पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, पति ने की पत्नी की हत्या

रूपनगर: चमकौर साहिब के गांव बरसालपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बरसालपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी नशे का आदी है। आरोपित शरणजीत सिंह उर्फ काकू पुत्र राममूर्ति ने अपनी पत्नी रीना रानी के साथ बुरी तरह मारपीट की। रीना रानी की आयु 25 साल थी और उसके तीन बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *