ऐसी है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने आज हरी झंडी दिखाई है। 18 जनवरी को हावड़ा सा कामख्या के लिए यह ट्रेन नियमित तौर पर शुरु हो जाएगी। इसमें स्लीपर के साथ एसी1, एसी2, एसी 3 कोच भी शामिल होंगे। इस ट्रेन का इंटीरियर भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर बनाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कवच, ऑटोमैटिक, ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक बैंक यूनिट और बेहतर सैनिटेशन के लिए कीटाणुनाशक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है।ऐसे में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए इस ट्रेन में ड्राइवर के कैबिन में भी एडवांस कंट्रोल और सुरक्षा सिस्टम भी लगे हुए हैं। ट्रेन का बाहरी लुक भी एरोडायनामिक बनाया गया है। यह हवा को चीरता हुआ आगे बढ़ेगा। इसके बाहरी दरवाजे भी ऑटोमैटिक तरीके से खुलेंगे और बंद होंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मालदा में दोपहर करीबन 12:45 पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा और गुवाहटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।At Malda Railway Station, flagged off the first Vande Bharat sleeper train, which will connect Howrah to Guwahati. Also had a pleasant interaction with children who were at the station and on the train. pic.twitter.com/dH2EtkIFtq
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2026