Home National Balaji के दर्शन करके लौट रहे परिवार की हादसे में 4 बार पलटी गाड़ी, 3 की मौत, 2 घायल

Balaji के दर्शन करके लौट रहे परिवार की हादसे में 4 बार पलटी गाड़ी, 3 की मौत, 2 घायल

0
Balaji के दर्शन करके लौट रहे परिवार की हादसे में 4 बार पलटी गाड़ी, 3 की मौत, 2 घायल

अलवरः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां खोदे गए गड्ढे में गिरकर कार (क्रेटा) ने 4 बार पलटी खाई। हादसा इतना भयानक था कि घटना में पिता-छोटे बेटे और बेटी की मौत हो गई। जबकि 6 साल के बच्चे समेत 2 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के नारनौल से एक ही परिवार के 6 सदस्य बालाजी (राजस्थान) के दर्शन के लिए निकले थे। दरअसल, हादसा देर रात 9:30 बजे अलवर जिले के पिनान के पास भिडोली के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि कार में 6 लोग सवार थे।

इनमें कारव नामम 8 वर्षीय बच्चा घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग हरियाणा के नारनौल के रहने वाले थे और गुरुग्राम से जयपुर जा रहे थे। भड़ौली के पास हाईवे मेंटेनेंस का काम चल रहा है। भदौली के पास गड्ढा खोदा गया है। रात के समय कार की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर को गड्ढा नजर नहीं आया। हादसे में हरियाणा के नारनौल निवासी विद्यानंद (60) और शुभम यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुभम विद्यानंद का पुत्र था। शुभम की बहन सोनिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उसे पिनान सीएचसी दाखिल करवाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा करन यादव घायल हैं। कारव ने बताया कि हम सभी बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। हादसे से पहले हम सभी एक होटल में रुके थे। जैसे ही कार होटल से निकली तो यह हादसा हो गया। घायल ने बताया कि मेरे अलावा मेरे माता-पिता, नाना-नानी और मामा भी गाड़ी में सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here