Home National History Sheeter की गोली मारकर हत्या, 15 दिन पहले ही Jail से आया था बाहर

History Sheeter की गोली मारकर हत्या, 15 दिन पहले ही Jail से आया था बाहर

0
History Sheeter की गोली मारकर हत्या, 15 दिन पहले ही Jail से आया था बाहर

बुलंदशहरः बलवीर हत्याकांड की रंजिश में जेल से बाहर आए दुकान में बैठे रोहताश की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने बलवीर का पुत्र और छोटे भाई का पुत्र है। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते उन्हें दबोच लिया है।

आपको बता दें हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में जनवरी माह में बलवीर हत्या कर दी थी। मारा गया दुकानदार बलबीर हत्याकांड में आरोपित था और जमानत पर जेल से बाहर आया था। घटना को अंजाम देकर फरार दोनों आरोपितों को गुलावठी इंस्पेक्टर ने दबोच लिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे नगर में दहशत फैल गई।

हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी रोहताश पुत्र हरी सिंह ने गुलावठी में करीब 15 दिन पहले ही जीटी रोड पर गोपाल पेट्रोल पंप के सामने किराए पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान की है। मंगलवार शाम वह दुकान में ही कुर्सी पर बैठे हुए थे।

इस दौरान बाइक सवार दो आरोपियों ने रोहताश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली रोहताश के सिर में लगी है जबकि दो गोली शरीर में अन्य जगह लगी है। रोहताश दुकान पर ही लहूलुहान हालत में गिर गया।

सूचना पाकर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार भी अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जनवरी माह में हापुड़ के पारपा गांव में बलवीर की हत्या की घटना हुई थी। वहां पर रोहताश व बलवीर के परिवारों में पैसे के लेन-देन को लेेकर विवाद चल रहा था। बलबीर की हत्या के आरोप में 19 जुलाई को रोहताश जेल गया था।

रोहताश थाना कपूरपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंग्सटर व अन्य आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। रोहताश करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। गुलावठी में रोहताश ने दुकान की थी। इसी रंजिश में बलबीर के पुत्र पुष्पेंद्र ने अपने चचेरे भाई विपिन पुत्र सतवीर के साथ मिलकर गोली मारकर रोहताश की हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here