Home National चलती Bus में चले लात घूंसे, मची अफरा-तफरी

चलती Bus में चले लात घूंसे, मची अफरा-तफरी

0
चलती Bus में चले लात घूंसे, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली : लखनऊ में रोडवेज की चलती बस में देर रात जमकर लात-घूसे चले। गाली गलौच, नोक झोंक के बाद पैसेंजर और कंडक्टर में मारपीट हो गई। इस दौरान दूसरे यात्रियों को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़ा। मामला धीरे-धीरे गरमाता चला गया और बहस गाली-गलौज से होती हुई हाथापाई तक पहुंच गई। कंडक्टर ने यात्री को सीट पर चढ़कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे अन्य यात्री दहशत में आ गए।

कुछ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बीच सड़क पर बस को रोकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लखनऊ से कानपुर उन्नाव डिपो की UP 78 FN 1732 बस जा रही थी। देर रात बस कृष्णा नगर में पहुंची। इस दौरान एक यात्री बस में बैठा। कंडक्टर ने यात्री से टिकट के पैसे मांगे। इस पर यात्री ने पास होने की बात कही। पास देखने पर पता चला कि वह 2022 का है।

 जिसके बाद यात्री खुद को बस का स्टाफ बताने लगा। मामला बिगड़ने पर दोनों के बीच में बहस शुरू हो गई और मारपीट होने लगी। इसके बाद कंडक्टर ने यात्री पीट दिया और फिर बस से नीचे उतार दिया। मारपीट और हंगामे के चलते बस को रोकना पड़ा। बस रुकने के कारण यात्रियों को भी परेशानी हुई। इस झगड़े के चलते बस में बैठे अन्य यात्री असहज महसूस करने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here