Home National Pm Modi के दौरे से पहले Train में लिखे खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद के नारे

Pm Modi के दौरे से पहले Train में लिखे खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद के नारे

0
Pm Modi के दौरे से पहले Train में लिखे खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद के नारे

फिरोजपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के कुछ डिब्बों पर खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे दिखाई दे रहे है। वहीं वीडियो प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एक संदेश भी जारी किया गया है, जिसमें आतंकवाद के दौर से जुड़े कुछ पुराने मामलों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रेन के डिब्बों पर नारे किसने और कब लिखे। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा 17 जुलाई को प्रस्तावित है। इस दौरान उनके जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन करने और चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने की संभावना है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here