Blog

  • पंजाबः हमलावारों ने किया युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः हमलावारों ने किया युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कैंट गज्जन कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 10 बजे की है। वहीं इस घटना को लेकर महिला का आरोप है कि गली में रहने वाले लोग उसके लड़के से रंजिश रखते हैं। महिला का कहना हैकि वह कई बार उसके और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में दर्खास्त दे चुके है। 

    महिला ने कहा कि बीते दिन उनका लड़का मशीन पर काम करने गया था, जब वह घर लौट रहा था तो हमलावारों ने मेरे लड़के को गली में घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि बेटे के सिर पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। महिला ने बताया कि हमला पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने हमारे ऊपर झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया है। 

    इस मामले को लेकर महिला ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि झूठे पर्चे की जांच की जानी चाहिए और उसके बेटे पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस हमले को लेकर थाना कुलगड़ी पुलिस को आज शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब :  शंभू बॉर्डर से आ रही किसानों की बस पलटी, देखें वीडियो

    पंजाब : शंभू बॉर्डर से आ रही किसानों की बस पलटी, देखें वीडियो

    अमृतसर : बुधवार को शंभू बॉर्डर पर किसानों ने एक बड़ी रैली की गई। जहां देश के अलग-अलग कोने से किसान संगठनों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अमृतसर के गांव तलवंडी दसौंधा सिंह से भी किसान इस रैली में शामिल होने के लिए बसों में सवार होकर शंभू पहुंचे और रैली खत्म होने के बाद, देर रात लौटते समय किसानों की एक बस अमृतसर-दिल्ली मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

     सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-दिल्ली मुख्य मार्ग पर गांव फत्तुवाल के नजदीक शंभू बॉर्डर से लौट रही किसानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 32 किसान घायल हो गए। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह भांडेर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात किसानों की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

    इस दौरान करीब 32 किसान घायल हो गए, जिन्हें अमृतसर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। किसान नेता सरवन सिंह ने घायलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ किसानों को गंभीर चोटें आई है, इसके इलावा जिन किसानों को इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है, उन्हें पंजाब सरकार की ओर से मुआवजा राशि और सरकारी खर्चे पर इलाज कराने की मांग की है।

  • पंजाबः Mapple Hotel में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस की रेड, 9 गिरफ्तार

    पंजाबः Mapple Hotel में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस की रेड, 9 गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में लोकसभा चुनाव 1 जून को होने हैं और इसलिए चुनाव में सिर्फ 7 दिन बचे हैं। चुनाव के दौरान लुधियाना में सट्टेबाजी का कारोबार भी फलने-फूलने लगा है। लुधियाना के घंटाघर चौक बाजार पुलिस ने एक सूचना के आधार पर घंटाघर के बीच में स्थित एक मशहूर होटल में छापा मारा और होटल के एक कमरे से सट्टा और जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से पुलिस ने लाखों की नकदी भी बरामद की है पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    थाना चौड़ा बाजार की पुलिस ने घंटाघर चौक के मध्य स्थित होटल मेपल नंबर 306 में कुछ लोग खुलेआम सट्टा और जुआ खेल रहे थे। पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी मच गयी और कुछ लोग पुलिस के पहुंचते ही भागने में सफल हो गये। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लाखों की नकदी बरामद की है।

    चौड़ा बाजार पुलिस स्टेशन, कोतवाली पुलिस स्टेशन (डिवीजन नंबर 1) की एसएचओ मनिंदर कौर ने कहा कि गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने होटल मेपल पर छापा मारा और अमित, रोहित, करमदीप सिंह, आकाश, सागर, गौरव बत्रा को सट्टेबाजी करते देखा। इस दौरान पुलिस ने दीपक, शामलाल, अतुल के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ मनिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 4 हजार रुपये नकद (भारतीय मुद्रा) बरामद की गई है। 

  • TMC और BJP वर्करों में हुई झड़प, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौ+त, 7 घायल

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है। इस झड़प में बीजेपी के 7 कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। घटना 22 मई की देर रात नंदीग्राम के सोनचूरा की बताई जा रही है। जहां बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। तणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने तेजधार हथियार से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। झड़प में मृतक महिला बीजेपी कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी बताया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब पश्चिम बंगाल के किसी इलाके में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है।

    इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वर्कर्स के बीच हिंसा सामने आई है। हाल ही में 20 मई को बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह और टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई थी। पुलिसवालों की मौजूदगी के बीच ये कहासुनी हुई थी। उसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया था। इसका फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तस्वीरों में दिख रहा था कि कई वोटर अर्जुन सिंह से बहस कर रहे हैं। दरअसल, बीजेपी कैंडिडेट ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के पार्थ भौमिक ने पैसे बांटे हैं। 

  • ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौ’त

    ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौ’त

    जींद : जिले के नरवाना में बंद फाटक पर रेलवे लाइन को पार कर रहे बाइक सवार दो युवकों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोहचब गांव निवासी अमन और संगरुर जिले के नांगल निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को 8 बजे के बाद लोहचब गांव निवासी अमन और संगरुर जिले के नांगल निवासी मनप्रीत बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। धरौदी रेलवे फाटक बंद था और ट्रेन आने का समय हो चुका था। तभी दोनों ने फाटक के नीचे से बाइक निकालने का प्रयास किया। इसी बीच ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आते ही दोनों गिर गए और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    आसपास के लोगों ने दोनों को उठाया तो अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनप्रीत की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हाे गई। रेलवे के जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि फाटक बंद होने के बावजूद दोनों युवकों ने बाइक क्रॉस करने का प्रयास किया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजनों की तरफ से 174 की कार्रवाई की गई। जबकि रेलवे की तरफ से 279-304 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। क्योंकि दोनों युवकों के द्वारा रेलवे के नियमों का उल्लंघन करते हुए फाटक को क्रॉस करने की कोशिश की गई थी।

  • पंजाबः ई-रिक्शा चालक को हमलावारों ने पीटा, छुड़वाने आए भाई पर किया गया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः ई-रिक्शा चालक को हमलावारों ने पीटा, छुड़वाने आए भाई पर किया गया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना मोहकमपुरा क्षेत्र के जोड़ा फाटक पर देर रात एक ई-रिक्शा चालक को कुछ हमलावारों ने जमकर पीटा। इस दौरान ई-रिक्शा चालक की पिटाई होते देख 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके भाई को पता चला और वह भी अपने भाई को बचाने आया, लेकिन हमलवारों ने उसे बुरी तरह पीटा। इस घटना में उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पीड़ित परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम जोरा फाटक गांव कलरां के रहने वाले हैं और हमारा बेटा कारोबार ना होने के चलते ई-रिक्शा चलाता है।

    पीड़ित ने बताया कि कुछ युवक उनके पास आए और बोले कि हमें अपने ऑटो में बैठाकर उस जगह तक ​​ले चलो, लेकिन हमारे लड़के ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हमलावारों ने उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उक्त युवक नशे का कारोबार करते हैं और उन्हें कोई नहीं रोकता, उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी उन्हें काबू नहीं करती। इसी के चलते बीते दिन उक्त युवकों ने उनके लड़के को बेरहमी से पीटा गया।

    इस दौरान छोटा लड़का उसे बचाने गया तो हमलावारों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दौरान पास में ही पीसीआर के मुलाजिम खड़े थे, उन्होंने हमलावारों को ना रोकने की कोशिश की और ना ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की हैं। वहीं घायल बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें पता चला कि जोड़ा फाटक के पास एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई की गई है। उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे। इस घटना में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पीएम मोदी की रैली को लेकर 5 हजार जवान तैनात, आज किसान पूछेंगे सवाल, देखें वीडियो

    पंजाबः पीएम मोदी की रैली को लेकर 5 हजार जवान तैनात, आज किसान पूछेंगे सवाल, देखें वीडियो

    पटियालाः प्रधानमंत्री आज पटियाला में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पटियाला में चुनावी रैली से पहले वह पहले हरियाणा जाएंगे, उसके बाद शाम 4.30 बजे पटियाला पहुंचेंगे। उनका पटियाला में सिर्फ 45 मिनट का प्रोग्राम है। लेकिन किसानों ने कहा है कि वे इस रैली के दौरान प्रदर्शन करते हुए रैली स्थल पोलो ग्राउंड तक मार्च करेंगे। इससे शहर में टकराव का माहौल बन गया है। शंभू बॉर्डर पर किसान पहले से ही बैठे हुए हैं। सरकार ने कोई रिस्क नहीं लेते हुए 5 हजार से अधिक जवानों को पोलो ग्राउंड और आसपास के इलाकों में तैनात कर दिया है।

