Punjab: हुल्लड़बजी करने से रोका तो किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः देर रात एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों को रोका तो आरोपियों ने एक व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जाते-जाते युवक के घर पर पथराव भी किया और कार से भी तोड़फोड़ की। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला लुधियााना के हैबोवाल का बताया जा रहा है। पीड़ित विक्रम ने बताया कि 29 जून की रात को कुछ लोग उसके घर के बाहर खडे़ होकर हुल्लडबाजी कर रहे थे। सभी शराब के नशे में थे। उसने घर के बाहर खडे़ होकर शोर शराबा करने से मना किया तो आरोपी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्त गौतम के साथ बाहर घूमने चला गया तो पीछे से हुल्लडबाजी करने वाले 20-25 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर घर के बाहर पहुंच गए और पिता कमल कुमार पर हमला कर दिया और पिता को लहूलुहान कर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। जाते-जाते कार पर भी पथराव किया। विक्रम ने बताया कि घटना की सारी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। एचएचओ हैबोवाल से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस ने चार दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसे पुलिस कमिश्नर से शिकायत करनी पड़ी। सीपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताली शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *