TMC और BJP वर्करों में हुई झड़प, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौ+त, 7 घायल

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है। इस झड़प में बीजेपी के 7 कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। घटना 22 मई की देर रात नंदीग्राम के सोनचूरा की बताई जा रही है। जहां बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। तणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने तेजधार हथियार से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। झड़प में मृतक महिला बीजेपी कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी बताया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब पश्चिम बंगाल के किसी इलाके में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है।

इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वर्कर्स के बीच हिंसा सामने आई है। हाल ही में 20 मई को बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह और टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई थी। पुलिसवालों की मौजूदगी के बीच ये कहासुनी हुई थी। उसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया था। इसका फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तस्वीरों में दिख रहा था कि कई वोटर अर्जुन सिंह से बहस कर रहे हैं। दरअसल, बीजेपी कैंडिडेट ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के पार्थ भौमिक ने पैसे बांटे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *