Blog

  • आज का राशिफल, 24 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 24 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी के सेहत में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को ना दोहराएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपको प्रसन्नता होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमे उछाल देखने को मिलेगा और आपके अंदर छुपी हुई कला लोगों के सामने आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़े लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपने धन से सबसे संबंधित कोई भी योजना भाई-बहनों के भरोसे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपनी शान शैतान की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा और आप यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य के कामों को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है और नेतृत्व क्षमता से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको आज जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा और आप किसी बड़े जोखिम में हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने करीबियों की बातों पर विश्वास करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी व सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्क से अच्छा लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात पर मनमुटाव हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप  किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आप किसी को कुछ गलत बोल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य हासिल होगी। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।  संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है और आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी आज वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको यदि कोई प्रस्ताव आए, तो आपको उसके बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ नई योजनाओ का लाभ मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई काम किया हुआ है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको आवश्यक कार्यो में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कुछ कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।  आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ स्मरणीय पल साझा करेंगे और आप संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अच्छी सोच दिखानी होगी। आपको किसी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।

  • जालंधर: टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    जालंधर: टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    जालंधर/वरुण: देहात से दुखद खबर सामने आई है। जहां कबड्डी खिलाड़ी अमर घस की अचानक चोट लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लोहिया इलाके के साथ-साथ पूरे राज्य और खेल कबड्डी जगत में शोक की लहर दौड़ गई जब गांव जक्कोपुर कलां में शहीद ऊधम सिंह स्पोर्टस व वेलफेयर क्लब में करवाए जा रहे कबड्डी टूर्नामेंट दौरान कबड्डी खिलाड़ी अमर निवासी घस्सपुर (गुरदासपुर) की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि चोट लगने के उपरान्त उसकी अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस दौरान ‘कबड्डी कप’ करवा रहे गांव जक्कोपुर कलां के प्रबंधकों, विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, रतन सिंह काकड़ कलां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आम आदमी पार्टी ने उक्त दुर्घटना के बाद गहरा दुख व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट रद्द करने की घोषणा की है।

  • नूरमहल में हुए कत्ल कांड के पांच आरोपित गिरफ्तार

    नूरमहल में हुए कत्ल कांड के पांच आरोपित गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्ष कुमार: नूरमहल में हुए कत्ल कांड के मामले में पर आरोपितों पांच व्यक्ति देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगदीप कुमार उर्फ जिम्मी, जोरा, सुरेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, कुलदीप कौर निवासी नूरमहल और एक नाबालिक के रूप में हुई है। सरबजीत सिंह बाहिया एसपीडी ने बताया कि तारा फरवरी 2023 को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लड़ाई हो गई थी लड़ाई के दौरान चमकोर लाल जख्मी हो गया था जिसकी इलाज दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी नूरमहल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी जिसे आज सीआईए स्टाफ की टीम और नूरमहल पुलिस ने सांझा ऑपरेशन कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है पुलिस गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और फरार चल रहे आरोपीतो के बारे में पता लगाने की कोशिश करेंगी।

  • पंजाबः बुजूर्ग महिला से बैग छीन युवक हुआ फरार, पुलिस ने किया काबू

    पंजाबः बुजूर्ग महिला से बैग छीन युवक हुआ फरार, पुलिस ने किया काबू

    शहर के लमीनी स्टेडियम के पास की घटना

    पठानकोट। शहर के लमीनी स्टेडियम के पास एक युवक ने बुजूर्ग महिला को धक्का देकर उससे बैग छीन लिया। जिसमें महिला के पैसे, दवाईयां और अन्य कागज थे। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई तो थाना 1 पुलिस ने चंद घंटों में महिला के बताए हुलिए के अनुसार आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से महिला की नकदी और सामान बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला बजुआ निवासी तरूण के तौर पर हुई है। 

    थाना प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के डमटाल निवासी संतोष कुमारी ने बयान दर्ज करवाया था कि वह अपनी बेटी दीपिका को साथ लेकर सिविल अस्पताल में दवा लेने आई थी। वह सिविल से दवा लेकर वापिस अपनी बेटी के साथ पैदल अपने घर को जा रही थी। वह जब लमीनी स्टेडियम के पास पहुंची तो एक युवक आया और उसने झपट मारकर कपड़े का थैला छीन लिया। जिसमें 3040 की नकदी, दवाएं और पर्चियां थी। आरोपी युवक उसे छीनकर भाग गया। उसकी बेटी ने उस युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान और बताए गए हुलिए अनुसार युवक को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः 3 गैंगस्टरों के एनकाउंटर के बाद प्रशासन को गैगस्टर की धमकी, शेयर की पोस्ट 

