Blog

  • Punjab: Doctor से 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में 3 गिरफ्तार, Police ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab: Doctor से 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में 3 गिरफ्तार, Police ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में डाक्टर से दो करोड़ रुपयों की फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस साजिश को रचने वाले दो युवक विदेश में बैठकर डॉक्टर से दो करोड़ रुपए की फिरौती की मांग कर रहे थे। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बठिंडा दीपक पारिक ने बताया कि बठिंडा के मौर मंडी कस्बा निवासी एक डॉक्टर को लगातार विदेशी नंबर से फोन आ रहे थे और दो करोड़ की फिरौती मांगी जा रही थी। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पकड़े गए युवकों की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ अमन निवासी मेहरो जिला शहीद भगत सिंह नगर, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी गांव कोट रांझा जिला शहीद भगत सिंह नगर और जसकरण सिंह उर्फ लिखारी निवासी बहाबलपुर जिला होशियारपुर के रुप में हुई है। एसएसपी बठिंडा ने बताया कि इन तीनों युवकों को आई-20 कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    पूरी घटना में पुलिस ने दो साजिशकर्ताओं की पहचान की है, जिनमें से एक आईईएलटीएस कर विदेश गया था और डॉक्टर के परिवार से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफतार युवकों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। सुरक्षा कारणों से डॉक्टर की पहचान गुप्त रखी गई है।

     

  • Phagwara: 2 नकाबपोशों ने चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    Phagwara: 2 नकाबपोशों ने चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में दिन प्रतिदिन लूट-पाट की वारदाते बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा के जीटी रोड पर स्थित दुकान से सामने आया है जहां दो नकाबपोश लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक अश्विनी ने बताया कि वह और उसकी दुकान पर काम करने वाला लड़का दुकान पर बैठा हुए थे कि इतने में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लुटेरे आए जिनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने दुकान पर आते ही हथियारों के साथ हमला बोल दिया, जिससे दुकान पर काम करने वाले लड़के को गंभीर चोटें आईं है। लुटेरे दुकान से 23,000 रुपये की नगदी लूटकर फरार होगए।

    दुकान पर काम करने वाला लड़का इस घटना में गंभीर घायल हो गाया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: हुल्लड़बजी करने से रोका तो किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: हुल्लड़बजी करने से रोका तो किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः देर रात एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों को रोका तो आरोपियों ने एक व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जाते-जाते युवक के घर पर पथराव भी किया और कार से भी तोड़फोड़ की। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला लुधियााना के हैबोवाल का बताया जा रहा है। पीड़ित विक्रम ने बताया कि 29 जून की रात को कुछ लोग उसके घर के बाहर खडे़ होकर हुल्लडबाजी कर रहे थे। सभी शराब के नशे में थे। उसने घर के बाहर खडे़ होकर शोर शराबा करने से मना किया तो आरोपी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्त गौतम के साथ बाहर घूमने चला गया तो पीछे से हुल्लडबाजी करने वाले 20-25 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर घर के बाहर पहुंच गए और पिता कमल कुमार पर हमला कर दिया और पिता को लहूलुहान कर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। जाते-जाते कार पर भी पथराव किया। विक्रम ने बताया कि घटना की सारी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। एचएचओ हैबोवाल से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस ने चार दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसे पुलिस कमिश्नर से शिकायत करनी पड़ी। सीपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताली शुरू कर दी है।
  • Punjab: Gurudwara Sahib में माथा टेकने आए व्यक्ति की हुई मौत

    Punjab: Gurudwara Sahib में माथा टेकने आए व्यक्ति की हुई मौत

    बठिंडाः गुरुद्वारा किला मुबारक में माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। वहीं श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर जैसे ही मौके पर मौजूद लोग उपचार के लिए ले जाने लगे तो तबीयत बिगड़ने के कारण श्रद्धालु ने गुरुद्वारा साहिब की हद में ही दम तोड़ दिया। मृतक श्रद्धालु की पहचान जनता नगर निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

    गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने घटना की सूचना पुलिस और समाज सेवी संस्था सहारा जन सेवा को दे दी है। वहीं पुलिस और समाज सेवी संस्था ने मृतक श्रद्धालु के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर की मौत गर्मी के कारण हुई है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

