Blog

  • Jalandhar News: बच्ची के कत्ल में गिरफ्तार नाना-नानी को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्ची के कत्ल में गिरफ्तार नाना-नानी को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भोगपुर के नजदीकी गांव डल्ला में 6 महीने की दोहती की हत्या के मामले में पुलिस ने नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नानी दिलजीत कौर नाना तरसेम सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पठानकोट के रहने वाले सलिन्द्र कुमार पुत्र रतन चंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 6 माह की बच्ची घर से गायब है। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर भोगपुर थाने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची का नाना-नानी ने कत्ल करके टोल प्लाजा के पास स्टार ढाबे की पिछली जगह पर बच्ची को फेंक दिया था। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है।

    इस मामले में दोनों नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 शादियां कर चुकी मनिंदर कौर मासूम बच्ची को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। नाना-नानी तरसेम और दिलजीत ने दोहती को महज इसलिए मार डाला, क्योंकि वह मां की ममता के लिए रो रही थी और चुप नहीं हो रही थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सलिन्द्र कुमार की शादी मनिंदर कौर पुत्री तरसेम सिंह वासी डल्ला से अढ़ाई साल पहले हुई थी।

    शादी के बाद उसके घर एक लड़की अलीजा पैदा हुई थी जिसकी उम्र 6 महीने है। 15 दिन पहले सुलिन्द्र कुमार अपनी पत्नी और बेटी अलीजा को खुद अपने ससुराल छोड़ कर गया था। कुछ दिन बाद जब वह दोबारा ससुराल आया तो उसकी पत्नी और उसकी बेटी अपने ससुराल में थी। 7 अगस्त को सुबह सलिन्द्र अपनी ड्यूटी पर चला गया तो 8 अगस्त शाम को स्वयं सलिन्दर कुमार ने अपनी पत्नी मनिंदर कौर को फोन किया और पूरे परिवार का हालचाल पूछा पर पत्नी ने बेटी अलीजा के बारे में कुछ भी नहीं बताया। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता को पता चल गया था कि मनिंदर के किसी ओर लड़के के साथ संबंध बन गए है।

    जिसके बाद वह परेशान हो गए। दरअसल, नाना-नानी बेटी की पहली बच्ची को भी पाल-पोस रहे है, लेकिन अब एक ओर बच्ची की देखभाल करने से वह परेशान हो गए। महिला कुछ दिन पहले प्रेमी को घर में लेकर भी आई थी, जिसका पता मां-बाप को पता चल गया था। अब तक की पूछताछ और जांच में सामने आया है कि 6 माह बेटी अलीजा को रक्षाबंधन के दिन मां मनिंदर कौर ने अपने मायके डल्ला में छोड़ दिया और प्रेमी संग फरार हो गई। वह उससे शादी करना चाह रही है। पुलिस ने मां मनिंदर कौर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आगे भी और खुलासे की संभावना है। वहीं बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया।

  • Punjab News: उफान पर सतलुज नदी, पानी की चपेट में आई 500 एकड़ जमीन, फसलें बर्बाद, देखें वीडियो

    Punjab News: उफान पर सतलुज नदी, पानी की चपेट में आई 500 एकड़ जमीन, फसलें बर्बाद, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पंजाब में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे 4 जिलों – होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर और रूपनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच, पहाड़ों पर हो रही बारिश ने पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं पानी की मार से जहां किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, वहीं बड़ी मात्रा में सब्जियां भी बर्बाद हुई हैं। कई किसान ऐसे हैं जिनकी आजीविका केवल सब्जियों पर ही आधारित थी।

    किसानों ने बताया कि उनके पास बहुत कम जमीन है और वे सब्जियों की खेती करके अपना गुजारा करते थे, लेकिन पिछले कई वर्षों से सतलुज नाले में पानी आने से उनकी फसलों, खासकर सब्जियों की फसलों को नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी मेहनत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह राम सिंह वाला भैणी में भी कई किसानों की सब्जियों की फसलें पानी की मार से प्रभावित हुई हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव रेते वाला भैणी की करीब 500 एकड़ जमीन सतलुज नदी के पानी की चपेट में आ गई है।

    किसानों की फ़सलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई हैं। किसानों का कहना है कि दो महीने पहले ही उन्होंने युद्ध जैसी स्थिति का सामना किया है, जिसकी वजह से अब उन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हमारे बॉर्डर बेल्ट पर पहले से ही सुविधाओं का भारी अभाव है, सड़कें नहीं हैं। स्कूली बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी बॉर्डर बेल्ट पर बेहद खराब है। अगर उनकी रोज़ी-रोटी चलती है तो वो खेती से ही चलती है, लेकिन अब उनकी स्थायी फ़सलें भी बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने हज़ारों रुपये खर्च कर दिए हैं और उन्हें मुआवज़ा नहीं मिलेगा क्योंकि ज़मीनें उनके नाम नहीं हैं और कोई स्थायी आवंटन भी नहीं है।

