Home National 1500 कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, केंद्र ने प्रशासन को दिए निर्देश

1500 कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, केंद्र ने प्रशासन को दिए निर्देश

0
1500 कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, केंद्र ने प्रशासन को दिए निर्देश

चेन्नईः चेन्नई के कई इलाकों में 1500 से अधिक कौंवों की मौत की खबरों के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। इस मामले को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार ने स्‍थानीय प्रशासन को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। बर्ड फ्लू की खबर त‍ब चिंता का विषय बन गई है, जब शहर के कई हिस्‍सों में लोगों ने पक्षियों को सार्वजनिक स्थानों व पेड़ों, आवासीय क्षेत्रों में गिरकर मरते हुए देखा।

अब प्रशासन इसकी जांच कर रहा है और लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा, एक प्रकार के इन्फ्लूएंजा (फ्लू) वायरस से होने वाला संक्रमण है। ये संक्रमण आमतौर पर पक्षियों और अन्य जानवरों में फैलता है। पर कई बार संक्रमित जानवरों से मनुष्यों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है।

मनुष्‍यों में यह वायरस रेस्पिरेटरी सिस्टम और फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है। कभी-कभी यह शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकता है। बर्ड फ्लू का वायरस आमतौर पर बीमार पक्षी के पंखों, बीट (मल) और लार (म्यूकस) में मौजूद होता है। जब भी कोई व्यक्ति, विशेषकर बच्चे, इनके सीधे संपर्क में आते हैं तो संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कच्‍चा या अधपका मांस खाने से भी बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here