  • Punjab: बरसात के चलते SBI BANK में घुसा पानी, AXIS BANK में गिरा छत का हिस्सा, देखें वीडियो

    Punjab: बरसात के चलते SBI BANK में घुसा पानी, AXIS BANK में गिरा छत का हिस्सा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब में 2 दिन से बरसात हो रही है। वहीं देर रात हुई बरसात से नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। देर रात हुई तेज बारिश के चलते एसबीआई बैंक में पानी भर गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बैंक में पानी भरने से कर्मी परेशान दिखाई दे रहे है। वहीं बैंक में पानी भरने के चलते कर्मियों ने गेट बंद कर दिया है और पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया गया है।

    वहीं अन्य मामले में एक्सीस बैंक की छत्त का हिस्सा गिर गया है। वहीं मानसा की गलियों और बस स्टैंड में भी पानी भर गया है। देर रात हुई बरसात के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं आज सुबह सड़कों पर पानी भरने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • प्रेमानंद महाराज की पहले पहर निकलने वाली पदयात्रा, अनिश्चितकाल के लिए हुई बंद

    प्रेमानंद महाराज की पहले पहर निकलने वाली पदयात्रा, अनिश्चितकाल के लिए हुई बंद

    चिट्ठी जारी कर दिया संदेश मधुरा : वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज की पहले पहर को 2.15 बजे होने वाली पदयात्रा को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है। हाथरस में हुए हादसे के बाद यह फैसला लिया गया। इंस्टाग्राम पर लेटर जारी कर इसकी सूचना को भक्तों तक पहुंचाया गया। और भक्तों को वहा न आने और भीड़ न लगाने के लिए कहा गया। प्रेमानंद महाराज के द्वारा एक चिट्ठी को इंस्टाग्राम पर publish किया गया है, जिस में हाथरस में हुई घटना पर दुख जताया गया है। चिट्ठी में लिखा गया है, “हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही हृदयविदारक और अत्यंत दुखद है, जिसमें हम सबकी गहन संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न घटे ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है। उपरोक्त घटना के सदंर्भ में सावधानी बरतते हुए पूज्य महाराज जी, जो पदयात्रा करते हुए रात्रि 2.15 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। कृपया कोई भी श्रद्धालु रात्रि में दर्शन हेतु खड़े न हों, न ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं।”
  • Jalandhar: व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत, पत्नी पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत, पत्नी पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: अजीत नगर की गली नंबर 7 में व्यक्ति ने देर रात परिवारिक झगड़े के चलते घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमन कुमार पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान परिवार वालों ने मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पत्नी से परेशान होकर व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया है। इस मामले को लेकर थाने के बाहर दोनों पक्षों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एसएसपी दफ्तर में मौजूद है, लेकिन थाने के बाहर दोनों पक्ष आपस में उलझते हुए दिखाई दे रहे है।

    हालांकि ससुराल पक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे है। वहीं मृतक पीड़ित पक्ष का कहना है कि मोहल्ले वालों को भी इस मामले का पता है कि पत्नी से परेशान होकर मृतक ने यह कदम उठाया है। रमन कुमार के परिजनों का कहना है कि उनके मृतक ने किस व्यक्ति के साथ विवाद किया है मौके पर मौजूद नेता किसी एक व्यक्ति को सामने लेकर आए। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था। वहीं मौके पर मौजूद नेता ने गोल्डी नामक व्यक्ति पर शरीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए है। वहीं महिला का कहना है कि वह घर में रहना चाहती है, लेकिन उसके पति के मरने के बाद उसे घर से निकाला जा रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर गोल्डी भी सामने आया है। गोल्डी ने कहा कि तमन्ना ने शिव सेना नेता की शह पर रमन को काफी परेशान किया है। गोल्डी का आरोप है कि शिव सेना नेेता नरिंदर थापर ने तमन्ना को प्रधान बनाया है, जिसके बाद अब शिव सेना नेता नरिंदर थापर के साथ मिलकर उसने रमन को परेशान किया। परेशान होकर रमन ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं गोल्डी ने शिव सेना नेता नरिंदर थापर पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि सभी को पता है कि नरिंदर थापर कैसे लोगों के मसलों में आकर रोटियां सेकंता है।