  • Economy में आए संकट की Expert ने दी चेतावनी, Middle Class वालों को होगी परेशानी

    Economy में आए संकट की Expert ने दी चेतावनी, Middle Class वालों को होगी परेशानी

    नई दिल्ली: क्या मिडिल क्लास लोग कर्म खर्च कर रहे हैं? क्या उनके पास पैसा खत्म होता जा रहा है? ये हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट्स ने ऐसी चेतावनी दी है जिसे सुनकर शायद आप भी सोच में पड़ जाएं। मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के सौरभ मुखर्जी ने एक लंबे चौड़े ब्लॉग में यह बताया है कि भारतीय कॉर्पोरेट में मुनाफा लड़खड़ा रहा है। इस संकट में अहम रोल मध्यम वर्ग निभा रहा है। उन्होंने कहा है कि दीवाली के बाद से भारतीय कंपनियों की इनकम ग्रोथ में भारी गिरावट दर्ज हुई है और इसका बड़ा कारण है खपत में आने वाली कमी। इसका एक अर्थ यह भी है कि मध्यम वर्ग के भारतीयों के पास में पैसे खत्म हो रहे हैं।

    इस वजह से रुक रहा मिडिल क्लास का इंजन

    सौरभ मुखर्जी के अनुसार, इस संकट के पीछे तीन बड़े कारण जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि सफेदपोश रोजगार के अवसरों में गिरावट, वास्तविक मजदूरी में कमी और एआई का बढ़ता दायरा, मध्यम वर्ग के इंजन को कमजोर करने में यह सब अहम रोल निभा रहे हैं। इससे लॉन्गटर्म से भारत के डेवलपेट को भी तेजी मिली है। उन्होंने अपने ब्लॉग में यह कहा है कि कंपनियों की खपत कम हो रही है ऐसा इसलिए है क्योंकि मिडिल क्लास लोगों के पास पैसे खत्म हो रहे हैं। मुखर्जी ने भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में जी डीपी के हिस्से के तौर पर घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर आ चुकी है। यह आखिरी बार 1977 में देखने को मिली थी। उन्होंने कहा है कि मंदी हर जगह दिख रही है। खपत जीडीपी का 60% हिस्सा है। यह 2021-23 के बाद से कम हो गई है। बात SUV की करें या फिर घर या ट्रैवल की इसमें कभी तेज उछाल दिख रहा था तो अब इनकी डिमांड कम होती जा रही है। कॉर्पोरेट इनकम भी इसी ट्रैक पर चल रही है और निफ्टी पर लिस्टेड कंपनियों ने FY25 में सबसे तेज गिरावट दर्ज की है।

    बढ़ रही है मुसीबत

    अगला कारण विस्तार के साथ बताते हुए सौरभ मुखर्जी ने कहा है कि नौकरियां एक और कारण से भी दिक्कत कर रही हैं। आंकड़ें के अनुसार, साल 2020 से पहले एक दशक तक सफेदपोश नौकरियां हर छह साल में बढ़ जाती थी परंतु FY20 से यह ग्रोथ रेट कम होकर सालाना सिर्फ तीन फीसदी रह गई है। इसका अर्थ है कि अब नौकरियों को दोगुना होने में 24 साल लग जाएंगे। मिडिल क्लास की रीढ़ माने जाने रोजगार, आईटी, सॉफ्टवेयर और रिटेल भी स्थिर दिख रहे हैं। उन्होंने ऑटोमेशन को इस गिरावट में तेजी का बड़ा कारण कहा है। एआई के विस्तार के साइड इफेक्ट्स को बताने के लिए उन्होंने टाटा ग्रूप की कंपनी टीसीएस का भी उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि टीसीएस सीईओ के. कृतिवासन ने जुलाई 2025 में एआई ग्रोथ के साथ कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में 2% की कटौती की बात कर रही है।

