Blog

  • 25 बोतलें शराब सहित एक गिरफ्तार

    25 बोतलें शराब सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार। थाना लोहिया की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 बोतलें नाजायज शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी मेहरूवाला, धर्मकोट जिला मोगा के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रंजीत सिंह को 25 बोतलें अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः इंडस्ट्री एरिया से गाड़ी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः इंडस्ट्री एरिया से गाड़ी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः थाना 8 की पुलिस ने लूट की वारदात को ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजू नेपाली पुत्र जंग बहादुर निवासी इंडस्ट्री एरिया, अक्षय पुत्र राजिंदर कुमार निवासी गुरु अमरदास नगर, ईशु पुत्र श्रीपाल निवासी स्वर्ण पार्क के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने गत दिवस संदीप कुमार पुत्र हेमनायारण निवासी फरीदकोट से गाड़ी नंबर पीबी 04 एई 2130 मार्का रेनोल्ट इंडस्ट्री एरिया के नजदीक सब्जी मंडी से लूटी थी। जिसकी शिकायत संदीप ने फोकल प्वाइंट चौंकी में दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए चौंकी प्रभारी नरिंदर मोहन ने आरोपियों को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।

  • दड़ा सट्टा की पर्ची सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    दड़ा सट्टा की पर्ची सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    ऊना सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव सलोह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव घालुवाल से दड़ा सट्टा की पर्ची व 1175 रुपए सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान युवराज उर्फ विक्की (39) गांव सलोह तहसील व थाना हरोली के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः पनग्रेन इंस्पेक्टर 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः पनग्रेन इंस्पेक्टर 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान सोमवार को लुधियाना में तैनात पनग्रेन के इंस्पेक्टर कुणाल गुप्ता को 150000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह, करतार सिंह एंड सन्स राइस मील के मालिक की शिकायत पर उक्त आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने दर्ज शिकायत में बताया गया कि आरोपी पनग्रेन इंस्पेक्टर ने पिछले सीजन का धान आवंटित करने के बहाने उनसे एक लाख रुपये और पारस राइस मिल के मालिक महेश गोयल से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि चूंकि जिले में चार शेलर्स बकाएदार होने के कारण बंद हो गए थे और उन शेलर्स के धान आवंटन का हिस्सा उनकी राइस मिल और महेश गोयल सहित दस अन्य शेलर्स के बीच वितरित किया जाना था।

    प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में साबित हुए आरोपों में यह पाया गया कि पनग्रेन के उपरोक्त इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता और महेश गोयल से 1,50,000 रुपये की रिश्वत ली थी ताकि शेलरों को धान का आवंटन किया जा सके। इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर कुणाल गुप्ता के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना में एफआईआर नं 16 दिनांक 26-12-2022 के दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • कपूरथलाः पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे लूटने वाली महिला गिरफ्तार

    कपूरथलाः पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे लूटने वाली महिला गिरफ्तार

    कपूरथलाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जबरन वसूली सम्बन्धी एक मामले में भोली नाम की महिला को गिरफ़्तार किया है, जोकि एक साल से अधिक समय से फरार चली आ रही थी। बता दें कि उक्त महिला अपने साथियों, जो पुलिस कर्मचारियों की वर्दी पहन कर पैसे वसूल करते थे। वह उनके साथ मिलकर प्राईवेट व्यक्तियों को पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर उनसे पैसे लूटने में शामिल थी। यह खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने जांच के बाद शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी गांव माड़ी बुच्चियाँ जि़ला गुरदासपुर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में 31-08-2021 को आइपीसी की धारा 388, 389, 411, 179, 171, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संबंधी कानून की धारा 7 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।  

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया था कि मुलजिम ज्योति निवासी सिद्धवां दोना जि़ला कपूरथला और उसका साथी गुरप्रीत सिंह निवासी हाथी ख़ाना जि़ला कपूरथला ने उसकी वीडियो बना ली और अपने आप को सहायक सब-इंस्पेक्टर और पुलिस कॉन्स्टेबल बताकर उसे पैसे देने के लिए धमका रहे थे। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिमों ने अपनी महिला साथी भोली निवासी वस्सल चक्क, जि़ला गुरदासपुर के साथ मिलकर उसका आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड वापस करने के बदले 4 लाख रुपए की माँग की थी। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त दोषी पहले ही 5 हज़ार रुपए नकद और 30 हज़ार रुपए उसके क्रेडिट कार्ड के द्वारा निकलवा चुके हैं।  

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिमों ने शिकायतकर्ता से इस सम्बन्ध में 50,000 रुपए की माँग की थी और विजीलैंस ब्यूरो ने उस समय पर उक्त दो व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपरोक्त मुलजिम महिला पिछले एक साल से अधिक समय से ठिकाने बदलकर अपनी गिरफ़्तारी से बच रही थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर प्राईवेट व्यक्तियों से पैसे लूटते थे और दोषी महिला इसमें उनकी मदद करती थी।

  • RBI का ऐलानः यहां निवेश करने पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज !

    RBI का ऐलानः यहां निवेश करने पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज !

    नई दिल्लीः अगर आप भी निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्रीय बैंक ने आपके लिए जबरदस्त ऐलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने 7 दिसंबर, 2022 से 6 जून, 2023 तक  के लिए लागू केंद्र सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड, 2031 (FRB 2031) की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। आरबीआई की तरफ से दी जानकारी के अनुसार, इस बार यह ब्याज दर 7.69 फीसदी प्रति वर्ष होगी।

    जानिए कैसे तय की जाती है ब्याज?

    आरबीआई ने अपने बयान में कहा, ‘यह याद रखना चाहिए कि एफआरबी, 2031 में एक कूपन होगा जिसकी बेस रेट 182 दिन के टी-बिल्स (182 Day T Bills) के पिछले 3 ऑक्शन (दर निर्धारण के दिन यानी 7 दिसंबर, 2022 से) की वेटेड एवरेज यील्ड (WAY) के समान होगी। वेटेड एवरेज यील्ड की गणना एक साल में 365 दिन की गिनती के द्वारा की जाएगी।’

    क्या है फ्लोटिंग रेट बॉन्ड?

    बता दें कि फ्लोटिंग रेट बॉन्ड, उन सिक्योरिटीज को कहा जाता है जिन पर कोई फिक्स कूपन रेट या ब्याज दर नहीं रहता है। इसके एक तरह के नहीं बल्कि कई कूपन रेट होते हैं, जिसे पहले से तय समय सीमा में हर बार फिर से सेट किया जाता है।

    कैसे तय होता है रेट्स?

    अब सवाल है कि इसका ब्याज दर कैसे तय होता है? दरअसल, फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में 182-दिन वाले ट्रेजरी बिल की पिछली 3 नीलामियों की वेटेड एवरेज यील्ड के बराबर बेस रेट के साथ एक तय कूपन होता है। इसके अलावा, नीलामी से तय किया गया एक निश्चित स्प्रेड होता है।

    सरकारी सिक्योरिटीज की क्या रही स्थिति?

    बता दें कि मंगलवार यानी 6 दिसंबर को सरकारी सिक्योरिटीज तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, बॉन्ड यील्ड की बात करें तो मंगलवार को यह 7.2486% पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 7.2254% पर बंद हुआ था। दरअसल, आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग चल रही है। ऐसे में ट्रेडर्स आरबीआई के किसी भी तरह के फैसले पहले अलर्ट मोड में है।

  • झंबर में चार माह से लापता संजय शर्मा का जंगल में मिला कंकाल

    झंबर में चार माह से लापता संजय शर्मा का जंगल में मिला कंकाल

    गहरी खाई में गिरने से जताई जा रही आशंका, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में गत साडे 4 महीनों से लापता संजय शर्मा का कंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह कंकाल गांव के जंगल में ही मिला है। वहीं कंकाल के पास पड़े चप्पल और कपड़ों से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान संजय शर्मा पुत्र जगन्नाथ निवासी वार्ड नंबर-तीन झंबर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त 2022 को 50 वर्षीय संजय रोजमर्रा की तरह अपने पशुओं को चारा काटने के लिए जंगल में गया था, जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो उसके बच्चों की चिंता बढ़ने लगी। ऐसे में संजय की पत्नी सुनीता देवी ने अपने परिवारजनों को बताया और उन्होंने इधर-उधर उसकी खोज की लेकिन वह रात भर जाने लोटा।

    वहीं, सुबह होते ही संजय के छोटे भाई राजेश कुमार और भतीजे मनीष कुमार ने इसकी सूचना पंचायत को दी और पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव वासियों के साथ टीमें गठित कर इधर-उधर पूरा जंगल पड़ताल मारा, लेकिन संजय का कोई सुराग नहीं मिला, आखिरकार पंचायत और उसके परिवारजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर ऊना को दी। सूचना मिलते ही एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी थानों को संजय की गुमशुदा की तलाश बारे सूचित करने के बाद पूरे दल-बल के साथ झंबर पहुंचे, यहां तक कि उन्होंने स्क्वायड डॉग की सहायता भी ली, परंतु लाख कोशिश करने के बाद संजय का सुराग तक नहीं मिला।

