Home National School Van और कार की टक्कर में बच्चों सहित टीचर घायल, देखें वीडियो

School Van और कार की टक्कर में बच्चों सहित टीचर घायल, देखें वीडियो

0
School Van और कार की टक्कर में बच्चों सहित टीचर घायल, देखें वीडियो
अमेठीः जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कूली वैन और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। वहीं वैन में सवार महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक अन्य टीचर और दो बच्चों को भी चोटें आईं है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के दौरान कार नंबर UP 32 GT 8014 को बज्जू पांडे मवई चला रहे थे और जीबीएस कॉन्वेंट स्कूल, अचलपुर की वैन (वाहन संख्या UP 36 T 4469), जिसे भगोली चला रहे थे। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि टक्कर के समय गाड़ियों की रफ्तार कम थी, जिससे बच्चों और कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं हादसे को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और वह तुरंत मदद के लिए भागे। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे हटवा दिया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here