    वहीं किसान नेता सरवन सिंह पढेंर ने वीडियो जारी कर कहा कि आज 11 बजें चंडीगढ़-पटियाला रोड़ की ओर किसान आगे बढ़ेंगे, वहीं सरहंद रोड़ की ओर से पटियाला किसान जाएंगे। वहीं संगरूर और खनौरी बॉर्डर से किसान पीएम मोदी से सवाल करने के लिए आगे बढ़ेंगे। वहीं पढ़ेंर ने कहाकि बीते दिन लाखों लोगों के इकट्ठ को लेकर लोगों का धन्यावाद किया। वहीं अमृतसर की ओर जाती हुई बस में सड़क हादसे में घायल लोगों का ईलाज केंद्र और पंंजाब सरकार से करवाने की अपील की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 3 लाख रुपए और साधारण घायलों को एक लाख रुपए की मदद की अपील की है। वहीं पढ़ेंर ने कहा कि जालंधर और गुरदसापुर में पीएम मोदी की रैली में भी वह सवाल पूछने के लिए पहुंचेगे।

    उन्होंने कहा कि 80 करोड़ किसानों को लेकर वह आज पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी से पूछेंगे कि क्यों उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर जाने नहीं दिया गया। वहीं सड़कों पर दीवारें बनाकर रोके जानें और गोलियां चलाने व आंसू गैस छोड़ने को लेकर सवालों के जवाब पूछे जाएंगे। वहीं लक्खीमपुरी सहित किसानों की एमएसपी को लेकर पीएम मोदी से कई सवाल पूछे जाएंगे। वहीं पंजाब भाजपा के नेता देर रात तक किसान नेताओं से पटियाला में अपना प्रदर्शन स्थगित करने का अनुरोध करते रहे। लेकिन किसान नेताओं ने ऐलान कर दिया कि 23 मई को पटियाला में विरोध प्रदर्शन होगा। रैली स्थल की ओर किसान कूच करेंगे।

    पोलो ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार परणीत कौर के समर्थन में मोदी की रैली का विरोध करने के लिए किसान काले झंडे लेकर विभिन्न सड़कों से मार्च करने वाले हैं। खुफिया एजेंसियां इस बात पर चिंतित हैं कि कुछ कथित खालिस्तानी तत्व भी विरोध प्रदर्शन के दौरान शामिल हो सकते हैं। पटियाला को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यानी पीएम मोदी के अलावा कोई और विमान पटियाला के फ्लाई जोन से नहीं गुजर सकेगा। बताया जा रहा हैकि जालंधर में भी नो फ्लाईजोन घोषित किया गया है।

  • फगवाड़ाः रशियन युवती से पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः रशियन युवती से पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    3 लाख से अधिक भारतीय और विदेशी सहित अन्य दस्तावेज थे मौजूद

    फगवाड़ाः कपूरथला की एक समाज सेवी संस्था के साथ रशिया से भारत घूमने आए वफद की रशियन युवती के साथ फगवाड़ा के रेलवे स्टेशन पर उसका पर्स छीनने की घटना सामने आई है। जिसके बारे में बताते हुए समाज सेवी संस्था के प्रबंधक ने बताया कि वह अक्सर ही विदेशी लोगों को अध्यात्म के ज्ञान के लिए उन्हें भारत यात्रा पर लेकर आते है और उन्हे भारत और पंजाब के अलग अलग अध्यात्मिक, धार्मिक और इतिहासिक स्थानों पर लेकर जाते है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों जब वह ऋषिकेश से जालंधर वापिस आ रहे थे तो जब वह फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो एक अज्ञात ने उसके साथ आ रही एक रशियन युवती से उसका पर्स छीन लिया गया।

