Home National तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सीट बेल्ट न लगाने के चलते 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सीट बेल्ट न लगाने के चलते 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

0
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, सीट बेल्ट न लगाने के चलते 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

छत्तीसगढ़ः एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के चलते बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 2 सगी बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, गुरुद्वारा से पाठ कर सभी घर लौट रहे थे। घटना भट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार एक्यूपमेंट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही थी। कार लोकेंद्र चला रहा था। उसके बगल में परमवीर बैठा था। पीछे की सीट पर दीपिका और पूनम बैठी थी। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलैंस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में एक की मौके पर और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है। मरने वालों की पहचान धनोरा निवासी लोकेंद्र उइके (32), मरोदा निवासी दीपिका कौर (28) और पूनम कौर (33) के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह (23) गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लोकेंद्र उइके, दीपिका कौर और पूनम कौर
लोकेंद्र उइके, दीपिका कौर और पूनम कौर

 

दीपिका, पूनम और परमवीर तीनों भाई-बहन हैं। लोकेंद्र इनका दोस्त था। हादसे के बाद एक भी एयरबैग नहीं खुले। लोगों का कहना है कि, अगर उन्होंने सीट-बेल्ट लगाया होता, तो एयर बैग खुलने से उनकी जान बच सकती थी।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल तीनों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here