    पंजाबः 3 गैंगस्टरों के एनकाउंटर के बाद प्रशासन को गैगस्टर की धमकी, शेयर की पोस्ट 

    बस्सी पठानाः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठेभड़ में बीते दिन तेजा सहित 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया था। इस एनकाउंटर के बाद अब गैंगस्टर के द्वारा सरकार को पोस्ट शेयर करके धमकी दी जा रही है। पोस्ट में लिखा है कि आज हमारा छोटे भाई तेजा महंदीपुरिया को फेक एनकाउंटर में मार गिराया है। आगे लिखा है कि ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि तेजा दमदमी टकसाल के 14वें मुखी संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के बचनों पर चलने वाला था।

    मजबूरी के कारण उसने अपने केश कटवा दिए थे। लेकिन दिल में कौम के गद्दारा सिख, शहीदा और गुरु की बेअदबी करने वालों को ढूढंकर उन्हें सबक सिखाने में लगा हुआ था। पोस्ट में आगे लिखा है कि उसने ना ही कभी फायरिंग की है औ ना ही पुलिस वालों को मारने का काम किया है। अगर वह मारता तो जालिम पुलिस वालों को मारता। आगे लिखा है कि तेजा ने कभी ड्रग नहीं बेची है और ना ही कभी नशा किया है। तेजा ना ही कभी किसी की सुपारी ली है और ना ही किसी से फिरौती की मांग की है। वह सिर्फ सिखी सोच होने के कारण शहीदी का कारण बना है। पोस्ट में आगे लिखा है हमें अपने जूझारू भाई तेजा और अन्य शहीद हुए भाईयों पर मान है। जिन्होंने कौमी सोच पर चलकर शहीदी प्राप्त की है।

    अगर एजीटीएफ को लगता है कि उन्होंने इन्हें मारकर कोई सफलता हासिल की है तो वह गलत है। उन्होंने यह हमारे मन में फिक्स कर दिया है कि वापिस आने का कोई रास्ता नहीं है। मरने से पहले जितने भी पुलिस वाले मर सकते है मारो, ताकि पुलिस को यह पता लग जाए कि सिख सोच वालों को किस तरह मारा जाता है। आज के बाद पुलिस वाले मरने शुरू होंगे, हालांकि इस काम में टाइम जरूर लगेगा, चाहे वह किसी भी शहर के क्यों ना हो। पोस्ट में धमकी देते हुए कहा कि सिर्फ जिनके कंधों पर पीपी लगा हुआ होगा, वही हमारे टारगेट पर होंगे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब सीएम मान अपनी पुलिस वालों को सिक्योरिटी दे दें।

  • आरोप: दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

    आरोप: दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आती एक पंचायत में बुधवार के दिन शादी के अवसर पर दहेज की मांग करने पर दूल्हे सहित 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार को शादी के दिन लड़के वालों की ओर से उन्हें गाड़ी, धनराशि व आभूषण दहेज स्वरूप दिए जाने की मांग की गई। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त समान दहेज स्वरूप नहीं देने की स्थिति में वह शादी नहीं कर सकते।
    बंगाणा पुलिस ने इस मामले में दूल्हे अतुल शर्मा व परिवार के पांच अन्य लोगों  के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। ज्ञात रहे कि हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र से अतुल शर्मा की शादी बंगाणा की एक पंचायत की लड़की से 1 वर्ष पहले तय हुई थी। बुधवार के दिन दोनों पक्षों की सहमति से विवाह का आयोजन किया जा रहा था। जव लड़की पक्ष  बारात आने का इंतजार कर रहा था कि कुछ घंटे पहले लड़के के परिजनों की ओर से फोन द्वारा लड़की पक्ष को सूचित किया गया कि यह शादी तभी संभव हो सकती है जब दहेज के रूप में गाड़ी, धनराशि व आभूषणों की मांग को लड़की के परिजन पूरा कर सकें।
    इस बात का पता जब लड़की को चला तो लड़की ने शादी के लिए मना कर दिया। वीरवार के दिन दोनों पक्षों के बीच शादी के लिए सहमति बनाने के प्रयास किए जाते रहे लेकिन नाकाम साबित हुए। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में बाद दोपहर थाना बंगाणा में गलोड़ निवासी अतुल शर्मा व परिवार के पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं जब इस संबंध में वर पक्ष से उनका पक्ष जानने के लिए बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
  • पंजाब : मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

