Home National तेज रफ्तार ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

0
तेज रफ्तार ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

अलवरः ट्रक द्वारा 2 दोस्तों को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी 3 साल पहले शादी हुई थी और एक साल का बेटा है। वहीं घायल युवक को अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसा ततारपुर थाना क्षेत्र में जिंदोली पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक, जिंदोली गांव निवासी सुमित स्वामी और उनका दोस्त कृष्ण मेघवाल ततारपुर चौराहे से बाइक पर अपने गांव जिंदोली लौट रहा था। बेरोज गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सुमित स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने दोनों को अलवर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया। मृतक ततारपुर चौराहे पर दही बल्ले बेचने का काम करता था। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here