Home National कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में टीचर की चप्पलों से पीटाई, वीडियो वायरल

कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में टीचर की चप्पलों से पीटाई, वीडियो वायरल

0
कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में टीचर की चप्पलों से पीटाई, वीडियो वायरल

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सेवरही कस्बे के कोचिंग सेंटर में छात्रा से टीचर द्वारा छेड़छाड़ को लेकर टीचर की जमकर पीटाई हुई। छात्रा द्वारा टीचर पर 19 सेकंड में पड़े 9 बार चप्पलों से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में छात्रा द्वारा टीचर की चप्पलों से पीटाई की गई। छात्रा द्वारा टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पढ़ाई के दौरान और उसके बाद भी छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ करता था। लंबे समय से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसके बाद परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे और शिक्षक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि पिटाई के दौरान शिक्षक से थूक चटवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी शिक्षक बेहद डरा हुआ और शर्मिंदा है। वहीं, अन्य लोग बेहद गुस्से में हैं और उसे जूते-चप्पल से पीट रहे हैं।

इसी दौरान पीड़ित लड़की को भी बुलाया जाता है और टीचर को पीटने के लिए कहा जाता है। इसके बाद लड़की भी चप्पल से अपने टीचर को पीटती दिखाई देती है। छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की के करीबी लोगों ने कोंचिंग संचालक से सख्त लहजे में कहा कि दोबारा ऐसी घटना हुई तो कोचिंग सेंटर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में कोचिंग से जुड़े व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अब आरोपी शिक्षक को वहां से निकाल दिया जाएगा, क्योंकि उसने पूरी कोचिंग का नाम खराब किया है और उसकी वजह से सभी को गाली सुननी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here