Blog

  • Punjab: नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात, लोगों ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab: नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात, लोगों ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नशे में धुत एक युवक की ग्रामीणों की ओर से छित्तर परेड करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार नशे में धुत युवक ने पहले रेहड़ी से छोले कुलचे खाए, जब प्रवासी ने पैसे मांगे तो युवक ने रेहड़ी पलट डाली। जिससे उसका भारी नुक्सान हुआ। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक बहस करने लगा जिसके बाद ग्रामीणों ने छित्तर परेड कर डाली। वहीं पीड़ित प्रवासी मजदूर ने बताया कि वह रोजाना गांव अवांखे में छोले कुलचे बेचने का काम करता है। आज एक युवक नशे की हालत में उसे बार-बार परेशान कर रहा था। जिसके बाद उसने युवक को छोले कुचले दे दिए, जब पैसे मांगे तो उसने पैसे नहीं दिए औऱ जबरदस्ती करने लगा। जब विरोध किया तो उसने उसका ठेला पलट दिया जिसमें उसका 2500 रुपए का नुक्सान हुआ है।
  • Punjab: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर के मोती नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पार्क से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय जोगिंदर निवासी शेखपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई जतिंदर कुमार ने कहा कि उसका भाई फैक्टरी में कटर चलाने का काम करता था। उन्होंने कहा कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि उसके भाई का मोती नगर इलाके के पार्क में शव पड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि भाई शादीशुदा था और उसका 4 वर्षीय बेटा है। मृतक का नशे को लेकर कुछ माह पहले ईलाज हुआ था। वहीं आज सुबह भाई फैक्टरी में काम के लिए निकला था। लेकिन कुछ देर बार उन्हें पार्क में भाई के शव की सूचना मिली थी। जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 112 पर उन्हें पार्क में व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि शेखपुर निवासी जोगिंदर कुमार का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे से युवक की मौत के बारे में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
  • Punjab: श्री दरबार साहिब के बाहर घंटा घर में लगी प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    Punjab: श्री दरबार साहिब के बाहर घंटा घर में लगी प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब पर हुए हमले की याद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से घंटा घर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जून 1984 में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर सैन्य हमले से पहले पंजाबी राज्य के मोर्चे को दबाने के लिए इस पवित्र स्थान पर भी हमला किया गया था। यह हमला 3 और 4 जुलाई 1955 की मध्यरात्रि को किया गया था। इस बीच सरकार ने श्री दरबार साहिब पर बड़ी संख्या में पुलिस भेज दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से सिखों के साथ भेदभाव कर रही है और बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कोई भी फैसला नहीं कर रही।

  • Social Media पर छिड़ी Gang war, ढिल्लू को मौत के घाट उतारने की दी धमकी

    Social Media पर छिड़ी Gang war, ढिल्लू को मौत के घाट उतारने की दी धमकी

    चंडीगढ़: पुलिस द्वारा भले ही क्राइम पर नकेल कसने की बात कही जा रही है। लेकिन गैंगस्टरों द्वारा सरेआम धमकियों के मामले लगातार जारी है। ऐसे ही एक मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें गैंगस्टर मनी राणा और सुमित जसवाल उर्फ काकू को कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वे हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू को मौत के घाट उतारेंगे। हालांकि कुछ ही घंटो में इस ऑडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया।

    बता दें कि मौजूदा समय में गैंगस्टर मनी राणा और सुमित जसवाल हिमाचल की जेल में बंद हैं। दोनों को गैंगस्टर लॉरैंस बिशनोई गैंग का सपोर्ट है। दोनों ही काफी शातिर अपराधी हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2023 में हरप्रीत सिंह उर्फढिल्लू, निवासी गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे पंजाब की जेल में बंद मनी राणा ने व्हाट्सएप्प पर फोन कर धमकी दी थी कि उसे अपनी जमानत राशि के लिए 11 लाख रु पए की जरूरत है। और इस राशि में से उसे डेढ़ लाख रु पए देने होंगे। नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

    इसके बाद उसे फिर फोन आया लेकिन उसने नहीं उठाया। जब उसे खतरे का अहसास हुआ तो उसने पंडोगा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया। वह 3 अन्य लोगों के साथ पुलिस चौकी के लिए निकला तो घालूवाल बाजार पार करते ही पीछे से 3 गोलियां चली। हमला करने वाले 2 लोग बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरा ढंका था। वहीं एक गोली गाड़ी के शीशे को पार कर गाड़ी में बैठे युवक मनी के हाथ की उंगली में लगी। इसके बाद उन्होंने वहीं से पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को इलाज के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया।

  • Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    अभी भी हवा में लटका दीवार का कुछ हिस्सा