    पंजाब : मंदिर में तलवारों सहित व्यक्ति हुआ दाखिल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल

    पठानकोट/अनमोल: पठानकोट के मोहल्ला अमरूदों वालियां झुग्गियों में बने शिव मंदिर में पूजा कर रही महिलाओं को एक सिरफिरे व्यक्ति ने वहाँ से भगा दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह मंदिर में बैठ कर पूजा कर रही थी कि इतने में एक व्यक्ति अपने हाथों में तलवारें लिये हुए वहां पर पहुंच गया और उसने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पूजा बंद करवा दी। इसके बाद उसने मंदिर में लगे हुए पेड़ पौधों को भी काट डाला। व्यक्ति ने मंदिर में आकर बेअदवी की है, उसके के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जानी चाहिए। 

    बीती रात मंदिर में हुई वेअदवी की घटना के बाद पूजा कर रही महिलाओं में दहशत का माहौल है। महिलाओं ने कहा की उनकी जान को भी खतरा है। उस व्यक्ति के दोनों हाथों में तलवारें देख कर वहां पर मौजूद महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उक्त व्यक्ति पर कड़ी कानूनी करवाई की मांग  की है ।

  • पंजाबः आज हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः आज हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर आज अमृतपाल सिंह भारी इकट्ठ के साथ थाना का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान अमृतपाल सिंह के समर्थकों की पुलिस से साथ झड़प भी हुई। जिसमें एसएसपी सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ सिख भी इस झड़प में घायल हुए है। इस हिंसा के बाद एसएपी ने तूफान की रिहाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का गठन किया गया है।

    तूफान को लेकर अमृतपाल सिंह द्वारा पेश किए गए सबूते के आधार पर उसे रिहा किया जा रहा है। लेकिन तूफान की रिहाई कल होगी। वहीं अमृतपाल सिंह ने आज हुई हिंसा को लेकर पुलिस को चेतावनी दे दी है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि आज जो कुछ भी हुआ है, अगर इस घटना को लेकर पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की या उनको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की तो उसके बाद प्रशासन उस घटना का जिम्मेदार होगी। इस घटना के संबंध में और लवप्रीत को लेकर पुलिस से लिखित रूप में पत्र लिया जाएगा। अमृतपाल ने बताया 21 सिख इस घटना में घायल हुए है। हालांकि कुछ सिखों को नजरबंद किया गया है। 

  • जालंधरः इस इलाके में आया सांबर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में आया सांबर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पिछले काफी समय से सांबर के रिहायशी इलाकों में आने के मामले सामने आ रहे है। सांबर के रिहायशी इलाकों में पाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आज शहर के नजदीक पड़ते गांव दो घड़ी में सांबर के आने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में कुत्तों से बचकर सांबर भागता हुआ आ गया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

    बताया जा रहा है कि सांबर यहां एक फैक्ट्री के सामने एक प्लाट में घुस गया। जिसके बाद लोगों ने सांबर को कुत्तों से बचाया। स्थानीय लोगों ने सांबर के इलाके में आने की सूचना जंगलात विभाग को दी। वहीं जंगलात विभाग के प्रदीप शर्मा मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सांबर को काबू कर साथ ले जा रहे है और उसे चौहाल के जंगलों में छोड़ने के लिए भेजा जाएंगा। हालांकि इस दौरान किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

  • पंजाबः छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में ना बिठाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    पंजाबः छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में ना बिठाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी/मार्च-2023 में होने वाली पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की फीस में गड़बड़ी पाए जाने के कारण की परीक्षाओं में ना बिठाए जाने का नोटिस लिया है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर प्रभावित विद्यार्थियों के कीमती समय को बर्बाद होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है।

    बैंस ने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों ने उनके ध्यान में लाया कि उन्होंने अपने-अपने विद्यालयों में काफी पहले बकाया फीस जमा कर दी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बोर्ड के खातों में फीस जमा नहीं की थी या कम जमा करायी थी जिसमें उनकी कोई गलती नहीं है। शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि यह बहुत गंभीर चूक है और छात्रों को सजा देना सही नहीं है। बैंस ने बोर्ड अध्यक्ष से कहा कि किसी भी छात्र को पेपर देने से न रोका जाए और चूक के लिए जिम्मेदार स्कूलों या शिक्षकों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाए और उन्हें सूचित किया जाए।