Home National तेज रफ्तार Land-Rover ने Eco Sport Car को मारी टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार Land-Rover ने Eco Sport Car को मारी टक्कर, एक की मौत

0
तेज रफ्तार Land-Rover ने Eco Sport Car को मारी टक्कर, एक की मौत

नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होने के मामले सामने आते रहते है। इन हादसों में कई कीमती जानें चली जाती है। लेकिन इन हादसों की लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार काले रंग की लैंड रोवर गाड़ी ने इको स्पोर्ट को टक्कर मार दी।  हादसे में इको स्पोर्ट चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई।

यह हादसा राजधानी के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में हुआ। जानकारी के मुताबिक लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि इको स्पोर्ट चला रहे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लैंड रोवर भी हादसे के बाद पलट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो इस हादसे की वजह सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि काले रंग की लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए तेज रफ्तार से जा रही थी। लैंड रोवर गाड़ी पर हिमाचल का वीआईपी नंबर है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लैंड रोवर गाड़ी चला रहे और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में फिलहाल यह पता चला है कि ये लोग पार्टी करके वापिस वापस आ रहे थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here