यमों के जरिए पर्यटकों को पूरी सभ्यता की कहानी सहज और रोचक ढंग से समझाई जाएगी।
इंटरप्रिटेशन सेंटर में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से अनुभवात्मक गतिविधियों की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां घूमने आने वाले बच्चों और अन्य पर्यटकों के लिए प्राचीन काल की सील बनाने की प्रक्रिया, उस समय उपयोग की जाने वाली ईंटों, पुरावशेषों की प्रतिकृतियों तथा अन्य ऐतिहासिक सामग्रियों को नजदीक से देख और समझ सकेंगे। बच्चों के लिए उस दौर के पारंपरिक खेलों एवं अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी, जिससे इतिहास को सीखना उनके लिए रोचक अनुभव बने।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राखीगढ़ी के तीन टीलों पर पुरातात्विक उत्खनन कार्य जारी है। संग्रहालय में यह भी दर्शाया जाएगा कि विभिन्न चरणों में कब-कब उत्खनन हुआ, कौन-कौन से महत्वपूर्ण अवशेष प्राप्त हुए तथा इन खोजों ने विश्व इतिहास और भारतीय सभ्यता की समझ को किस प्रकार नई दिशा प्रदान की। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 के निकट स्थित होने के कारण राखीगढ़ी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक केंद्रों में शामिल होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा आगंतुकों की सुविधा के लिए शेड तथा अन्य आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित करने की योजना है, ताकि पर्यटकों को पुरातात्विक स्थल का सुरक्षित, सुविधाजनक एवं वास्तविक अनुभव प्राप्त हो सके।
अखंड भारत का प्रतिरूप भी आएगा नजर:
नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य राखीगढ़ी को ऐसा वैश्विक विरासत केंद्र बनाना है, जहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक भारत की प्राचीन सभ्यता की वैज्ञानिक सोच, सांस्कृतिक समृद्धि और मानवीय विकास यात्रा को गर्व के साथ अनुभव कर सके। उन्होंने कहा कि राखी गढ़ी में प्राचीन काल के अखंड भारत के अवलोकन को भी दिखाया जाए और राखी गढ़ी की विरासत कहां तक फैली थी उसको प्रदर्शित भी किया जाए। ताकि पर्यटकों को उस प्राचीन अखंड भारत के बारे में भी पता चल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय का उद्देश्य केवल इतिहास को प्रदर्शित करना नहीं, बल्कि उसे जीवंत बनाकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यहां आने वाले परिवारों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और देश-विदेश के पर्यटकों को एक ऐसा अनुभव मिले, जिससे वे हजारों वर्ष पुरानी भारतीय सभ्यता को आधुनिक दृष्टिकोण से समझ सकें। -

आवारा कुत्तों का कहरः प्रवासी मजदूर को खेत में नोच-नोचकर मार डाला
जगराओंः लुधियाना के जगराओं के गांव पब्बियां में आवारा कुत्तों के हमले से एक मजूदर की मौत होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें आए दिन कुत्तों के हमलों से बुजुर्ग, बच्चे और जवान शिकार हो रहे है। हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे आए दिन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार ताजा मामले में एक प्रवासी मजूदर खेतों में रात को धान की रोपाई करने के बाद अपने साथियों के साथ खेत में बने मोटर की छत पर सोने चल गया। इस दौरान देर रात को उसके करीबी का फोन आया और वह छत से नीचे उतर कर बात करता-करता बाहर चल गया, जहां एक आवारा कुत्तों का झुंड मौजूद था। कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रमेश मंडल पुत्र जागेश्वर निवासी मख्खनाहा जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। वह हर साल की तरह इस बार भी गांव पब्बियां में धान की रोपाई के लिए अपने साथियों के साथ आया था।
पुलिस के अनुसार रमेश ने खुद को बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए चिल्लाया। हालांकि, दिनभर काम करने के कारण उसके साथी गहरी नींद में थे और उसकी आवाज नहीं सुन पाए। कुत्तों ने उसकी गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला था।
गुरुवार सुबह जब साथी मजदूर उठे तो उन्होंने खेत में रमेश का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। चौकी चौकीमान के प्रभारी सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरा गुस्सा है।
-

मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में राम जन्म भूमि पहुंची SIT, बैंक कर्मचारियों से की पूछताछ, देखें वीडियो
अयोध्याः राम जन्म भूमि परिसर को लेकर मामला गरमाया हुई है। वहीं इस मामले को लेकर पूछताछ का दौर जारी है। इसी के चलते आज एसआईटी ने बैंक कर्मचारियों को तलब किया। SIT की टीम राम जन्मभूमि परिसर पहुंची, जहां एसआईटी द्वारा बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ की गई। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए वीरवार को एसआईटी अयोध्या पहुंची थी। ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। टीम ने चढ़ावे के ऑडिट से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए और पदाधिकारियों से इससे जुड़े सवाल पूछे। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले, जिससे आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा और बढ़ेगा। वहीं, पुलिस की आपराधिक जांच भी जारी है। इससे इन सभी पर अब पुलिस और एसआईटी का दोहरा शिकंजा कसेगा।
बता दें कि 6 जून को चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के बाद 13 जून को गठित एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है। अब दूसरे चरण में एसआईटी वित्तीय गड़बड़ियों का पूरा खेल उजागर करने के लिए ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का ऑडिट कर रही है। एसआईटी ने ट्रस्ट से अब तक हुए ऑडिट का पूरा लेखा-जोखा मांगा है, लेकिन कुछ ब्योरा अब भी नहीं मिला है। पूरा ब्योरा मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कहां कितनी और कैसी गड़बड़ी की गई।
उधर, विवेचक व सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी टीम के साथ वीरवार को राम मंदिर पहुंचे और दान पात्रों को देखा। उन्होंने दान पात्र से राशि निकालने से लेकर गणना प्रक्रिया समझी। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए। वहीं, बृहस्पतिवार शाम पुलिस की एक टीम आरोपी अविनाश शुक्ला के प्रतापगढ़ स्थित गांव पहुंची और उसके परिजनों से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए।
-

Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, 3 बच्चों को मौत के घाट उतार मां ने की आत्महत्या, देखें वीडियो
मानसाः वार्ड नंबर 3 से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने अपने 3 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते थाना सिटी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला संदीप कौर के पति की 4 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी।
थाना सिटी-2 के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला ने अपनी 8 वर्षीय बेटी, 4 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को पहले जहर दिया और फिर उनका गला दबा दिया। इसके बाद खुद कमरे में लगे पंखे से लटक गई। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक संदीप कौर के रिश्तेदार रोशन सिंह ने बताया, ‘संदीप कौर रिश्ते में उनकी भाभी लगती थी और उसने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली।
उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उनका बेटा घर के बाहर बैठकर रो रहा था।’ उन्होंने बताया कि मृतक संदीप कौर की बॉडी को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचित किया गया। महिला के रिश्तेदार ने बताया, ‘बड़ी बेटी का नाम मोटो (13 साल), छोटी बेटी का नाम कालू जो 8 साल की थी और डेढ़ साल के बच्चे का नाम विश्वास है। तीनों अंदर बेड पर मृत पाए गए। संदीप कौर की यह दूसरी शादी थी। घटना के समय मेरी सास घर पर नहीं थी, वह किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी।’ वहीं इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है।
-

सोनमर्ग सुरंग के पास अनियंत्रित होकर CRPF की गाड़ी पलटी, छह जवान घायल
जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें सीआरपीएफ का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे में 6 जवानों के घायल होने की खबर है।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग (गगनगीर) सुरंग के पास हादसा पेश आया है। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायल जवानों को दुर्घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें पास के गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-

बारिश का कहरः काजा-किन्नौर-शिमला को जोड़ने वाला National Highway हुआ बंद, मलबे में दबी गाड़ियां, देखें वीडियो
किन्नौर: हिमाचल प्रदेश मानसून की एंट्री के साथ कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कें बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं किन्नौर जिले में भारी बारिश के बाद चोलिंग में मीरू नाले में फ्लैश फ्लड आ गया। इस दौरान काजा-किन्नौर -शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद हो गया है। दरअसल, मलबा और पत्थर सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसके अलावा, किन्नौर के ही रिब्बा में भी फ्लैश फ्लड आया और लोगों ने जागकर ही रात काटी। सुबह 3 बजे के करीब यहां रिब्बा में बाढ़ आई गई। फिलहाल, जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
बाढ़ की चपेट में वाहन भी आए हैं। चोलिंग से आगे करछम की ओर असुरक्षित स्कूल भवन के पास मलबा आने से लोग सहमे हुए हैं। बाढ़ की चपेट में दो छोटे वाहन भी आए हैं। काजा-किन्नौर-शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन के अनुसार सड़क मार्ग बहाल होने में करीब 5 घंटे का समय लग सकता है। किन्नौर प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गई है। वहीं, जिला किन्नौर के रिब्बा गांव में भी बाढ़ आ गई है।
डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, “चोलिंग के पास मार्ग को साफ करने और फंसे वाहनों को निकालने के लिए भारी मशीनरी लगी हुई है। प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद है और बंद पड़े राष्ट्रीय उच्च मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।” किन्नौर प्रशासन ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों में न जाएं. इसके अलावा अनावश्यक यात्रा और ट्रैकिंग से बचने की भी अपील की गई है। पहाड़ी एवं भूस्खलन संभावित इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। किसी भी तरह की आपदा होने पर आपदा प्रबंधन दल या जिला प्रशासन किन्नौर को सूचित करें।
