Home National Medical College के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

Medical College के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

0
Medical College के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

नई दिल्ली – दिल्ली के एक अस्पताल में मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मध्य दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुई है। मृतक की पहचान अमित कुमार( 30) के तौर पर हुई है, वह एमडी का प्रथम वर्ष का छात्र था। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमित कुमार का शव गत शाम को उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। जब लोगों की नजर पड़ी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, साथ ही शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

इस मामले में पुलिस एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट के परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचना दी गई है। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here