Home National रक्षाबंधन पर बहन ने दिया भाई को तोहफा

रक्षाबंधन पर बहन ने दिया भाई को तोहफा

0
रक्षाबंधन पर बहन ने दिया भाई को तोहफा

फरीदाबादः भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। अक्सर देखा गया है कि राखी पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट्स देते है, लेकिन से पहले भाई-बहन के प्यार का एक ताजा उदाहरण सामने आया है। जिसमें बहन ने अपनी प्रवाह किए बिना भाई को अपनी किडनी दे डाली। जो रक्षाबंधन पर भाई के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

जानकारी अनुसार ललित कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 में उन्हें परेशानी शुरू हुई। चेकअप कराया तो पता चला कि उनका क्रेटीनिन 12 से ज्यादा था। उसके बाद उनका डायलिसिस शुरू हो गया। उनकी बहन भी फरीदाबाद में ही रहती हैं। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने खुद आगे आकर कहा कि वह किडनी देने के लिए तैयार है। मैंने उन्होंने मना भी किया लेकिन बहन ने कुछ नहीं सुना।

दूसरी तरफ बहन रोपा ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उन्होंनेअपने छोटे भाई की जान बचाई है। रोपा से जब पूछा कि क्या उनके परिवार में किसी ने इस बात को लेकर एतराज जताया तो उन्होंने कहा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मेरे दो बच्चे हैं, लेकिन किसी ने भी मुझे इस काम को करने से नहीं रोका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here