    लुधियानाः पंजाब में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं इलाकों में पानी भरने के साथ हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला नौकरां मोहल्लां में शहीद सुखदेव थापर के घर के पास हुआ है। जहां देर रात बारिश होने के चलते बंद घर की दीवार गिर गई। हालांकि दीवार का कुछ हिस्सा अभी भी हवा में लटक रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त मकान मालिक नरेश थापर हैबोवाल में दूसरे घर में शिफ्ट हो गए है और यह घर पिछले 2 साल से बंद है। लोगों का कहना है कि जहां घर की दीवार गिरी है, वहीं पर अधिकतर बच्चे शाम को खेलते है। गनीमत यह रही हैकि यह हादसा रात के समय में हुआ है, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बाजार गिरने का एक अन्य मामला भी सामने आया है। दरअसल, यह मामला चौड़ा बाजार की मल्हौत्रा मार्किट से सामने आया है। जहां देर रात 2ः34 बजे बारिश के चलते इमारत गिर गई। ऐसे में अब देखना यह होगा निगम प्रशासन इस भवनों को चिन्हित करते हुए मालिकों को नोटिस जारी करने के बाद गिराने की कार्रवाई करेगा या नहीं।  
  • Punjab: कार ने खोखे को उड़ाया, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

    Punjab: कार ने खोखे को उड़ाया, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खोखे को उड़ाते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। एक राहगीर के मुताबिक कार के एयर बैग खुलने से कार सवारों की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गुरदासपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डाला गांव से आगे तीव्र मोड़ के कारण असंतुलित होकर पहले एक खोखे से टकराई, जिससे खोखा सड़क पर पलट गया और फिर एक पेड़ से जा टकराई। कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिसमें कार सवार लोगों को जान तो बच गई लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के देरी से आने से पास के एक घर के परिजन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि जल्द घायलों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल उन्होंने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
  • भारी बारिश से सड़कों के साथ पानी में डूबा Railway Track, देखें वीडियो

    भारी बारिश से सड़कों के साथ पानी में डूबा Railway Track, देखें वीडियो

    कुमाऊंः नैनीताल के कुमाऊं क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं जगह-जगह जल भराव और पहाड़ों पर मलबा आने से सड़क मार्ग भी बाधित हुए हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के चलते काशीपुर-लाल कुआं रेलवे ट्रैक पानी से पूरी तरह से डूब चुका है। लालकुआं रेलवे स्टेशन और काशीपुर रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में पानी आने से काशीपुर और बरेली मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर भारी मात्रा में हो रही बरसात के चलते गौला नदी और नंधौर नदी में भी भारी मात्रा में पानी आया हुआ है।

    बस्तियों में घुसा पानी

    बताया जा रहा है कि टांडा रेंज के जंगलों में भारी मात्रा में हुई बरसात के चलते जंगल का पानी काशीपुर रेलवे ट्रैक से होते हुए लाल कुआं रेलवे स्टेशन परिसर तक पहुंचा है। यही नहीं, रेलवे ट्रैक का पानी नगीना कॉलोनी की बस्तियों तक पहुंच गया है, जिसके चलते पानी लोगों के घरों में घुस गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर पानी आने से लाल कुआं से चलने वाली कई ट्रेनों पर इसका असर देखा गया है।

    पानी कम होने के बाद होगा ट्रेनों का संचालन

    रेलवे ट्रैक पर आए पानी को निकासी के लिए रेलवे के कर्मचारी लगे हुए हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कुछ देर में पानी कम हो सकता है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। वहीं, बारिश के चलते हल्द्वानी में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नाली का पानी सड़कों पर चल रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। जिला प्रशासन ने बुधवार को नैनीताल जिले के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

    6 स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद

    उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण मलबा आने से छह स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें सबसे अधिक 47 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 24 सड़कों को खोल दिया गया है। हालांकि, अभी भी 72 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात है।
  • आज से रिचार्ज करवाना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

    आज से रिचार्ज करवाना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

    बिजनेसः आज यानी 4 जुलाई से वोडाफोन-आइडिया (VI) का रिचार्ज 20% से ज्यादा महंगा हो गया है। कंपनी ने 28 जून को टैरिफ दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी, जो आज से प्रभावी हो रहा है। आज से कंपनी का 179 रुपए वाला सबसे किफायती प्लान 199 रुपए का हो गया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेली डेटा और 100SMS रोजाना का प्लान बेनिफिट मिल रहा था।

    देश की अन्य दो टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल और जियो ने भी टैरिफ की दरों में 25% तक बढ़ोतरी कर दी है। दोनों के रिचार्ज कल यानी 3 जून से महंगे हो गए हैं। दोनों कंपनियों ने 27 और 28 जून को इसमें बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब जियो का 239 रुपए वाला प्लान 299 रुपए का हो गया है।
    इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं। वहीं, एयरटेल का 179 रुपए वाला सबसे किफायती रिचार्ज प्लान अब 199 रुपए का हो गया है। इसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलता है।