    पर्स में उसकी करीब 3 लाख से ज्यादा की भारतीय और विदेशी करंसी थी। इसके इलावा उसका पासपोर्ट, बैंक के कार्ड और घर की चाबियां थी। उन्होंने बताया की वह इस घटना से काफी खौफजदा हो गए। उन्होंने कहा कि पंजाब में बने इस माहौल से वह काफी तनाव में है और उस वक्त वह इतने परेशान और डर गए थे कि उन्होंने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने बताया कि अब कपूरथला पहुंच कर पुलिस अधिकारियो से उन्होंने मुलाकात की। जिसके बाद पुलिस ने फगवाड़ा में शिकायत करने के लिए कहा है। वहीं इस मामले को लेकर फगवाड़ा के डीएसपी जसप्रीत सिंह के ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

  • अचार के  डिब्बे में निकला सांप, परिवार में दहशत, देखें वीडियो

    अचार के डिब्बे में निकला सांप, परिवार में दहशत, देखें वीडियो

    फाजिल्का : जिले के मंडी चाननवाला गांव के एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचार के डिब्बे में एक मरा हुआ सांप नजर आया। परिजनों ने बताया कि उन लोगों ने अचार का डिब्बा गांव में ही अचार बेचने वाले एक विक्रेता से खरीदा था। अचानक परिवार में से एक सदस्य को अचार के डिब्बे से मरा हुआ एक छोटा सांप दिखाई दिया। अचार के डिब्बे में सांप देखकर परिवार के लोग चौंक गए।

    गांव चाननवाला निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उन्होंने गांव में आए एक अचार विक्रेता से डिब्बा बंद अचार लिया था। इस डिब्बे से उन्होंने बहुत सारा अचार निकाल कर खा लिया था। जब डिब्बे में करीब 200 ग्राम अचार बचा था, तो परिवार के एक सदस्य ने अचार निकालने के लिए उसमें चम्मच डाला तो उसमें सांप नजर आ गया।

    यह देखकर परिवार सदमे में आ गया। परिजनों का कहना है कि पहले यह नज़र आ गया। अगर गलती से भी इसे खा लिया जाता तो यह नुकसानदेह साबित हो सकता था। परिजनों ने अचार विक्रेता को इस मामले की सूचना दी तो अचार विक्रेता मौके पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने डिब्बा बंद अचार दिया था। जिस पर 2 सीलें लगी हुई थी।

    उन्होंने बताया कि वह इस अचार को मोगा की एक बजाज कंपनी से खरीदकर बेचते हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि वे पूरी साफ़-सफ़ाई रखते हैं। उनका कहना है कि हो सकता है ये डब्बा खुला रह गया हो। जिसके बाद ये सांप यहीं कहीं डिब्बे में घुस गया होगा। इसमें कंपनी कह रही है कि उनसे ओर कोई गलती नहीं हुई है। उनके द्वारा पूर्ण स्वच्छता रखी जाती है।

  • अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    नई दिल्लीः भारत के दुश्मन नंबर वन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास माने जाने वाले छोटा शकील की मौत की खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटा शकील पाकिस्तान के कराची में मृत पाया गया है। बताया जा रहा है कि दाऊद के खासमखास शकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि, उसकी मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुंबई में जन्मे शकील शेख उर्फ ​​छोटा शकील मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम का प्रमुख सहयोगी है।

    शकील को दाऊद के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार के रूप में जाना जाता है। वह पिछले तीन-चार दशकों से गिरोह की गतिविधियों को संभालने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। ​छोटा शकील पर दाऊद के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क चलाने का आरोप है। वह दाऊद के इतना करीब था कि वह डी-कंपनी की गैरकानूनी गतिविधियां संभालता था। डी-कंपनी भारत में विभिन्न आतंकवादी व आपराधिक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रही है।

    छोटा शकील 1993 के मुंबई बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर पर 25 लाख रूपए और उसके करीबी विश्वासपात्र छोटा शकील पर 20 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल आतंकी भी घोषित किया हुआ है। जबकि भारत के अलावा अमेरिका ने भी उसे वैश्विक आतंकी माना है। छोटा शकील दशकों से आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। इनमें हथियारों की तस्करी, ड्रग तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग जैसे अपराध भी शामिल हैं। उसके खिलाफ यूएपीए और मकोका जैसे बेहद गंभीर मामले भी दर्ज हैं।