Home National छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

0
छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ, मौत

दतिया- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अपनी बहन के यहां रह रही एक 15 वर्षीय छात्रा ने गेहूं में रखे जाने वाली दवा निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा की जहरीली दवा नगलने से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई है।

मृतका की पहचान अनुराधा के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतवई चिरगांव जिला झांसी के रहने वाले संतोष कुछ सालों से ककरोआ में अपनी बेटी के ससुराल में परिवार के साथ रहते हैं। यहां पर वह खेती-बाड़ी का काम करते है।

उसकी बेटी अनुराधा ने कीटनाशक दवा निगल ली, जिसे अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई है।  छात्रा ने कीटनाशक क्यों खाया इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here