    कंपनियों की कमाई हो रही कम

    कंपनियों की इनकम में आई कमी भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितना के बाकी कारण। मुखर्जी का कहना है कि निफ्टी-50 कंपनियों पर किए गए विश्लेषण से यह पता चलता है कि बीते 8 सालों में कर्मचारियों का औसत वेतन महंगाई के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा है। 2016 से पहले के सालों में जब वेतन कम से कम बढ़ती लागत के बराबर होता था उस दौर की तुलना में आज के सफेदपोश कर्मचारी वास्तविक तौर पर गरीब दिख रहे हैं। मुखर्जी का यह कहना है कि भारत के 4 करोड़ सफेदपोश पेशेवर जो अपने खर्च से करीबन 20 करोड़ नौकरियों का सृजन करते हैं। उनके लिए यह खतरे की घंटी है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि जब तक वेतन और रोजगार सृजन में सुधार नहीं होगा। भारत में मध्यम वर्ग की लंबे समय तक तंगी बनी रहेगी इससे उनकी आर्थिक गति पर भी असर पड़ेगा।  
  • Punjab News: प्रेमी लड़के ने लगाए लड़की के भाइयों पर मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रेमी लड़के ने लगाए लड़की के भाइयों पर मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव गग्गोमाहल में एक प्रेमी को लड़की के भाइयों की ओर से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरजीत सिंह निवासी गग्गोमाहल ने बताया कि लड़की के भाइयों ने उसके साथ मारपीट की। लड़की पहले अपनी मर्ज के साथ उसके साथ घूमने गई थी। अब वह इस बात से मुकर रही है। उल्टा उस पर अपहरण और पिस्तौल तानने का आरोप लगा रही है। लेकिन मेरे पास इसके सभी सबूत हैं कि लड़की अपनी मर्जी के साथ घूमने आई थी।

    सुरजीत ने कहा कि मेरे कुछ समय पहले से प्रेम संबंध चल रहे थे। जिसके चलते हमने फोन पर बात करके घूमने का प्रोग्राम बनाया था। हम फतेहगढ़ चूड़ियां जाकर पिज्जा पैक करवाया था कि तभी लड़की के भाइयों ने मेरे पीछे अपना मोटरसाइकिल लगा लिया, जब हमने गाड़ी भगाई तो गाड़ी का टायर फट गया। जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और जख्मी कर दिया। जिसके बाद उल्टा उस पर झूठी शिकायत देकर उसे थाने में पकड़वा दिया है। सुरजीत ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की।

    इस संबंध में थाने के मुखी अजनाला ने कहा कि लड़का गांव गग्गोमाहल का रहने वाला है और ढोल का काम करता है। सुरजीत सिंह लड़की के बातचीत थी। जिसके बाद उसने लड़की को मिलने के लिए बुला लिया। गाड़ी में उसके साथियों ने लड़की के साथ गलत हरकतें कीं, लड़की के विरोध करने पर परिवार की मदद से सुरजीत को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • बारिश ने मचाई तबाही, कई घर डूबे, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    बारिश ने मचाई तबाही, कई घर डूबे, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    नादेड़ः महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह नदियां उफान पर हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं और कई जगह लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं। यही नहीं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं नांदेड़ – मुखेड़ तालुका में रात को हुई भारी बारिश के कारण भिंगोली, भेंडेगांव, हसनाल, रावनगांव, भसवाड़ी, सांगवी भदेव समेत कई गांवों में बाढ़ आ गई है। इसी के साथ कई घर पानी में डूब गए हैं। वहीं कई वाहन पानी में फंस गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है। दूसरी ओर प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरतने के लिए कहा है। सोलापुर की सीना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मोहोल तालुका समेत माढा और दक्षिण सोलापुर तालुकों से बहने वाली नदी इस समय उफान पर हैं, नदी का प्रवाह बेहद तेज है।

    ऐसे में नदी किनारे बसे गांवों और फसलों के लिए खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। धाराशिव (उस्मानाबाद) में पिछले चार दिनों से जारी बारिश ने किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 108 गांवों में 38 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। यही नहीं 53 मवेशी भी बाढ़ के पानी में बह गए। राजस्व और कृषि विभाग ने शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। बताया गया है कि सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन फसल को हुआ है।

    इसके अलावा नांदेड के मुखेड तालुका में भी बादलों ने कहर बरपाया। यहां कई गांवों में अचानक बाढ़ जैसे हालात बने गए। हसणारा गांव पूरी तरह पानी से घिर गया है और कई नागरिक फंसे हुए हैं। NDRF की टीम बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है। इसके अलावा, मुकरामाबाद गांव में बाढ़ के पानी में 40 से 50 भैंसें डूबकर मर गईं। वहीं, लेंडी धरण के बुडीत क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है, जो लोगों के घरों तक जा पहुंचा।

