Home National Car अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दंपती की दर्दनाक मौत

Car अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दंपती की दर्दनाक मौत

0
Car अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दंपती की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में चाैधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ सेे टकरा गई। इस हादसे में 2 दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अभिषेक सेंगर (42) और उनकी पत्नी रेखा (42) निवासी आगरा के सिकंदरा के तौर पर हुई है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की छत काट कर दोनों शवों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक अभिषेक सेंगर सिकंदरा के बी-69 राम मोहन के रहने वाले थे।

वह गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी ओप्टम में असिस्टेंट मैनेजर थे। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर वह कार से कांवड़ मार्ग से पत्नी रेखा के साथ रुड़की अपनी ससुराल जा रहे थे। गांव कपसाड़ के पास सड़क के घुमाव पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here