जानकारी मुताबिक, कार सवार युवक गर्वित निवासी दानपुर, खांदू कॉलोनी में किसी को छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय उसने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात का समय होने के कारण पुल पर भीड़ कम थी, फिर भी यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलवाई। लोहे की रेलिंग में फंसी कार को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली थाने भिजवा दिया। वहीं ड्राइवर गर्वित ने बताया कि उसने अभी 26 मार्च को रामनवमी के दिन ही कार खरीदी थी। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पीड़ित काफी दुखी हुआ।View this post on Instagram