  • Punjab: Amritpal Singh के शपथ समारोह से पहले पिता ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab: Amritpal Singh के शपथ समारोह से पहले पिता ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक शपथ नहीं ले पाए हैं। वह मौजूदा समय में असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत जेल में बंद है। उनके माता-पिता ने बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है।

    हालांकि,अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें किसी भी अधिकारी से अमृतपाल सिंह के शपथ समागम के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली यां बयान सामने नहीं आया है।

    वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अमृतपाल 5 जुलाई को ही सांसद पद की शपथ लेंगे। इसके लिए अमृतपाल को शुक्रवार (5 जुलाई) से 4 दिन या उससे कम की पैरोल मिली है। लेकिन इन 4 दिनों में वह न तो रईया स्थित अपने घर आ सकेंगे, न ही अपने लोकसभा क्षेत्र में और न ही पंजाब में। उन्हें यह पैरोल कुछ शर्तों के साथ दी गई है। दरअसल, कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रही अमृतपाल सिंह की जमानत कुछ शर्तों के आधार पर दी गई है। जिसकी जानकारी असम के डिब्रूगढ़ जेल के अधीक्षक को भेज दी गई है और उनके जरिए यह जानकारी अमृतपाल को दे दी गई है। इन शर्तों के मुताबिक वह सिर्फ दिल्ली के लिए ही हैं। वह दिल्ली के अलावा कहीं और नहीं जा सकते। उनका रात का ठहराव भी दिल्ली में ही होगा।

  • Rural Development और Agriculture Minister ने दिया इस्तीफा

    Rural Development और Agriculture Minister ने दिया इस्तीफा

    राजस्थानः कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज एक धार्मिक कार्यक्रम में एक प्राइवेट चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी। मीणा ने कहा वे दो दिन से दिल्ली में थे। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। मीणा ने कहा कि उनकी संगठन या मुख्यमंत्री से कोई नाराजगी नहीं है। मैंने इस्तीफा देने का कहा था, इसलिए मुकर नहीं सकता। दरअसल, किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि उन्हें जिन सीटों की जिम्मेदारी मिली है अगर वो हारते हैं तो इस्तीफा दे देंगे।

    नतीजों के बाद मीणा पर इस्तीफा देने का दबाव था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा था कि मीणा पीछे नहीं हटेंगे, इस्तीफा जरूर देंगे। सूत्रों के मुताबिक किरोड़ीलाल मीणा ने कुछ दिन पहले सीएम से मुलाकात की थी। उसी दौरान इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा के बजट सत्र के चलते रणनीति के तहत इसे गोपनीय रख गया। अब हाईकमान के स्तर पर ही इस पर फैसला होगा। दरअसल, पिछले दिनों कृषि विभाग के इंजीनियरों के तबादलों को लेकर भी किरोड़ी और पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के बीच तनातनी सामने आई थी।

    पंचायतीराज आयुक्त ने आदेश जारी कर किरोड़ी के विभाग से जारी तबादलों को गलत बताते हुए जॉइनिंग पर रोक लगा दी थी। इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो फिर से आदेश निकाले गए। इस मुद्दे ने किरोड़ी की नाराजगी को और बढ़ा दिया। लोकसभा चुनावों के रिजल्ट से पहले रुझानों में बीजपी को 11 सीटें हारते देख ही मीणा ने दोपहर में ही सोशल मीडिया पोस्ट करके इस्तीफे के संकेत दे दिए थे। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई- रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए, लिखकर संकेत दिए कि वे अपनी घोषणा से पीछे नहीं हटेंगे।

    किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा मंजूर हुआ तो पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। जानकारी कहते हैं कि मीणा का सियासी ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो वे हमेशा आक्रामकता से मुद्दे उठाते रहे हैं। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हार के मुद्दे पर वे सरकार से बाहर आते हैं तो सरकार के साथ बीजेपी के लिए भी असहज हालात पैदा होंगे। आगे पांच विधानसभा सीटों के उपचुनावों और निकाय-पंचायत चुनावों में भी नरेटिव खराब हो सकता है। अब तक सरकार में रहकर कई मुद्दों पर शांत रहने वाले किरोड़ी को मुखर होने का मौका मिल जाएगा। किरोड़ी सरकार में नहीं रहे तो मुद्दे उठाने के लिए आजाद हो जाएंगे।

    राजस्थान में जल्द ही 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें झुंझुनूं, खींवसर, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी की सीटें हैं। भाजपा ने कुछ दिन पहले ही डॉ किरोड़ीलाल मीणा को दौसा सीट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। अब उनके इस्तीफे की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी को यहां चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दौसा विधानसभा सीट से मुरारीलाल मीणा विधायक थे, लेकिन उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।