    वहीं, दिनचर्या की तरह जब गांव वासी दिनांक 25 दिसंबर 2022 को जंगल में लकड़ियां व घास लाने के लिए गए थे तो उन्होंने 60 से 70 मीटर गहरी खाई में एक नर कंकाल देखा, जिसको देखते ही वह काफी भयभीत हो गए और उन्होंने आशंका जताते हुए तुरंत इसकी सूचना संजय के भाई राजेश को दी, ऐसे में सूचना मिलते ही राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने भाई के कंगाल को पहचान लिया। इसके बाद राजेश ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान प्रवेश शर्मा व उप-प्रधान जीवन शर्मा को दी, उन्होंने भी मौके पर पहुंच कर कंगाल की शिनाख्त करने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पंचायत और ग्राम वासियों ने आशंका जताई है कि संजय की मौत घास काटते वक्त गहरी खाई में गिरने से हुई है। वहीं, पुलिस थाना सदर ऊना से एसएचओ संजीव कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कंगाल को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है और पुलिस ने कंगाल को निरीक्षण हेतु टांडा मेडिकल लैब भेज दिया है, मौत के असली कारणों का पता बाद में ही चल पाएगा।

  • कुत्तों का Encounter: 3 शूटर्स ने चलाई गोलियां, 12 की मौत

    कुत्तों का Encounter: 3 शूटर्स ने चलाई गोलियां, 12 की मौत

    बिहारः आदमखोर हुए शेर, भालू, चीता सहित दूसरे जंगली जानवरों को मारे जाने की खबरें आपने बहुत सुनी होंगी। मगर, बिहार के बेगूसराय में आदमखोर हुए कुत्तों का खात्मा किया जा रहा है। बेगूसराय में ऐसे ही 12 कुत्तों को गोली मारी गई। पटना से आए शार्प शूटर्स ने कुत्तों को मौत की नींद सुलाया। इन कुत्तों के हमले में अब तक 10 महिलाओं की जान जा चुकी है। इसी दिसंबर महीने में कुत्तों के हमले में चार महिलाओं की मौत हो चुकी थी। लगातार बढ़ते हमलों के बाद प्रशासन ने कुत्तों को मारने का आदेश जारी किया और शार्प शूटर्स की मदद से इनका खात्म करा रहा है।

    दरअसल, बछवारा प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों में पिछले 10 महीने से कुत्तों का आतंक चरम पर था और अब तक करीब 10 महिलाओं को कुत्तों ने चौर इलाके में नोच-नोच कर मार डाला। इस इलाके के रहने वाले लोग जब काम के लिए निकलते तो कुत्ते उन पर हमला करते। इन कुत्तों ने दर्जनभर लोगों को काट कर जख्मी भी किया।

    पटना से बुलाए गए तीन शूटर

    बताया गया कि दिसंबर महीने में ही आदमखोर कुत्तों के हमले में चार महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी थी। इसके बाद जिला प्रशासन पूरे मामले पर संज्ञान लिया और पटना से वन एवं पर्यावरण विभाग के शूटर भेजने की अपील की। फिर शुक्रवार को शूटर शक्ति कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बेगूसराय पहुंची।

    मारे दर्जन भर आदमखोर कुत्ते, ऑपरेशन अभी भी जारी

    शूटर्स ने बछवाड़ा प्रखंड के कदराबाद, अरवा और बछवाड़ा गांव के बहियार में एक दर्जन आदमखोर कुत्तों को गोली मारी। शूटर्स का निशारा इतना सटीक था कि 100 मीटर की दूसरी से भी निशाना लगाकर कुत्तों को मार दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी टीम की मदद की।

    इधर टीम को देखकर गांव की तरफ भागने की कोशिश करने वाले कुत्तों को ग्रामीणों ने वापस खुले मैदान में खदेड़ा। इसके बाद टीम ने निशाना साध कर गोली चलाई और कुत्ते मारे गए, यह पूरा ऑपरेशन तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि शुटर की टीम कुत्तों को मार रही है। अब तक एक दर्जन कुत्तों को मारा गया है। ऑपरेशन अभी दो-तीन दिनों तक चलेगा। आदमखोर कुत्ते को मार कर लोगों को राहत दी जाएगी।

    ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    कुत्तों के खात्मे पर इनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि हर रोज इनके हमले का डर लगा रहता था। 10 महिलाओं की जान इन कुत्तों के हमले में गई है। दर्जनभर लोगों को बुरी तरह से नोचा दिया था। अब जिला प्रशासन के आदेश से इन कुत्तों को मारा जा रहा है। हमें बहुत खुशी है। अब हम सभी अपने घरों से बेधड़क निकल सकेंगे। बच्चे स्कूल जा सकेंगे।

  • राष्ट्र एक शरीर है और धर्म उसकी आत्मा हैं- महन्त राजगिरी महाराज

    राष्ट्र एक शरीर है और धर्म उसकी आत्मा हैं- महन्त राजगिरी महाराज

    माँ कामाक्षी धाम कमाही देवी मन्दिर में सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण हेतु हुआ मंथन

    ऊना/ सुशील पंडित:  माँ कामाक्षी धाम कमाही देवी में परम् पूजनीय महन्त स्वामी राजगिरी महाराज से मिलने अखिल भारतीय संत परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानन्द सरस्वती महराज जी शिष्य श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज संतों के साथ मिलने पंहुचे। वहां उन्होंने सनातन वैदिक राष्ट्र और सनातनियों पर हो रहे अत्याचारों तथा पंजाब और देश के बिगड़ते माहौल पर चर्चा की जिसमें मां कामाक्षी धाम के महन्त स्वामी राजगिरी जी ने कहा कि हिन्दुओ को समझना चाहिये कि राष्ट्र एक शरीर है और धर्म उसकी आत्मा है।जैसे धर्मविहीन राष्ट्र मृत होता है वैसे ही राष्ट्रविहीन धर्म का भी कोई अस्तित्व नहीं होता।ये बात हर हिन्दू समझ ले कि सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण के बिना अब सनातन धर्म का कोई भविष्य नहीं है।अगर हिन्दुओ की यह अंतिम शरणस्थली भी उनसे छीन गयी तो हिन्दुओ का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।अतः अब हिन्दुओ को यहूदियों से शिक्षा लेकर इजरायल की तरह अपना एक सनातन वैदिक राष्ट्र बनाना चाहिये जहाँ एक भी जिहादी ना हो और एक भी जिहाद का अड्डा ना हो।

    उन्होने कहा कि वह मां कमाक्षी जी से हिन्दुओ को इस महान लक्ष्य के लिये सद्बुद्धि और सामर्थ्य देने की प्रार्थना अपनी हर साधना में करते हैं।*यति सत्यदेवानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता हमे बताती है कि धर्म और अधर्म की लड़ाई शाश्वत है परन्तु धर्म कभी भी अधर्म से पराजित नही हो सकता।दुष्ट राक्षस जब मानवता पर अत्याचार करते हैं तो वो परमपिता परमात्मा की सर्वव्यापी और सार्वभौमिक सत्ता को भूल जाते हैं और अपने स्वार्थ,क्रूरता और अहंकार के वशीभूत होकर महाविनाश को आमंत्रित करते हैं।इसीलिए सनातन के मानने वालों को अपने सब संशय त्याग कर धर्म की रक्षा के लिये सब कुछ बलिदान करने के लिये तैयार रहना ही चाहिए। अब समय केवल श्री मद भगवत गीता ज्ञान पर चलने का है। भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण जी के आदेश को मानते हुए अपने धर्म पर चलना होगा।
    भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता जी में आदेश दिया है कि यज्ञदानतपः कर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् ।
    यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम् ॥5॥
    यज्ञ दान और तप नित्य रूप से करने को कहा गया है इसी को आधार मानकर सभी सनातनियों को यज्ञ के साथ जोड़ने का संकल्प लेते हुऐ कार्य करेंगे ।इस अवसर पर उनके साथ स्वामी मधेश्वर पाण्डेय महाराज जी, ठाकुर रमेश चन्द अन्य उपस्थित रहे

  • पंजाबः खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, कई घायल, देखें वीडियो

    मोगा : जिले में सवारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मकोट-जालंधर मुख्य मार्ग पर एक प्राइवेट कंपनी की बस बीच सड़क पलट गई है। घटना दौरान एक सवारी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य जख्मी भी हुए हैं। बस के पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को बड़ी मुश्किल से बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।