Blog

  • पंजाब: मोबाइल चोर गिरोह के 3 सदस्य काबू, 14 फोन बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब: मोबाइल चोर गिरोह के 3 सदस्य काबू, 14 फोन बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोट: जिले की कोटकपूरा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किए गए 14 मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि, एक आरोपी की पुलिस रिमांड हासिल की गई है।

    पिछले कई महीनों से कोटकपूरा शहर के हिस्सों में मोबाइल चोरी की वारदातें बढ़ गई थीं । कुछ मोबाइल छिनैती की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थीं। जिसके बाद कोटकपूरा पुलिस मोबाइल चोरों को पकड़ने में जुटी थी। इस दौरान मोबाइल चोर जगसीर सिंह, साजन व जतिंदर उर्फ काली को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। जिनसे चोरी के 14 मोबाइल बरामद हुए। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि दो आरोपियों जगसीर सिंह व साजन को जेल भेज दिया गया है। जबकि, तीसरा आरोपी जतिंदर उर्फ काली का पुलिस रिमांड लिया है। जेल भेजे गए आरोपियों की भी पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिनके मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, वह कोटकपूरा थाने में पहुंचकर अपने मोबाइल की पहचान कर वापस ले सकते हैं।

  • बड़ी खबरः लापता PRTC बस कंडक्टर जगसीर सिंह और अन्य ड्राइवर सतगुर का शव बरामद, हड़ताल पर गए डिपो मुलाजिम

    बड़ी खबरः लापता PRTC बस कंडक्टर जगसीर सिंह और अन्य ड्राइवर सतगुर का शव बरामद, हड़ताल पर गए डिपो मुलाजिम

    चंडीगढ़ः मनाली में लापता हुए पीआरटीसी बस कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी मिल गया है। इससे पहले, संगरूर जिले के रहने वाले बस चालक सतगुर सिंह का शव बरामद किया गया था। बता दें कि पिछले हफ्ते यात्रियों को मनाली ले जा रही पीआरटीसी रहस्यमयी हालत में लापता हो गई थी। ये बस ब्यास नदी में बह गई। उनकी तलाश के लिए पटियाला से पीआरटीसी अधिकारियों की एक टीम भेजी गई। टीम को कल बस ड्राइवर का शव तो मिल गया लेकिन कंडक्टर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। अब कंडक्टर का शव भी मिल गया है। शव कुल्लू से बरामद हुआ है जबकि ड्राइवर के शव को पंजाब ले आए हैं। वही पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो में अपना कामकाज बंद कर मुलाजिम हड़ताल पर चले गए हैं। 

    मुलाजिमों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जान गंवाने वाले मुलाजिमों के संबंध में जल्दी ही कोई बड़ा एलान नहीं किया गया तो पंजाब के अन्य डिपो भी काम बंद कर दिया जाएगा। यूनियन के प्रधान रेशम जीत सिंह ने बताया कि कंडक्टर का शव शुक्रवार सुबह कुल्लू से बरामद हुआ है और शव को सिविल अस्पताल कुल्लू में रखा गया है। परिवार पहले ही वहां पर गया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना से मुलाजिमों में काफी रोष है। 9 जुलाई को मनाली गई बस गुरुवार को ब्यास नदी में दिखी थी। मोहाली के खरड़ से हिमाचल घूमने गए दो युवकों का सोमवार से अपने परिवार से संपर्क टूटा हुआ है।

    जरनैल सिंह और अकरम सिंह खरड़ के रहने वाले हैं। वे दिल्ली नंबर की कार से हिमाचल प्रदेश गए थे। पता चला है कि बुरशेनी डैम पर वह पुलगा गांव के होटल में ठहरे हुए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिवार ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से उनके बारे में मदद मांगी है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी इस मामले में लोगों से अपील की है कि वह जानकारी देने के लिए सहयोग करें। उन्होंने हिमाचल पुलिस से भी संपर्क किया है। याद रहे कि इससे पहले कुछ लोग अमरनाथ यात्रा पर गए थे। वहां पर में 3 दिनों तक फंसे रहे थे। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई थी। मंत्री के प्रयास से उन युवाओं और अन्य राज्यों के युवाओं को वहां से लोकल प्रशासन की मदद से रेस्क्यू किया गया था।

  • कच्ची घाटी में गिरी इमारत, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    कच्ची घाटी में गिरी इमारत, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    शिमलाः कच्चीघाटी इलाके में दिल दहलाने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें भारी बारिश के के बाद इलाके में बहुमजिंला इमारत गिर गई।  बताया जा रहा हैकि स्थानीय प्रशासन द्वारा इमारत को खाली करवा दिया गया था। लेकिन वीडियो में बहुमंजिला इमारत गिरती देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।  

    बता दें कि प्रदेश में पैकेट बंद दूध की किल्लत गांव से बसें नहीं आ रही है। जिसके लोकल दूध की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में हुई आफत की बारिश के दो दिन बाद भी जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है। नेशनल हाइवे-5 सोलन से परवाणु के बीच बार बार बंद हो रहा है। जिसका असर यातायात पर पड़ रहा है। वीरवार सुबह के समय दूध व ब्रैड की कई गाड़ियां वापिस भेज दी गई।

    जिसके चलते शहर में दूध की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाई। वहीं ब्रैड, दहीं सहित अन्य खाने पीने की वस्तुएं भी नहीं आ पाई। एनएच बार बार बंद होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। शहर में चाय के स्टॉल चलाने वाले, मिठयाइयों की दुकानों को दूध की किल्लत हुई। शहर की कुछ दुकानों में उक्त चीजें मौजूद थीं जो सुबह ही बिक गई। इसके बाद बाजारों में पैकेट बंद दूध के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

    वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दूध लेकर शहर में पहुंचते हैं। ग्रामीण रूटों पर बसें न चलने से लोग दूध लेकर नहीं आए। जिसके चलते लोगों की दिक्कतें और ज्यादा बढ़ गई। उधर, जिला प्रशासन ने शहर में खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि जो खाद्य वस्तुओं के तय मूल्य से अधिक दाम वसूलता है।

    उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बाक्स स्वयं सेवी संस्थाओं की स्टाल लगाने की अनुमति की मांग शहर व राजधानी के आसपास के क्षेत्रों की स्वयं सेवी संस्थाओं ने अपने उत्पाद बेचने के लिए शहर व रिज मैदान से लेकर अन्य बाजारों में स्टाल लगाने की मांग को लेकर मेयर सुरेंद्र चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने उत्पाद बेचने के लिए स्टाल लगाने की अनुमति मांगी है। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुरेंद्र चौहान से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान आश्वासन दिया कि इस बारे में राहत देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

  • पंजाब : बाढ़ के पानी से घरों में निकलने लगे सांप,  हेल्पलाइन नंबर जारी

    पंजाब : बाढ़ के पानी से घरों में निकलने लगे सांप, हेल्पलाइन नंबर जारी

    पटियाला: जिले में बाढ़ का पानी उतरने के बाद घरों से सांप निकलने लगे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 8253900002 जारी कर दिया है। डिवीज़नल फॉरेस्ट ऑफिसर (वन्य जीव), पटियाला ने इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठित कर दी है।

    अगर कोई सांप हेल्पलाइन नंबर की प्रतिक्रिया से संतुष्ट न हो तो वह प्रभागीय वन अधिकारी (वन्य जीव), पटियाला से 94635-96843 पर भी संपर्क कर सकते हैं। डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति से इंसानों के साथ-साथ सभी जीव-जंतुओं को खतरा है। लगातार पानी में रहने के कारण सांप भी संकट में हैं और अपने लिए सुरक्षित जगह तलाश रहे हैं। ऐसे में वे आवासीय घरों में प्रवेश कर रहे हैं।

    डीसी साक्षी साहनी ने अपील की कि लोगों को घबराने और खुद को या सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाय सांप हेल्पलाइन पर कॉल करके सांप को रेस्क्यू करवाएं। उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन पर कॉल करने पर वन्य जीव विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ देगी। उन्होंने यह भी कहा कि पटियाला क्षेत्र में बहुत कम सांप जहरीले हैं। इसलिए सांप के काटने पर घबराने की बजाय तुरंत राजिंदरा अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचें।

  • पंजाबः अगले 3 घंटों में बारिश का अलर्ट

    पंजाबः अगले 3 घंटों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। वहीं अब मौसम विभाग ने पंजाब के पांच जिलों में बारिश का फिर से अलर्ट दे दिया है। जिसमें फिरोजपुर, मोगा, मानसा, बरनाला और संगरूर शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, हिमाचल में दोबारा से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगर यह बारिश सामान्य रही तो सब काबू में रहेगा। लेकिन अगर बारिश एक बार फिर बे-काबू हुई तो हालात हिमाचल के साथ-साथ एक बार फिर पंजाब में भी खराब हो सकते हैं।

    वहीं सीएम भगवंत मान आज फिरोजपुर दौरे पर हैं। फिरोजपुर में तकरीबन 11 बजे वह पहुंचेंगे। गौरतलब है कि फिरोजपुर में बीते दो दिनों से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। पानी का स्तर अभी भी वहां बना हुआ है। फिरोजपुर के गांव धक्का बस्सी में 25 के करीब घर ढह चुके हैं। गांव वाले आज सीएम भगवंत मान से उनकी दिक्कत का समाधान करने की मांग कर सकते हैं।

  • पंजाब: कार और बाइक की भीषण टक्कर में बहन की हुई मौत 

    पंजाब: कार और बाइक की भीषण टक्कर में बहन की हुई मौत 

    गुरदासपुरः जिले के गांव खरल वाला मोड़ के पास सुबह दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां खरल वाला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर में दाखिल कराया गया, जहां बहन की मौत हो गई।


    थाना दीनानगर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मानव पुत्र पवन कुमार निवासी गांधियां ने बताया कि वह अपनी बहन वैशाली के साथ मोटरसाइकिल पर किसी जरूरी काम से जा रहा था। गांव खरल वाला मोड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने लापरवाही के साथ उनके बाइक को टक्कर मार दी।

    हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर वैशाली की मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक दलबीर सिंह निवासी मीलमा थाना सदर पठानकोट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, पति ने की पत्नी की हत्या

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, पति ने की पत्नी की हत्या

    रूपनगर: चमकौर साहिब के गांव बरसालपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बरसालपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी नशे का आदी है। आरोपित शरणजीत सिंह उर्फ काकू पुत्र राममूर्ति ने अपनी पत्नी रीना रानी के साथ बुरी तरह मारपीट की। रीना रानी की आयु 25 साल थी और उसके तीन बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, पति ने की पत्नी की हत्या

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, पति ने की पत्नी की हत्या

    रूपनगर: चमकौर साहिब के गांव बरसालपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बरसालपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी नशे का आदी है। आरोपित शरणजीत सिंह उर्फ काकू पुत्र राममूर्ति ने अपनी पत्नी रीना रानी के साथ बुरी तरह मारपीट की। रीना रानी की आयु 25 साल थी और उसके तीन बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • ठगी का नया तरीकाः 5 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करते ही खाते से उड़ गए 1.38 लाख रुपए

    ठगी का नया तरीकाः 5 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करते ही खाते से उड़ गए 1.38 लाख रुपए

    अहमदाबादः डिजिटल इंडिया के इस युग में भारत सरकार लोगों को ज्‍यादा से ज्‍यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन करने के लिए प्रेरित कर रही है। हालांकि पेमेंट के नई तकनीकों के आने से ऑनलाइन फ्रॉड की संख्‍या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश में इन दिनों ऐसे महाठग सक्रिय हैं जो आपकी जरा सी चूक पर पूरा बैंक अकाउंट खाली करने से भी नहीं चूकते। गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली 25 वर्षीय मितिशा सेठी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पेशे से फैशन डिजाइनर इस महिला के बैंक अकाउंट से ठगों ने 1.38 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं पीड़िता का कहना है कि उसने अपने कपड़े स्टिच करने के लिए टेलर को दिए हुए थे। कपड़े तैयार होने के बाद टेलर ने उन्‍हें बताया था कि उन्‍होंने ड्रेस को डिलीवरी के लिए भेज दिया है। कोरियर कंपनी के माध्‍यम से डिलीवरी आनी थी। टेलर द्वारा दी गए कोरियर के लिंक से वो ऑर्डर को ट्रेस कर रही थी। 

    कोरियर लिंक ट्रेस करने पर आया था फोन

    मितीशा के मुताबिक, ’11 मई को मुझे अचानक याद आया कि पालडी नामक टेलर को मैंने ड्रेस स्टिच करने के लिए दी थी। टेलर ने कहा कि वो पहले ही कपड़े को भेज चुका है। क्‍योंकि मुझे ऑर्डर दो दिन बाद तक भी नहीं मिला था इसलिए मैंने गूगल पर उसे ट्रेस करना शुरू किया।’ कोरियर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर ट्रेस करने के कुछ मिनट बाद पीडि़ता को एक फोन आया। शख्‍स ने उसे खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया।

    लिंक के माध्‍यम से दो बार की पेमेंट

    बताया गया कि पांच रुपये की पेमेंट करने के बाद पार्सल की डिलीवरी कर दी जाएगी। पेमेंट के लिए लिंक शेयर किया गया। मितीशा ने पेमेंट कर दी। इसके बाद अतिरिक्‍त पांच रुपये की पेमेंट के लिए कहा गया। दूसरी ट्रांजेक्‍शन होने के बाद उन्‍हें फ्रॉड होने का शक हुआ। मैंने अपना बैंक अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया। 13 से 21 मई के दौरान मितीशा ने अपने फोन का इस्‍तेमाल भी नहीं किया। वो इस दौरान एक ट्रिप पर थी।

    आईटी एक्‍ट में मुकदमा दर्ज

    कुछ समय बात मितीशा ने एक ट्रांजेक्‍शन करने की कोशिश की तो पता चला कि बैंक में बैलेंस कम है। अगले दिन बैंक की ब्रांच जाकर देखा तो पता चला कि 1.38 लाख रुपये बिना उनकी जानकारी के चार ट्रांजेक्‍शन के माध्‍यम से निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने आईटी एक्‍ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • शिक्षा मंत्री के काफिले की गाड़ी और एंबुलेंस में भीष्ण टक्कर, देखें वीडियो 

    शिक्षा मंत्री के काफिले की गाड़ी और एंबुलेंस में भीष्ण टक्कर, देखें वीडियो 

    कोट्टारक्काराः केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी के काफिले की एस्कॉर्ट जीप ने एक चौराहे को क्रास कर रही एंबुलेंस वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हाइसे में एंबुलेंस पलटकर घिसकती चली गई। कोल्लम शहर में हुए इस हादसे के दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीज समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। यह घटना चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हादसे के बाद मंत्री की गाड़ी आगे निकलती दिख रही है। वह कुछ देर रुके और उसके बाद चले गए।

    जानकारी के मुताबिक यह घटना कोट्टारक्कारा, पुलमन जंक्शन में हुई। बता दें कि जब शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी का काफिला गुजर रहा था तभी आगे चल रही पुलिस की गाड़ी ने एंबुलेंस वैन के एक किनारे पर टक्कर मार दी। इस हादसे का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री के काफिले के गुजरने के लिए यातायात थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मौके पर ट्रैफिक कांस्टेबल के काफी करीब से एंबुलेंस पलटने के बाद निकल गई।

    हादसे की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि एंबुलेंस लगातार आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि, मंत्री के काफिले की गाड़ी दौड़ती रहती है और एंबुलेंस से टकरा जाती है। काफिले का वाहन एक मोटरसाइकिल के आगे रुकता है। जहां तक दुर्घटना में शामिल मंत्री के काफिले के वाहन की बात है, तो वह कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक से टकराने से बच गया। हालांकि, तब तक वाहन धीमा हो गया था और बाइक को नुकसान पहुंचा, जिस पर दो लोग सवार थे।

    बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मंत्री वाहन से बाहर निकल आए। हालांकि, वह घायलों की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के बाद घटनास्थल से चले गए। वहीं, लोग हादसे के लिए मंत्री को जिम्मेदार मान रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया है, जिन्होंने एंबुलेंस के लिए अपना काफिला बीच में ही रुकवा दिया था।