Home National टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, 3 की मौत

टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, 3 की मौत

0
टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, 3 की मौत

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े होकर अपने वाहन का टायर बदल रहे कुछ लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। मृतकों की पहचान  सतीश चंद (42), राम सिंह (58) और संजू (27) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि गत रात चार लोग एक गाड़ी पर धान लादकर उसे कासंगज से जहांगीराबाद मंडी में बेचने जा रहे थे तभी अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रात करीब तीन बजे उनकी गाड़ी के वाहन का टायर पंक्चर हो गया।

जानकारी के अनुसार वाहन को सड़क किनारे लगाकर उसका टायर बदल रहे थे तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में घायल विजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here