Home National अंधविश्वास ! तांत्रिक के कहने पर दंपति ने बच्ची को दी खौफनाक सजा

अंधविश्वास ! तांत्रिक के कहने पर दंपति ने बच्ची को दी खौफनाक सजा

0
अंधविश्वास ! तांत्रिक के कहने पर दंपति ने बच्ची को दी खौफनाक सजा

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां बीमारियों के इलाज के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर दंपति ने अपनी ही बच्ची की बलि दे दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने वीरवार को बताया कि गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता को बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बच्ची की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।

बंसल के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ममता काफी समय से बीमार थी और एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो अपनी ही एक माह की बच्ची की बलि देनी होगी। इस पर दम्पति ने बच्ची की बलि देकर उसका शव जंगल में छुपा दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस दम्पति के बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश कर रही है। इसके साथ ही हरेंद्र नामक उस तांत्रिक को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए बच्ची की हत्या करने की सलाह दी थी। बंसल ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब पड़ोसियों ने बच्ची के लापता होने पर शक जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here