Home National स्कूल बस में छात्र को पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार, अब मांग रहे माफी, देखें वीडियो

स्कूल बस में छात्र को पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार, अब मांग रहे माफी, देखें वीडियो

0
स्कूल बस में छात्र को पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार, अब मांग रहे माफी, देखें वीडियो

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हुआ हंगामा

मेरठः जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र में कैली गांव के पास चलती स्कूल बस में 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने की वीडियों सामने आई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरकित और मोहित के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते ही थाने के भीतर हाथ जोड़कर और रोते हुए अपनी गलती की माफी मांगते नजर आए। दरअसल, परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र जतिन त्यागी को पुरानी रंजिश के चलते इन युवकों ने निशाना बनाया था। चलती बस में छात्र को बुरी तरह पीटा गया। इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सिद्धार्थ, हरकित और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, जब पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश देने पहुंची, तो उनके साथियों ने पुलिस बल के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। पुलिस के कार्य में बाधा डालने का यह वीडियो भी वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मारपीट के आरोपियों के साथ-साथ पुलिस टीम से अभद्रता करने वाले उनके सहयोगियों पर भी दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में सरकारी काम में रूकावट डालने को लेकर बदमाश की ताई, भांजी समेत 11 आरोपियों पर पुलिस कार्य में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्‍य आरोपियों को अरेस्‍ट करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। दूसरी ओर मारपीट के शिकार छात्र जतिन त्‍यागी के पिता योगेश त्‍यागी ने पूरी कहानी बताई है। जतिन के सहपाठी हरिकेत ने 6 महीने पहले उसके नाम से इंस्‍टाग्राम पर फेक आईडी बना ली थी। इस आईडी से आरोपी ने अपनी महिला टीचर को अश्‍लील मैसेज किए। नाराज टीचर ने जतिन का मोबाइल फोन छीन लिया और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद शिक्षिका के पास अश्‍लील मैसेज आते रहे। महिला टीचर ने जतिन के पिता योगेश त्‍यागी को बुलाकर शिकायत की तो उन्‍होंने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करा दिया। जांच के दौरान हरिकेत का नाम सामने आ गया। इस बात से नाराज होकर हरिकेत ने स्‍कूल बस रुकवाकर जतिन पर जानलेवा हमला कर दिया था। दूसरी ओर, परिजनों ने हिस्‍ट्रीशीटर अभिषेक त्‍यागी उर्फ कलवा को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि पुलिस उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। वहीं, त्‍यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मांगेराम त्‍यागी का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब अभिषेक त्‍यागी को फंसाने में लगी है। अगर पुलिस जबरन अभिषेक त्‍यागी को अरेस्‍ट करेगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here