    गोल्डी का आरोप है कि मोहल्ला वासियों को भी पता है कि वह शिव सेना नरिंदर थापर की धमकी देकर परेशान करती थी। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर नरिंदर थापर ने कहा कि वह युवती को इंसाफ दिलाने के लिए आया था, लेकिन उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। पीड़ित मृतक की मां ने आरोप लगाए हैकि उसकी बहू कई बार शिव सेना नेता की धमकियां देती है। मृतक की मां ने कहा कि उसे एक बार घर से बाहर भी निकाल दिया था। मृतक की मां ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं गोल्डी ने आरोप लगाया है कि तमन्ना ने अपने पति पर रेप के झूठे आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद तमन्ना को थाने से भगाया था।

  • नौजवान ने विदेश में पंजाब का नाम किया रोशन, जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    नौजवान ने विदेश में पंजाब का नाम किया रोशन, जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    अमृतसरः सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला के गांव भाला के 40 वर्षीय नोजवान लाल सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में हुई विश्व कप चैंपियनशिप में गोलड मैडल जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है। वह पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं।

    ऑस्ट्रेलिया में हुई विश्व कप चैंपियनशिप में गोलड मैडल जीतकर वापिस गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। आज घर पहुंचने पर युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ी स्वागत किया। खिलाड़ी ने बताया कि 90 किलो वजन में 19 देशों के वेट लिफ्टरों ने हिस्सा लिया, जिसमें उसने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आगे कहा कि आज गांव पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने मेरा जोरदार स्वागत किया, जिससे मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है।

    गोलड मैडल जीतने वाले लाल सिंह ने आगे कहा कि मैंने अब तक 10 बार नेशनल खेला है और लगभग 10 ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में मेडल जीते हैं, उन्होंने कहा कि मैं उन युवाओं से अपील करता हूं कि सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नशे से दूर रहें।

    युवक के दोस्तों ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए बहुत सम्मान वाली बात है कि लाल सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में विश्व चैंपियन कप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने आगे कहा कि लाल सिंह, जिन्हें हम बचपन से देखते आ रहे हैं, ने गर्मी और सर्दी की परवाह किए बिना रोजाना अभ्यास जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप वह कम उम्र में पंजाब पुलिस में शामिल हो गए ओर आज एक बार फिर गांव गोल़्ड मैडल जीतकर अपने परिवार का ओर गांव का नाम रोशन किया। उन्होंने आगे कहा कि गांव के युवा लाल सिंह से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ेंगे।

  • आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे की हत्या, मचा हड़कंप

    आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे की हत्या, मचा हड़कंप

    मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम तोड़ने के विवाद में एक महिला और उसके बेटे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के झौआ गांव की है। मृतकों की पहचान झौआ गांव निवासी मुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव और पत्नी 45 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि बुधवार को झौआ गांव में आम तोड़ने को लेकर सुन्दर यादव के पुत्र सरोज यादव और विजय यादव के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सरोज यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर विजय यादव और उसकी मां सोनी पर कुदाल से हमला कर दिया। इस घटना में विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में सोनी की मौत हो गई।

    दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय यादव की बहन के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें सरोज यादव व उनके माता-पिता को आरोपित किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते सरोज यादव के पिता सुन्दर यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

  • Punjab: बारिश ने खोली नगर निगम और मंडी बोर्ड की पोल, कार्यालय के बाहर भरा पानी, राहगीर परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश ने खोली नगर निगम और मंडी बोर्ड की पोल, कार्यालय के बाहर भरा पानी, राहगीर परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में प्री-मानसून बारिश से नगर निगम और मार्केट कमेटी की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के चलते मार्केट में 2 फुट तक पानी भर गया है और सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मार्किट कमेटी दफ्तर के बाहर पानी भरा हुआ है।

    वहीं मार्किट में आने वाले लोगों का कहना है कि स्थिति यह है कि अगर यहां मार्किट कमेटी किश्ती चलाए तो लाखों का राजस्व आएगा। लोगों ने कहा कि लेकिन किसी को यह नहीं पता कि सड़कें टूटी हुई हैं और पानी खड़ा है। उन्होेंने कहा कि बरसात का मौसम है, इससे बीमारियां फैलने का खतरा है, लेकिन मार्किट कमेटी और प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। ऐसे में देखना यह है कि इस मामले में नगर निगम और मंडी बोर्ड क्या एक्शन लेती है।