Home National भूख हड़ताल पर बैठे Sonam Wangchuk की हालत हुई खराब, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर दी सख्त चेतावनी

भूख हड़ताल पर बैठे Sonam Wangchuk की हालत हुई खराब, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर दी सख्त चेतावनी

0
भूख हड़ताल पर बैठे Sonam Wangchuk की हालत हुई खराब, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हुए मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो गए हैं। नीट जैसे बड़े पेपर लीक मामले में वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के चलते 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इतने दिनों से बिना कुछ खाए रहने के कारण वांगचुक का शरीर काफी कमजोर हो चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी लोगों से भावुक अपील की है उन्होंने कहा है कि वांगचुक की हालत ऐसी हो चुकी है कि उनकी हड्डियां दिखने लगी हैं। वो चल फिर भी नहीं पा रहे हैं डॉक्टरों ने वांगचुक की बिगड़ती हुई सेहत को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।

वांगचुक का हो सकता है ऑर्गन फेल

डॉक्टर के अनुसार, भूख हड़ताल शुरु होने के बाद वांगचुक का वजन अब तक करीबन 9 किलो कम हो चुका है। अब वह सिर्फ 56.9 किल्रोग्राम के रह चुके हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि लंबे भूख हड़ताल के कारण से उनका शरीर अब ग्लूकोज और फैट के बाद अब मांसपेशियों को खाने लगा है। उनके यूरिक एसिड का स्तर भी काफी बढ़ चुका है। ऐसे में यह इस बात का संकेत है कि मांसपेशियां तेजी से गलती जा रही हैं। डॉक्टरों ने यह चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनमें हस्तक्षेप नहीं किया तो वांगचुक का ऑर्गन फेल हो जाएगा।

दिल्ली कोर्ट ने दी मामले में दखलअंदाजी

इसी के बीच अब दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो वांगचुके के स्वास्थ्य की रोजाना ही निगरानी करें और हालात बिगड़ने पर तुरंत उनका इलाज करें। कोर्ट ने यह भी कह दिया है कि किसी भी नागरिक का जीवन बहुत ही कीमती है। उसे बचाने के लिए सरकार को हर संभव कोशिश करनी चाहिए। केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस पर पूरी सहमति जताई है।

अनशन खत्म नहीं करेंगे सोनम वांगचुक

डॉक्टरों की गंभीर चेतावनियों के बाद भी सोनम वांगचुक हार नहीं मान रहे हैं। उन्होंने बीते दिन एक वीडियो मैसेज भी शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह यह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने समर्थकों से अपील भी की है कि वो 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को और मजबूत बनाएं। वांगचुक ने छात्रों से कहा है कि वो इस आंदोलन को लोकतंत्र और राजनीति विज्ञान के एक वास्तविक पाठ के तौर पर देखें।

कई लोग कर चुके हैं अनशन खत्म करने की अपील

बता दें कि जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के इस विरोध प्रदर्शन को कई मशहूर हस्तियां अपना समर्थन दे रही हैं। इसी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी सोनम वांगचुक से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने केंद्र सरकार से और छात्रों से उनकी मांगों को सुनने की अपील की है। इसके अलावा म्यूजिशयन विशाल ददलानी, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, लेखक शोभा डे, राज ठाकरे और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए सरकार से तुरंत इस मुद्दे को सुलझाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here