Home National Google पर Loan सर्च करना पड़ा भारी, Medical Representative के ढाई लाख रुपए उड़े

Google पर Loan सर्च करना पड़ा भारी, Medical Representative के ढाई लाख रुपए उड़े

0
Google पर Loan सर्च करना पड़ा भारी, Medical Representative के ढाई लाख रुपए उड़े

ग्वालियरः मुरार थाना क्षेत्र स्थित सीपी कॉलोनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से टॉपअप लोन का झांसा देकर ढाई लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पीड़ित अवधेश पुत्र द्वारिका प्रसाद शिवहरे, निवासी कैलारस जिला मुरैना, वर्तमान में सीपी कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। वह मकान निर्माण के लिए लोन की तलाश में इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे। लोन सर्च करने के दौरान मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने खुद को लोन एजेंट बताया। उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप और पता संबंधी दस्तावेज मंगवाए। इसके बाद प्रोसेस पूरी होने की बात कही गई। 12 जनवरी को पीड़ित के मोबाइल पर आईडीएफसी बैंक गुरुग्राम से 6.49 लाख रुपए के लोन अप्रूव होने का मैसेज आया।

इसके बाद आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के आधार पर टॉपअप दिलाने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने टॉपअप के लिए खाते में ढाई लाख रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करने को कहा। राशि जमा करने के बाद न तो टॉपअप मिला और न ही जमा रकम वापस हुई। रकम ट्रांसफर के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। कई प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत की। मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here