    वाशिम में सोमवार तड़के से ही तेज बारिश हो रही है। पैनगंगा, कांच और काटेपुर्णा नदियों में उफान आ गया है। कई मार्गों पर ट्रैफिक ठप हो गया है। सोड-मेहकर मार्ग, धोडप-सरपखेड मार्ग, करडा-गोभणी मार्ग और चिंचांबा-पेडगांव-कवठा मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं उतावली नदी में बाढ़ आने से छत्रपती संभाजीनगर-नागपुर पुराने महामार्ग पर भी ट्रैफिक थम गया। पुल से पानी बहने की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। समृद्धि महामार्ग का पानी भी उतावली नदी में छोड़े जाने से हालात और खराब हो गए।

    बीड और माजलगाव तालुका में भी बारिश ने तबाही मचाई है। सरस्वती और सिंदफना नदियों में बाढ़ आने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। खेतों में पानी भर गया है और कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरस्वती नदी उफान पर होने से कई मार्ग बंद पड़े हैं। वहीं मौसम विभाग ने कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार तीन दिनों से हो रही जोरदार बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। भारी बारिश के चलते इस मानसून सीजन में पहली बार राधानगरी बांध के सभी स्वचालित गेट खोल दिए गए हैं।

  • कुरुक्षेत्र में कार एक्सीडेंट के बाद Punjabi Singer Harbhajan Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र में कार एक्सीडेंट के बाद Punjabi Singer Harbhajan Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः 3 अगस्त को दिल्ली से चंडीगढ़ आते समय हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हरभजन मान और उनके बेटे अवकाश मान की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। इस घटना में गायक और उसके बेटे को चोटे आई थी और दोनों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अब दोनों की हालत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों द्वारा दोनों को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद पहली बार उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से बात की। इस दौरान हरभजन और उनके बेटे ने मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ईश्वर ने उन्हें जीवन में कुछ करने का एक और मौका दिया है। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। हरभजन मान और बेटे अवकाश मान ने बताया कि वे 3 अगस्त को एक शो करने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे थे। सुबह चार बजे कुरुक्षेत्र में उनका एक्सीडेंट हो गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट बहुत खतरनाक था। कई जगह चोटें आईं। उस समय कुछ सज्जन उन्हें फोर्टिस अस्पताल लेकर आए। अब हम ठीक हैं। घटना की खबर के बाद हमें कई लोगों के संदेश मिले हैं। ऐसे में आकाश और मैं व्यक्तिगत रूप से उनका धन्यवाद करते हैं। हम अस्पताल के सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी यथासंभव मदद की। हरभजन मान ने कहा जिंदगी में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं। यह किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन यह जरूरत है कि परमात्मा मेहर रखे। चोट-जख्म तो आदमी कुछ समय बाद भूल जाता है। आज हम आपके सामने बैठे हैं, परिवार के बीच बैठे हैं। जिंदगी में कुछ करने के लिए परमात्मा ने एक और मौका दिया है।  
  • Rock Garden में पेड़ गिरने से लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Rock Garden में पेड़ गिरने से लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मशहूर पर्यटक स्थल रॉक गार्डन में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, रॉक गार्डन में वर्षों पुराना पेड़ अचानक गिर गया। घटना के दौरान रॉक गार्डन में पेड़ गिरने के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान गार्डन में लोग शोर मचाने लग गए। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद अन्य लोग मदद के लिए मौके पहुंचे। गनीमत रही कि पेड़ किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का काम किया। वहीं, दूसरी ओर चंडीगढ़ में बारिश के कारण सुखना लेक का जलस्तर डेंजर लेवल से एक फीट ज्यादा हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत फ्लड गेट खोल दिए। यह पानी घग्गर नदी में छोड़ा जा रहा है। सुखना की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के साथ सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सेक्टर-40 निवासी विवेक ने बताया कि मैं रविवार को अपने दोस्तों के साथ रॉक गार्डन घूमने पहुंचा हुआ था। जैसे ही अचानक पेड़ गिरा तो वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि उस वक्त लोग पेड़ से दूर थे, इस वजह से सभी सुरक्षित बच गए। विवेक ने कहा कि प्रशासन को शहर के पुराने पेड़ों की नियमित जांच करनी चाहिए, वर्ना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जांच से एक ओर जहां उनकी वर्तमान स्थिति दुरुस्त रहेगी, वहीं दूसरी ओर हादसा होने भी टल जाएगा।
  • हर्ष पहाड़ी पर घूमने आए Tourist की Car 250 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, देखें वीडियो

    हर्ष पहाड़ी पर घूमने आए Tourist की Car 250 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, देखें वीडियो

    सीकरः शहर के पास स्थित हर्ष पहाड़ी पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घूमने आए पर्यटकों की कार बेकाबू होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए लोग दिल्ली से आए यहां घूमने के लिए आए थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तब जाकर वह घायलों और मृतकों को वहां से निकाल पाई। मृतकों के शव सीकर के कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

    जीणमाता थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंच गई है। क्रेन की मदद से कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। एसके अस्पताल में घायल प्रीति (27) ने अस्पताल स्टाफ को बताया कि हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब उनकी कार खाई में जा गिरी। वह जयपुर में नौकरी करती है।

  • Punjab News: तस्करों को नशा बेचने से रोकना पड़ा महंगा, घरों पर बरसाए पेट्रोल बम, तोड़ी गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों को नशा बेचने से रोकना पड़ा महंगा, घरों पर बरसाए पेट्रोल बम, तोड़ी गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के अंबेडकर नगर में नशा तस्करों का आतंक देखने को मिला। दरअसल, देर रात नशा तस्करों ने लोगों के घरों पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, 15 से 20 युवकों ने लोगों के घरों के बाहर खड़ी कारें तोड़ी और बोतलें बरसाई। इस घटना में हमलावारों ने एक युवक की बाजू पर दातर से हमला किया। दहशतगर्दी की वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि चिट्टा बेचने से युवकों को इलाका निवासियों ने रोका था। जिसके विरोध में इन बदमाशों ने हमला किया है। थाना माडल टाउन की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी अजय खन्ना ने कहा-कुछ युवक बीयर की बोतलों में पेट्रोल भरकर उसे बम बना कर इलाके में फेंक रहे थे। बदमाशों ने इलाके में कई कारें भी तोड़ी है। ये युवक इलाके में नशा बेचते है। इन्हें इलाके के एक युवक ने नशा बेचने से रोका था। जिस कारण इन बदमाशों ने मोहल्ले में उत्पात मचाया है। अजय ने कहा कि अक्सर नशा तस्कर इलाके में घूमते है। एक पांडे नाम का युवक है जिस पर पहले भी 4 से 5 पर्चे दर्ज है, उसका घर तोड़ने के भी आदेश है। पुलिस जब इन नशा तस्करों पर कार्रवाई करने आती है तो पहले ही बदमाश भाग जाते है। आज भी हमलावरों के पास तलवारें, पेट्रोल बम और पिस्टल थे। पुलिस को एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। इलाका निवासी पूजा ने कहा-मेरा भाई चौक में खड़ा था। कुछ युवक इलाके में चिट्टा बेच रहे थे। मेरे भाई ने उन्हें रोका तो उन युवकों ने उसे दातर मार दिया। इलाके में खुलकर चिट्टा बिक रहा है। लोगों के बच्चों की जाने जा रही है। लोग अब पुलिस के पास नशा तस्करों की शिकायत करने से भी डरते है। पिछले लंबे समय से इलाके में चिट्टा बिकता है। घटना के करीब 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इलाका पार्षद मोंटी सचदेवा ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना हुई है। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों के साथ पुलिस खड़ी है। इन बदमाशों को लोकेट कर पुलिस जल्द दबोचेगी। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के भी ये मामला ध्यान में है। थाना माडल टाउन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि चिट्टे वाली अभी तक कोई बात नहीं है। आउट साइड से लोग शराब पीकर आते है। इनका आपस में कंधे से कंधा टकराया है। जिस कारण ये मामला इतना बढ़ गया है। मैंने मौके पर देखा है काफी ईंटें सड़क पर बरसाई गई है। आरोपियों के खिलाफ पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस युवकों को नामजद करेगी।
  • पानी के तेज बहाव में बह गई बाइक, देखें वीडियो

    पानी के तेज बहाव में बह गई बाइक, देखें वीडियो

    देहरादूनः मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है। वहीं दूसरी ओर देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर सभावाला गांव के पास बरसाती नाले के रपटे पर एक बाइक के तेज बहाव में बहने लगी।

    इस दौरान लोगों ने बाइक को बचाने की काफी प्रयास किए, लेकिन वह बाइक को पानी के तेज बहाव में बहने से रोक नहीं पाए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सका है कि बाइक के तेज बहाव में बहने से बाइक को कुछ लोग रोकने की कोशिश कर रहे है।

    लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह को लोग ज्यादा देर तक पकड़ नहीं पाए और बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई। भारी बारिश के चलते पछवादून में नदी-नाले उफान पर आ गए। कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। ऐसे में शिमला बाईपास मार्ग की सड़क पर बने बरसाती नालों के रपटों को पार करने में वाहन सवारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।