Home National तेज रफ्तार Dumper का कहर, एक की मौ’त, 5 गंभीर घायल

तेज रफ्तार Dumper का कहर, एक की मौ’त, 5 गंभीर घायल

0
तेज रफ्तार Dumper का कहर, एक की मौ’त, 5 गंभीर घायल

मुरादाबाद : मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार को रौंदते हुए बेकाबू डंपर घर में घुस गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घर के 5 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद डंपर के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर से काशीपुर को जा रहे दलपतपुर-अलीगंज रोड पर हुआ। घर पर बनी दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की मानें तो अगर डंपर को बाहर निकाला जाएगा, तो घर पूरी तरह ढह सकता है।

हालांकि पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे की है। मुरादाबाद के दलपतपुर-अलीगंज रोड पर​ वीरपुर थान गांव में ये हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले तो बाइक सवार युवक को कुचल दिया, इसके बाद सड़क किनारे बने तस्लीम के घर में दीवार तोड़ते हुए जा घुसा। अचानक दीवार तोड़कर डंपर के घर में घुसने से घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग डंपर की चपेट में आकर घायल हुए हैं।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक जुनैद फलों का ठेला लगाता है। वह पास के ही नरखेड़ा गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त जुनैद दलपतपुर से आम खरीदने जा रहा था। लेकिन बीच में ही उसे डंपर ने कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। दरअसल इस रोड पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। घर में मौजूद लोगों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। भड़की भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here