Home National सुबह-सुबह हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटी Scorpio, 2 की मौ’त

सुबह-सुबह हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटी Scorpio, 2 की मौ’त

0
सुबह-सुबह हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटी Scorpio, 2 की मौ’त

नई दिल्ली : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटने से चकनाचूर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे लालसोट के राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी।

इस दौरान पिलर संख्या 206 कुंतलवास पुलिया के पास बेकाबू होकर पलट गई। एक्सीडेंट के कारण का अभी पता नहीं लग सका है। हादसे में चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी सोनू पुत्र जगदेव सिंह (40), शरण वीर सिंह (36) पुत्र सुखदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर घायल कमर जीत सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर जयपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतकों के शवों को दौसा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here